तेज प्रताप यादव को मिला जीत का प्रमाण पत्र
- फोटो : संवाद न्यूज
इसलिए अहम है ये विधानसभा
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए, लेकिन इसमें सबसे हॉट सीट करहल ही बनी हुई थी। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजरें इस सीट पर है। दरअसल सपा की बादशाहत वाली ये सीट इसलिए अहम है क्योंकि यहां से अखिलेश यादव विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद ही यहां उप चुनाव हो रहा है। सपा, बसपा और भाजपा समेत कुल 7 प्रत्याशी करहल सीट पर मैदान में थे। सपा से जहां मुलायम सिंह यादव के पौत्र और अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव ने चुनाव लड़ा तो वहीं उन्हें उनके फूफा अनुजेश सिंह भाजपा से चुनौती दे रहे थे। बसपा से अवनीश शाक्य भी इस सियासी दंगल को जीतने के लिए दांव पेच लगाते रहे।
फैसले का बेसब्री से इंतजार
20 नवंबर को मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। ये ईवीएम नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी हैं। अब शनिवार को मतगणना के साथ इन ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी बाहर आ जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। दोपहर दो बजे तक ये साफ हो जाएगा कि आखिर करहल का ताज किसके सिर पर होगा और किसे सियासत के इस दंगल में मात खानी पड़ेगी। राजनीतिक दल और जनता को भी फैसला का बेसब्री से इंतजार है।
मतगणना में बाधा पहुंचाने का प्रयास पहुंचा सकता है जेल
मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के बाद मतगणना कार्य की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को आईजी आगरा जोन दीपक कुमार मैनपुरी पहुंचे। एसपी और एएसपी के साथ मंडी पहुंच कर व्यवस्था देखी। पुलिस लाइन में अधीनस्थों के साथ बैठक कर कहा कि जो भी बाधा पहुंचाने की कोशिश करेगा, वह सीधा जेल जाएगा। अराजकता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
आईजी आगरा जोन ने देखा पुलिस का सुरक्षा चक्र
आईजी आगरा जोन ने एसपी विनोद कुमार, एएसपी राहुल मिठास, अनिल कुमार सिंह के साथ मंडी परिसर पहुंच कर मतगणना के लिए बनाए गए पुलिस के सुरक्षा चक्र देखा। आईजी ने कहा कि मतगणना कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए नवीन मंडी परिसर में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके। यह व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कर लें। यदि परिसर में कोई अराजक तत्व नहीं होगा तो मतगणना कार्य प्रभावित होने का खतरा भी नहीं होगा। मतगणना कार्य में कोई व्यवधान न डाल सके, इसको लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
कड़ी टक्कर के चलते दुविधा में हैं लोग
यादव बहुल करहल सीट पर हवा सपा के हक में ही रही है, लेकिन भाजपा ने इस बार सैफई परिवार के ही सगे संबंधी और यादव समाज से ही आने वाले अनुजेश सिंह को चुनाव लड़ाकर ट्रंप कार्ड खेल दिया। अनुजेश के सहारे यादव वोट में सेंधमारी के लिए भाजपा ने भरसक प्रयास किया। रुझान के अनुसार अनुजेश काफी हद तक इसमें कामयाब भी रहे। ऐसे में सपा और भाजपा दोनों में कांटे का मुकाबला रहा। यही कारण है कि लोग ये फैसला नहीं कर पा रहे हैं आखिर जीत किसकी होगी। इसी कारण उन्हें मतगणना का बेसब्री से इंतजार है।
करहल में सुबह साढ़े 9 बजे से आएंगे रुझान
करहल उप चुनाव लिए हुए मतदान के बाद मतगणना शनिवार को नवीन मंडी में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद 9 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती 14 टेबलों पर शुरू होगी। सुबह साढ़े 9 बजे पहला राउंड शुरू होते ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। कुल 32 राउंड में दोपहर दो बजे तक मतों की गिनती पूरी होने की उम्मीद है। संवाद
इन प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव
-अनुजेश सिंह, भाजपा
-तेजप्रताप सिंह, सपा
-अवनीश कुमार, बसपा
-सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी
-प्रदीप, आजाद समाज पार्टी कांशीराम
-विवेक यादव, सर्वजन सुखाय पार्टी
-सचिन कुमार, निर्दलीय
करहल की मतगणना शुरू
मैनपुरी के करहल उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी। 32 राउंड में मतों की गिनती का कार्य पूरा होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गणना होगी। वहीं, पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए चार टेबलें अलग से लगाई गई हैं।
सपा के तेज प्रताप आगे, पोस्टल बैलट में भाजपा प्रत्याशी अनुजेश पीछे
करहल विधानसभा में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरूआती रुझान में तेज प्रताप यादव आगे निकल रहे हैं, वहीं अनुजेश पीछे हैं।
प्रथम 10 टेबल की गणना के बाद सपा 800 वोटों से आगे
करहल में ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले 10 टेबल की मतगणना में सपा के तेज प्रताप यादव 800 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव पिछड़ गए हैं।
करहल में पहले राउंड की मतगणना हुई पूरी
करहल में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसके बाद सपा के तेज प्रताप यादव 4578 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव को अब तक 1289 मत मिले हैं वहीं बसपा के अवनीश को 100 वोट मिल सके। सपा के तेज प्रताप यादव को 5867 वोट मिले हैं।
karhal election result: करहल में मतगणना का दूसरा राउंड हुआ पूरा, सपा के तेज प्रताप 4468 वोट से आगे
करहल में मतगणना का दूसरा राउंड भी पूरा हो चुका है। इसके अनुसार तेज प्रताप यादव को 8,759 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी अनुजेश हैं, जिन्हें 4,291 मत मिले हैं। बसपा के अवनीश तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्हें इस राउंड तक 359 वोट प्राप्त हुए हैं।
करहल में तीसरी राउंड पूरा (karhal by election result)
करहल में तीसरे राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने वोटों के बड़े अंतर से बढ़त बना ली है। वे भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव से 5 हजार 670 वोट से आगे चल रहे हैं। अनुजेश यादव को 6,468 वोट मिले हैं, तो वहीं बसपा के अवनीश को 510 मत प्राप्त हुए हैं।
करहल में चौथा राउंड, तेज प्रताप लगातार बनाए हुए हैं बढ़त
karhal bypoll result: करहल में तीसरे राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने वोटों के बड़े अंतर से बढ़त बना ली है। वे भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव से 6 हजार 700 वोट से आगे चल रहे हैं। अनुजेश यादव को 8683 वोट मिले हैं, तो वहीं बसपा के अवनीश को 1022 मत प्राप्त हुए हैं।
करहल से 5वें राउंड में सपा प्रत्याशी ने बनाई बड़ी बढ़त
karhal chunav result: करहल में पांचवे राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने वोटों के बड़े अंतर से बढ़त बना ली है। वे भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव से 7 हजार 934 वोट से आगे चल रहे हैं। अनुजेश यादव को 10818 वोट मिले हैं, तो वहीं सपा प्रत्याशी के खाते में 18 हजार 752 मत आ चुके हैं।
करहल में छठवें राउंड की मतगणना पूरी
karhal chunav result: करहल में छठवें राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने वोटों के बड़े अंतर से बढ़त बना ली है। वे भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव से 9 हजार 607 वोट से आगे चल रहे हैं। अनुजेश यादव को 12407 वोट मिले हैं, तो वहीं सपा प्रत्याशी के खाते में 22,011 मत आ चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 1324 वोट मिले हैं।
करहल में 7वें राउंड की मतगणना हुई पूरी
karhal chunav result: करहल में सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 11,818 वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक 14543 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में 26361 मत डाल चुके हैं।
करहल में 8वें राउंड की मतगणना हुई पूरी
karhal chunav result: करहल में आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 13,227 वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक 17061वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में 30, 288 मत डाल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 1969 वोट मिले हैं।
करहल में 9वें राउंड की मतगणना हुई पूरी
karhal chunav result: करहल में 9वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 14229 वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक 19739 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में 33, 968 मत डाल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 2352 वोट मिले हैं।
करहल में कभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर
करहल में 9वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। लेकिन उलटफेर कभी भी हो सकता है। माना जा रहा है कि अभी तक जिन क्षेत्रों के वोट खुले हैं, वहां सपा का दबदबा रहता है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव की जिन क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है, वहां की ईवीएम का नंबर आने वाला है।
करहल में 10वें राउंड में भी सपा के आसपास नहीं भाजपा प्रत्याशी
karhal by election result: करहल में 10वीं राउंड की मतगणना के बाद भी भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा के आसपास नहीं पहुंच सके हैं। अनुजेश यादव 16 हजार 440 वोट से पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 37995 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 21 हजार 555 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 2454 वोट ही मिले हैं।
भाजपा के अनुजेश इतने वोटों से पीछे
Karhal By Election Result: करहल मे 11वें राउंड की मतगणना के बाद भी भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा के आसपास नहीं पहुंच सके हैं। अनुजेश यादव 17 हजार 557 वोट से पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 41781 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 24 हजार 224 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 2758 वोट ही मिले हैं।
करहल में 14वें राउंड में सपा की बढ़त बरकरार
Karhal By Election Result: करहल मे 14वें राउंड की मतगणना के बाद भी भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा के आसपास नहीं पहुंच सके हैं। अनुजेश यादव 20 हजार 728 वोट से पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 52020 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 31 हजार 292 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 3694 वोट ही मिले हैं।
करहल से 15वें राउंड में अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश पिछड़े, तेज प्रताप ने बनाई बढ़त
Karhal By Election Result: करहल मे 15वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 20 हजार 939 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 54436 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 33 हजार 497 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 3780 वोट ही मिले हैं।
करहल से 16वें राउंड की मतगणना हुई पूरी
Karhal Election Result: करहल मे 16वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 24 हजार 277 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 59480 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 35 हजार 203 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4094 वोट ही मिले हैं।
करहल से 17वें राउंड की मतगणना हुई पूरी
Karhal By Election Result: करहल मे 17वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 23 हजार 655 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 62844 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 39 हजार 189 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4319 वोट ही मिले हैं।
करहल से 18वां राउंड की मतगणना हुई पूरी
करहल मे 18वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 21 हजार 110 वोटों से सपा से पीछे हैं, जो आंकड़ा पिछले राउंड में 23 हजार 655 था। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 64991 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव को 43 हजार 881 मत मिले हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4509 वोट ही मिले हैं।
करहल में 19वां राउंड
Karhal By Election Result: करहल मे 19वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव अब 18 हजार 922 वोटों से सपा से पीछे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 67529 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव को 48 हजार 607 मत मिले हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4705 वोट ही मिले हैं।
करहल में 20वां राउंड
Karhal By Election Result: करहल मे 20वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव अब 17 हजार 964 वोटों से सपा से पीछे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 70632 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव ने 50 हजार का आंकड़ा पार कर 52 हजार 668 मत हासिल कर लिए हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को अब तक 4811 वोट ही मिल सके हैं।
करहल में 21वां राउंड
Karhal By Election Result: करहल मे 21वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने फिर से जीत के अंतर को बढ़ा दिया है। अब वे भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव से 18 हजार 723 वोटों से आगे हैं। अनुजेश यादव को अब तक 55 हजार 20 वोट मिले हैं, तो वहीं तेज प्रताप यादव ने 73 हजार 743 मत प्राप्त कर लिए हैं। बसपा के अवनीश यादव अभी 10 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। उन्हें 5106 वोट ही मिले हैं।
करहल में 22वां राउंड
Karhal By Election Result: करहल मे 22वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव अब 18668 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 76 हजार 71 मत मिल चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी को 57503 वोट मिले हैं। वहीं अब बसपा प्रत्याशी लड़ाई से बाहर नजर आ रहे है। उन्हें अब तक 5447 ही मत मिले हैं।
करहल में 23वें राउंड की मतगणना हुई पूरी
Karhal Bypoll Result: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 23वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 19 हजार 348 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 79666 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 60 हजार 318 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 5690 मत मिले हैं।
करहल में मतगणना के 24वें राउंड पूरे
करहल में मतगणना के 24वें राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां तक की बात करें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 20 हजार 658 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनको 83094 वोट मिले हैं, तो वहीं अखिलेश यादव के जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 62,526 मत प्राप्त कर सके हैं। यहां मतगणना के 32 चक्र हैं, जिसके बाद अब महज आठ चक्र बचे हैं। इसमें वोटों का ये अंतर बड़ी चुनौती है।
करहल में मतगणना के 26वें राउंड पूरे
करहल में मतगणना के 26वें राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां तक की बात करें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 19 हजार 842 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनको 88742 वोट मिले हैं, तो वहीं अखिलेश यादव के जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 68,900 मत प्राप्त कर सके हैं।
करहल में मतगणना के 27 राउंड पूरे
karhal bypoll result: करहल में मतगणना के 27वें राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां तक की बात करें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 20 हजार 484 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनको 92198 वोट मिले हैं, तो वहीं अखिलेश यादव के जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 717140 मत प्राप्त कर सके हैं।
करहल में 28वें राउंड की मतगणना हुई पूरी
मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 28वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 19 हजार 581 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 94888 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 75 हजार 307 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 6808 मत मिले हैं।
करहल में 29 राउंड हुए पूरे, सपा आगे
karhal by election result: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 29वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 17 हजार 984 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 97158 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 79 हजार 174 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 7037 मत मिले हैं।
करहल में 30 राउंड हुए पूरे
karhal by election result: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 30 चक्र पूरे हो चुके हैं। सपा के तेज प्रताप यादव 16 हजार 429 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 99332 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 82 हजार 903 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 7449 मत मिले हैं।
करहल में 31 राउंड हुए पूरे
karhal by election result: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 31 चक्र पूरे हो चुके हैं। सपा के तेज प्रताप यादव 15 हजार 871 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 102541 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 86 हजार 670 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 7755 मत मिले हैं।
करहल से सपा की बड़ी जीत
करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। आखिरी राउंड में वे करीब 14 हजार वोटों से आगे रहे। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव हैं, जिन्हें 89503 वोट मिले हैं।
तेज प्रताप को जीत का प्रमाण पत्र दिलाने पहुंची सांसद डिंपल यादव
करहल उपचुनाव में सपा की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वहीं तेज प्रताप यादव की जीत की खबर मिलते ही सांसद डिंपल यादव भी मतगणना स्थल पहुंच गई हैं।