12:50 PM, 24-Dec-2022
ठंड व भूख से तीन आवारा गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
बागपत जनपद के जौहडी गांव में शनिवार की सुबह ठंड व भूख के चलते मरे पड़े तीन आवारा गोवंशों को देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आवारा पशुओं की मौत को लेकर हंगामा किया और ग्राम सचिव व पशुपालन विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि जहां एक लगातार ठंड बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर पशुपालन विभाग व ग्राम सचिव खुलेआम घूम रहे व गौशाला में बंधे गोवंश की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा बेजुबान आवारा गोवंश को भुगतना पड़ रहा है और तक गांव में ठंड व भूख के चलते 7 से 8 गोवंश की मौत हो चुकी है। लेकिन शिकायत किए जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।
जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बडौत के मौजिजाबाद नांगल, भगवानपुर- दोघट मार्ग की हालत बेहद जर्जर अवस्था में पहुँच चुकी है। इस मार्ग की बदतर हालत के विरोध शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की जर्जर व बदहाल हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन कोई मार्ग की हालत देखने तक नहीं आया। इससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बताया कि जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मार्ग की हालत अत्यंत खराब है। एक तरफ जहां सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा कर रही है और मंत्री, सांसद, विधायक सड़कों का जाल बिछाने का वादा कर रहे हैं तो वहीं यह सड़क सभी को मुंह चिढ़ा रही है। सड़क पर अनगिनत गड्ढे लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। बताया कि गड्ढायुक्त सड़क पर गन्ना लदी ट्रालियां अक्सर पलट जाती हैं, जिससे किसानों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार दशकों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने एसडीएम सुभाष सिंह को ज्ञापन सौंप लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द मार्ग बनवाएं जाने की मांग की।