फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: मेरठ में कारोबारी और ठेकेदार से मांगी गई रंगदारी, पढ़ें- वेस्ट यूपी की ताजा खबरें

Thu, 25 Jan 2024 04:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : मेरठ में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इससे पीड़ित कारोबारी का परिवार दहशत में है। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:00 PM, 25-Jan-2024

ठेकेदार से मांगी एक लाख की रंगदारी

मेरठ में कंकरखेड़ा के पावली खास में ठेकेदार राजी खान से तीन युवकों ने एक लाख की रंगदारी मांगी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

03:25 PM, 25-Jan-2024

युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
 
बागपत में रटौल के एक 23 वर्षीय युवक की दिल्ली के महरोली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हैं।

02:31 PM, 25-Jan-2024

अधेड़ की मौत, परिजनों ने दो नामजद के खिलाफ दी तहरीर
 
बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के रछाड़ गांव में सरकारी हैंडपंप के बोरिंग के विवाद को लेकर एक पक्ष के दो युवकों ने एक अधेड़ व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर दो नामजद के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया है।

विज्ञापन
12:52 PM, 25-Jan-2024

महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

बिजनौर के कोतवाली देहात में नेशनल हाईवे-74 पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।

11:03 AM, 25-Jan-2024

मुठभेड़ में शातिर गोकश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद एक शातिर गोकश अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक स्कूटी, एक गोवंश, कटान के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
09:06 AM, 25-Jan-2024

बुलंदशहर में आज पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। कल्याण सिंह की कर्मभूमि पर युवा मतदाता दिवस के मौके पर मतदाताओं का मन परखेंगे।पीएम की रैली में मेरठ से 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

08:57 AM, 25-Jan-2024

West UP News Live: मेरठ में कारोबारी और ठेकेदार से मांगी गई रंगदारी, पढ़ें- वेस्ट यूपी की ताजा खबरें

कपड़ा कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी, दहशत में पीड़ित परिवार

मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी बाबू से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने जान का खतरा जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें