या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रेड जोन (श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह का अंदरूनी परिसर) और यलो जोन (दोनों धर्मस्थलों के बाहर चारों तरफ) में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वैड ने हर वस्तु को खंगाला और यहां आने वालों की कड़ी तलाशी ली। इसके अलावा ग्रीन जोन (शहर और हाईवे का इलाका) में भी पुलिस और पीएसी के जवान सतर्क और सजग दिखे। नए बस अड्डे पर एंटी सैबोटाज चेकिंग की गई।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान विगत वर्षों की भांति पांच स्थानों पर सामानघर-जूताघर का संचालन करेगा। सामान घर रूपम सिनेमा पार्किंग, गोविंद नगर थाने के सामने (पार्किंग में) गोविंद नगर गली, श्री गोविंदम् (श्रीगर्तेश्वर मंदिर के निकट), पार्क (गर्तेश्वर मंदिर के सामने) बनाए जाएंगे। प्रत्येक सामान घर, जूताघर के साथ आपात कालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। संस्थान द्वारा परिजनों से बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाने के लिए जन्मस्थान के गेट नंबर 1 के समीप आयुर्वेद-भवन प्रांगण में खोया-पाया केंद्र बनाया जा रहा है।
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णभक्तों के गले से चेन तोड़ने का शातिर चेन स्नेचर पिल्लू का प्लान पुलिस ने धराशायी कर दिया। उससे पहले एसओजी और सर्विलांस ने मांट पुलिस के संग मिलकर मुठभेड़ में 40 हजार रुपये इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मांट के राधारानी मंदिर के पीछे हुई मुठभेड़ में शातिर के दाहिने पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अजन्मे के जन्म के दर्शन का साक्षी बनने के लिए लाखों लोगों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इन भक्तों को कृष्ण की लीलाओं से परिचित कराने और ब्रज के साथ आसपास के राज्यों की लोक कलाओं के प्रदर्शन की व्यवस्था इस बार भी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने की है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा आ रहे हैं। वे यहां 3 घंटे 40 मिनट रहेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के दो मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसमें 30 मिनट का कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा के लिए निर्धारित किया गया है।
सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु जन्मभूमि के लिए प्रस्थान करते समय अपने आवश्यक सामान मोबाइल फोन, कैमरा, रिमोट की रिंग, थैला, माचिस, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू ,चाकू, ब्लेड आदि अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने साथ न ले जाएं। इन्हें या तो अपने वाहन में, अपने ठहरने के स्थान पर छोड़ कर आएं अथवा मार्ग में बने सामान घर में जमा कर रसीद/कूपन अवश्य प्राप्त कर लें।
बैरीकेडिंग इस प्रकार से की जा रही है कि श्रद्धालु कम समय में दर्शन प्राप्त कर सकें। जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालुओं का प्रवेश गोविंद नगर द्वार (गेट नंबर 3) से होगा एवं निकास मुख्य द्वार (गेट नंबर-1) से होगा। जन्मस्थान के ओएसडी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा या दिक्कत होने पर कृष्णजन्म भूमि के कंट्रोल रूम नंबर 9454402664 पर संपर्क कर सकते हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन्मभूमि पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समस्या न हो इसके लिए श्रृद्धालुओं के सुगम प्रवेश को दृष्टिगत रखते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी संपर्क मार्गों पर जूताघर एवं सामान घर की व्यवस्था की गई है। सभी आवश्यक स्थानों पर पेयजल उपलब्ध रहेगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर रेलवे और परिवहन निगम ने भी तैयारी कर ली है। रेलवे ने नई दिल्ली इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनों का संचलान मथुरा तक किया है, वहीं रोडवेज ने भी अतरिक्त बसों की व्यवस्था की है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को रंगीन झालरों से सजाया गया है। रात में इसकी भव्यता देखते ही बनती है। इसके अलावा प्रेम मंदिर, श्री प्रियाकांत जू मंदिर, हनुमान मंदिर नौझील, वृंदावन का अक्षय पात्र मंदिर और जन्मस्थान के भागवत भवन में विद्धुत सजावट मन मोह रही है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शहरभर के मंदिरों में विशेष साज-सज्जा हुई। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगा उठे। ब्रज में कान्हा के जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए लाखों कृष्ण भक्त मथुरा आते हैं। कृष्ण भक्तों को इस दिन का खास इंतजार रहता है।
कन्हैया के जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से मथुरा आ रहे भक्तों को प्रसादी की व्यवस्था में ब्रजवासी जुटे हैं। नगर निगम से भंडारा लगाने की अनुमति मांगी जा रही हैं। लोगों में अद्भुत उत्साह बना हुआ है।
यह भगवान श्रीकृष्ण का 5249वां जन्मोत्सव होगा। यानि ब्रज के लाडले कृष्ण कन्हाई इस बार 5248 वर्ष के हो गए हैं। भगवान कृष्ण के 5249वें वर्ष में प्रवेश करने पर जन्मोत्सव की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। ब्रज भूमि सज संवर रही है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्तों के स्वागत के लिए मथुरा नगरी तैयार है। प्रत्येक तिराहे और चौराहे को दुल्हन की तरह सजाया गया है, तो वहीं रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए कृष्ण के धामों से अलौकिक छटा बिखर रही है। कृष्ण नगरी के प्रवेश मार्ग उल्लास का अहसास करा रहे हैं।
Koo App"The religion of the Self is swa-dharma and it can only be practiced when one understands and recognizes that one’s Self within, is Krishna". Happy Janmashtami! #Janmashtmi2022 #krishnalove #lordkrishna💕 #janmashtamispecial #HappyJanmashtmi #JanmashtamiCelebration #DadaBhagwnFoundation #DBF - Dada Bhagwan Foundation (@dadabhagwanfoundation) 17 Aug 2022
मंदिर के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन से पहले ही इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने लगी थी। इन दिनों बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले ही लोगों की भीड़ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दिन भर मंदिर के मुख्य द्वार पर दर्शनार्थियों की लाइन लग रही हैं।