फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल हत्याकांड: मरना नहीं चाहती थी वो... जीने के लिए खूब किया संघर्ष; जख्मों ने बयां की हैवानियत की कहानी

Fri, 22 Nov 2024 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल में युवती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर के ऊपरी हिस्से में जख्मों के निशान आरोपी की हैवानियत की कहानी बयां करने वाले हैं।
विज्ञापन
Karhal girl murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में युवती की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम से बड़ा खुलासा हुआ है। मोहल्ला जाटवान की युवती मरना नहीं चाहती थी। उसने दम निकलने से पहले काफी देर तक जीने के लिए संघर्ष किया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो हत्या गला घोंट कर की गई। वहीं, बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में पुलिस मौजूदगी में मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान की रहने वाली युवती का शव बुधवार की सुबह बोरे में बंद मिला था। 

उसकी दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई थी। मां और पिता का आरोप है कि बेटी कॉलोनी बनने के बाद भाजपा को वोट देना चाहती थी। प्रशांत यादव निवासी तपा की नगरिया इस बात से नाखुश था।
विज्ञापन


बुधवाार को वह पुत्री को अपने साथ बाइक पर ले गया। पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी व साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार को पैनल से युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 
 

जख्मों ने बयां की हैवानियत की कहानी
घटना को लेकर जहां युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, मृतका के शरीर के ऊपरी हिस्से में जख्मों के निशान आरोपी की हैवानियत की कहानी बयां करने वाले हैं। 

निशान बताते हैं कि किस तरह से युवती ने मरने से पहले जीने के लिए संघर्ष किया होगा। लेकिन आरोपियों के आगे उसकी एक न चली। गला घोंटने के बाद बेरहमी से उसे मार डाला गया।

उधर, बृहस्पतिवार को सीओ संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी व पुलिसबल के साथ गांव में मौजूद रहे और अंतिम संस्कार कराया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। मृतका के घर से चीख पुकार सुनाई दे रही है। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन

शव लादकर ले जाने वाले बोलेरो किसकी
युवती की हत्या की गई और शव को बोरे में बंद करने के बाद काफी दूर फेंका गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शव को बोरे में डालने के बाद एक बोलेरो में डालकर नगला अंती तक ले जाया गया था। 

बोलेरो किसी झोलाछाप चिकित्सक की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दे रही है। लेकिन पुलिस भी वारदात में प्रयुक्त बोलेरो की तलाश में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें