बड़ौत के सिनौली गांव में रविवार की दोपहर दुकान से सामान लेकर घर लौटी रही 12 साल की बच्ची को बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की मौक पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। इस संबंध में मृतक बच्ची के मामा ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। उधर बच्ची की मौत से परिजन गमगीन है।
सिनौली गांव की 12 साल की बच्ची काजल पुत्री स्वर्गीय सुखपाल रविवार की दोपहर घर से दुकान पर सामन लेने आई हुई थी। सामान लेकर जब वह घर के लिए लौट रही थी तो बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बड़ौत की तरफ से तेज गति से बाइक पर छपरौली की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार युवक भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार युवक की धुनाई की और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। बच्ची की मौत से परिजन गमगीन है। इस मामले में मृतिका बच्ची काजल के मामा अनिल ने छपरौली थाने पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है।
मेरठ जनपद के छुर गांव से लापता युवक का शव हिंडन नदी में मिलाना गांव के पास बहता मिला। सूचना पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने युवक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। मृतक की मां ने सरधना थाने में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
रविवार को मिलाना गांव के पास हिंडन नदी में ग्रामीणों ने शव बहता देखा। इसकी सूचना पर दोघट थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ वहां पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि नदी में मिला शव सचिन (35) पुत्र संजीव निवासी गांव छुर थाना सरधना जनपद मेरठ का है। 22 अगस्त को उसके पिता संजीव ने उसकी हत्या कर शव हिंडन नदी में फेंक दिया था। उसकी मां ने अपने पति संजीव के खिलाफ सरधना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। सरधना थाना पुलिस उसी दिन से नदी में युवक के शव की तलाश कर रही थी। उन्होंने सरधना थाना पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। सरधना थाना पुलिस मृतक युवक की मां मुनेश देवी को लेकर पहुंची और शव की शनाख्त अपने बेटे सचिन के रूप में की। बताया कि शव को बागपत मोर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट का पुराना जर्जर भवन हादसों को न्योता दे रहा है। डीएम ऑफिस के करीब 194 साल पुराने विश्राम कक्ष की छत गिर गई। रविवार होने के कारण डीएम अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे।
कलेक्ट्रेट के नए भवन का निर्माण प्रस्तावित है। दो दिन पहले हुई बरसात के दौरान पुराने भवन से पानी टपक रहा था। रविवार को दोपहर के समय विश्राम कक्ष की छत गिरी तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रशासन को जानकारी दी गई। भवन का निर्माण 1829 में हुुआ था। नए भवन के बजट के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। यहां थाना कोतवाली शहर के गंज पुलिस चौकी क्षेत्र में गावडी बुजुर्ग गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर खेत के किनारे खड़े पेड़ से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक तीन बहनों में सबसे छोटा था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, एक छोटा बच्चा है।