01:58 PM, 28-Dec-2023
पल्लवपुरम में एक व्यक्ति ने बाथरूम में गोली मारकर की आत्महत्या
मेरठ में मोदीपुरम के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस-2 स्थित ग्रेटर कॉलोनी के रहने वाले विजयपाल वर्मा (50) साल पुत्र स्वर्गीय राजेश प्रसाद वर्मा ने अपने मकान के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा
शामली में नगरपालिका परिषद शामली में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक के दौरान सभागार के बाहर महिलाओं व नागरिकों का हंगामा व नारेबाजी होती रही। अंदर बैठक के दौरान दो सभासदों के बीच जमकर मारपीट हुई्र, जिससे बैठक में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों को अलग कर स्थिति को संभाला।