मेरठ में दिनदहाड़े छात्र की हत्या
मेरठ में मेडिकल कॉलेज के सामने सोमदत्त विहार के पास चाकू से गोदकर एक छात्र की हत्या कर दी गई। बताया गया कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर चाकू बाजी हुई थी, जिसमें छात्र की जान गई है।
बताया गया कि मृतक छात्र कार्तिक खरखौदा के फफूंडा गांव का रहने वाला था, जो कि सीसीएस यूनिवर्सिटी का छात्र था। जानकारी लगते ही एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन और थाना प्रभारी मेडिकल मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
भामाशाह पार्क में चल रहे रणजी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने 68 ओवर में 257 रन बना लिए। उत्तर प्रदेश टीम के चार विकेट हो चुके हैं और 68 ओवर पूरे होने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है।
उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 35 रन की लीड ली है। जिसमें प्रियम की 122 रन की शतकीय पारी शामिल है। वहीं रिंकु सिंह 73 बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि कार्तिकेय जयसवाल ने अभी खाता नहीं खोला है।