फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: हादसे में देवर भाभी की मौत, सपा को झटका, पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 06 Mar 2024 03:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : मेरठ के सरधना में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, बहसूमा में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी की पल-पल की खबरें-
विज्ञापन
पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:35 AM, 07-Mar-2024
कल्लू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवार देवर भाभी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

बहसूमा में रामराज गंग नहर पटरी पर बुधवार देर शाम को बाइक सवार देवर भाभी को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामराज के रिश्तेदारों ने हरिद्वार जनपद के थाना खानपुर के गांव चंद्पुरी निवासी के रुप में हुई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर मोर्चरी मेरठ भिजवाया। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम को रामराज गंग नहर पटरी मार्ग पर करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हादसे की सूचना मिली थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कल्लू पुत्र चांद वीर(32) व उसकी भाभी सुधा पत्नी अनिल चौहान निवासी उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के थाना क्षेत्र खानपुर के गांव चंद्रपुरी निवासी के रूप में हुई है।

06:26 PM, 06-Mar-2024

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 21 लाख के 110 खोये मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

मुजफ्फरनगर सर्विलांस टीम ने खोए हुए 110 मोबाइल बरामद किए है। इनकी कीमत 21 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल पाकर उनके मालिकों के चेहरे खिल उठे।

पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में मोबाइल खोने के ज्यादा मामले सामने आए है। मोबाइल मालिकों ने इस बारे में पुलिस में शिकायत की थी। मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया था। सर्विलांस टीम ने 110 मोबाइल बरामद किए है। इनमें एप्पल जैसी बडी कंपनी के महंगे मोबाइल भी है। सभी स्मार्ट फोन है। एक मोबाइल की कीमत बीस हजार से ज्यादा बताई गई है।

एसएसपी ने बताया कि इन सभी मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा जा रहा है। सभी को मोबाइल लेने के लिए बुलाया गया है। बरामद सभी मोबाइल जिले के ही रहने वाले लोगों के हैं। एसएसपी अभिषेक सिंह व एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। एसएसपी ने मोबाइल बरामद करने वाली सर्विलांस टीम पांच हजार का इनाम दिया।

04:07 PM, 06-Mar-2024

लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद बुधवार को सहारनपुर से पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अमरपाल मौर्य व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर पाठक और सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने उन्हें पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। लोकसभा चुनाव से ऐनवक्त पहले सपा को यह बड़ा झटका लगा है। संजय गर्ग की वैश्य समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

विज्ञापन
03:12 PM, 06-Mar-2024

कार में इतनी मोटी रकम देख पुलिस हैरान

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में मंगलवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार में सवार पांच लोगों से 38 लाख 35 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में कार सवार रुपयों की बाबत कोई प्रपत्र मौके पर नहीं दिखा पाए। पुलिस ने रुपयों को जब्त कर सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

02:50 PM, 06-Mar-2024

नरेश टिकैत बोले- किसानों के साथ धोखा कर रही केंद्र सरकार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा-रालोद गठबंधन अभी लोगों के गले नहीं उतर रहा है। चौधरी जयंत को लोगों की जनभावना का ध्यान रखना चाहिए था। केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। एमएसपी पर केंद्र सरकार ने वादा नहीं निभाया है।

विज्ञापन
11:54 AM, 06-Mar-2024

मेरठ में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के छह सदस्य

मेरठ में पुलिस के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कंकरखेड़ा पुलिस ने सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से पेपर लीक करने के सबूत मिले हैं। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

10:17 AM, 06-Mar-2024

सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल

मेरठ में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित सदरपुर गांव के पास बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी चिकित्सक में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। घायल का नाम हरेंद्र पुत्र रामपाल है।

10:06 AM, 06-Mar-2024

West UP News Live: हादसे में देवर भाभी की मौत, सपा को झटका, पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने थामा भाजपा का दामन

मेरठ के सरधना में गंगनहर की पटरी पर गांव भलसोना के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में गोली लगने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें