मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फलौदा के पास कांवड़िये की बाइक विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में एक कांवडिय़ां की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। हादसे के बाद मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। गंगनहर पटरी पर दो बाइक की भिड़ंत में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल है।
बिजनौर जनपद में युवती से दुष्कर्म में तालिब को आजीवन कारावास की सजाबिजनौर। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अवधेश कुमार ने एक दलित युवती से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए तालिब को आजीवन कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से 20 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिए हैं।