फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: मेरठ में मकान का छज्जा गिरने से 3 बच्चे घायल, हत्या मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास

Thu, 23 Mar 2023 08:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

बिजनौर में नशे में धुत एक मजदूर ने अपने साथी को सिर में डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। मेरठ में खैरनगर से दो भाई बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 
विज्ञापन
अदालत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:36 PM, 23-Mar-2023

06:50 PM, 23-Mar-2023

मेरठ में गुरुवार को रमजान का चांद नजर आ गया। अब पहला रोजा शुक्रवार को होगा।

05:52 PM, 23-Mar-2023

सिद्धपीठ श्री शांकभरी देवी में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कई घंटों तक लाइन में खड़े रहकर मां के दर्शन किए।

गुरुवार को शिवालिक घाटी मां के जयकारों से दिन भर गूंजती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, पैदल एवं अन्य दोपहिया वाहनों से सिद्धपीठ पहुंचनी शुरू हो गई थी। सुबह तड़के मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही श्रद्धालु लाइन में लगने के बाद ही दर्शन कर रहे थे। मंदिर में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की लाइन दोपहर 12 बजे तक अस्थाई पुल तक पहुंच गई थी।

मेले में राणा परिवार की ओर से सभी वाहनों की पार्किंग नि:शुल्क रखी गई है। मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप ने बताया कि विगत दिनों जिलाधकारी एवं एसएसपी के सिद्धपीठ आने पर उनके द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस की मांग की गई थी जो पहले नवरात्र को ही सिद्धपीठ पहुंच गई थी।

विज्ञापन
04:11 PM, 23-Mar-2023

मेरठ कोतवाली क्षेत्र के गुदरी बाजार में एक मकान का छज्जा गिरने पर चार बच्चे घायल हो गए। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

वहीं, पीड़ित परिजनों ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल से निकाल कर आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल तीनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उधर, जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक बच्ची का नाम मरियम (12) है, जबकि घायलों के नाम हाजी अनवार, आयात (5) और हमजा (5) है।  

03:54 PM, 23-Mar-2023

हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पठानपुरा गांव में दो महीने पूर्व इंचौली से बारात आई थी। इस दौरान बरात में शामिल लोगों ने जमकर हवाई फायरिंग की थी। फायरिंग का वीडियो शादी में शामिल एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।
 
गुरुवार सुबह वीडियो जमकर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कंकरखेड़ा पुलिस पठानपुरा में मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
12:31 PM, 23-Mar-2023

नवरात्र के पहले दिन सरकारी अस्पतालों में 13 कन्याओं का हुआ जन्म

महिला जिला अस्पताल में बुधवार को बेटी होने पर शिखा की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बेटी का नाम सृष्टि रखा है। शिखा ऐसी अकेली नहीं है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और महिला जिला अस्पताल में नवरात्र के पहले दिन 13 कन्याओं का जन्म हुआ। नवरात्र के पहले दिन बेटियों की किलकारियां खुशनुमा अहसास दे गईं।  इनके अलावा निजी अस्पतालों में भी कन्याओं की किलकारियां गूंजी। लोगों का कहना था कि नवरात्र में कन्या का जन्म होने से खुशी कई गुना बढ़ गई। 

भूजल दोहन करने पर लगेगा जुर्माना
तेजी से गिरते भूजल स्तर पर अब केंद्रीय भूमि जल बोर्ड और प्रदेश का भूगर्भ जल विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगा। नोटिस के बाद भी पंजीकरण और फ्लो मीटर नहीं लगाने वाले 100 होटलों पर जुर्माना लगेगा। लखनऊ से आई टीम ने शहर में तेजी से गिरते भूजल स्तर पर सख्त नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है।

12:28 PM, 23-Mar-2023

सुलभ न्याय के लिए बनेंगे ई-फाइलिंग केंद्र

पीड़ित को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए पांच ई-फाइलिंग केंद्र बनेंगे। जिला न्यायालय में केंद्र निर्माण के लिए जमीन मांगी जाएगी। इसका निर्माण सांसद निधि से कराया जाएगा। सरकार की मिलने वाली राशि से केंद्रों का संचालन होगा। बागपत रोड पर लिंक मार्ग हर हाल में बनेगा। यह बात राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कही।

मोहनपुरी स्थिति कैंप कार्यालय में लक्ष्मीकांत ने बताया कि 20 नवंबर 2022 को ई-फाइलिंग केंद्र का प्रस्ताव सरकार को दिया था, जो अब साकार हो रहा है। 2011 से अब तक देश की सभी हाईकोर्ट में वर्चुअल तरीके से 2.6 करोड़ और सुप्रीम कोर्ट में 4.20 लाख वादों की सुनवाई हुई है। सरकार चाहती है कि वादी को सस्ता व सुलभ न्याय मिले। देश के 788 जिलों में 4400 ई-फाइलिंग केंद्र सरकार ने बनवाने तय किए हैं। मेरठ में पांच केंद्र एक छत के नीचे होंगे।

सांसद ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग अपनी जगह है और वह बरकरार है। बागपत रोड पर लिंक मार्ग के लिए जमीन की कीमत कम करने अथवा धनराशि लेने के लिए शासन स्तर से प्रयास कर रहा हूं। अच्छी बात है कि इस तरह के काम करवाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को धनराशि दी है। इसके लिए 26 करोड़ रुपये की मांग है।

12:26 PM, 23-Mar-2023

दिनभर साफ रहा मौसम, खिली धूप से पारा 5.2 डिग्री चढ़ा

वेस्ट यूपी में झमाझम बारिश के बीच बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप खिली। इसके चलते दिन का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 और 25 मार्च को फिर से बारिश के आसार हैं। मार्च माह में हुई बारिश ने पिछले 43 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। इस बार ज्यादा बारिश होने से फसलों को भी नुकसान ज्यादा पहुंचा है। बारिश के चलते दिन का तापमान 32 डिग्री से गिरकर 21 डिग्री तक पहुंच गया था। बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और तापमान बढ़ता चला गया। वहीं, रात का तापमान करीब दो डिग्री गिरा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री रात का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

चांद के नहीं हुए दीदार 24 को पहला रोजा
चांद के दीदार नहीं होने से रमजान का मुबारक महीना 24 मार्च से शुरू होगा। बुधवार को मेरठ सहित देश के अलग-अलग शहरों में अकीदतमंदों ने चांद देखने की कोशिश की, लेकिन चांद नहीं दिखा। शहरकाजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 24 मार्च शुक्रवार को पहला रोजा होगा। बुधवार शाम गुदड़ी बाजार स्थित ऊंची मस्जिद में चांद कमेटी की बैठक हुई। जिसमें उलमाओं ने दिल्ली जामा मस्जिद, जमीयत उलेमा हिंद दिल्ली, देवबंद दारूल उलूम ने भी चांद दिखाई नहीं देने की पुष्टि की। सभी इदारों से संपर्क के बाद शहरकाजी ने ये एलान किया। 

एकलव्य क्रीड़ा कोष में करें आवेदन
उप्र खेल विभाग द्वारा एकलव्य क्रीड़ा कोष नियमावली के तहत खिलाड़ियों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। खिलाड़ी योजना से आर्थिक सहायता प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकते हैं। प्रदेशीय खेल संघ की संस्तुति के साथ छह अप्रैल शाम छह बजे तक खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्रदेशीय खेल संघ की संस्तुति के साथ स्वीकार होगा। एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत लखनऊ में महीने के दूसरे सोमवार को बैठक होगी। इसमें खिलाड़ियों की कोच न होने और संसाधनों से संबंधित समस्याओं का समाधान भी होगा। 

11:25 AM, 23-Mar-2023

मेरठ से संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन लापता, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले
मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के  खैर नगर गूलर वाली गली निवासी शाहिद के बुधवार शाम घर के बाहर खेल रहे बेटा-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने थाने में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बच्चों की बनाने के लिए पुलिस की दो टीमें लगी है। करीबी रिश्तेदार को  हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शाहिद का दस वर्षीय बेटा मेराब और साढ़े छह साल की बेटी कूनन बुधवार शाम से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन दोनों को कोई पता नहीं चल सका।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में प्रॉपर्टी विवाद सामने आ रहा है। शाहिद के एक करीबी रिश्तेदार को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

फलावदा में जेसीबी ड्राइवर की दिल का दौरा पड़ने से मौत
मेरठ देहात क्षेत्र के फलावदा में सुरेंद्र उर्फ सुंदर पुत्र मांगेराम निवासी नगली आजजड़ की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सुरेंद्र हाईवे निर्माण करा रही कंपनी में जेसीबी ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। फिलहाल परिजनों ने पुलिस में कोई भी तहरीर नहीं दी है। 

10:36 AM, 23-Mar-2023

Meerut News Live: मेरठ में मकान का छज्जा गिरने से 3 बच्चे घायल, हत्या मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद के गांव महमसापुर के ईंट भट्ठा मजदूर के साथी ने मामूली से विवाद में लाठी से सिर पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी और सीओ ने घटनास्थल का दौरा किया।

जानकारी के अनुसार नांगल सोती के पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र का गांव महमसापुर में ईंट भट्ठा है। बुधवार की देर रात नशे में धुत भट्ठा मजदूर पारस और जसवंत में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रयागराज के गांव नवाबगंज निवासी मजदूर पारस (30) के सर में उसके साथी प्रयागराज निवासी जसवंत ने सिर में डंडा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही भट्ठा स्वामी गंभीर रूप से घायल मजदूर पारस को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर देर रात एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह,थानाध्यक्ष नांगल श्यामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया मृतक पारस के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया है। बताया गया कि भट्ठे पर बारिश के मौसम से काम बंद हुआ था।मजदूर घर जाने के लिए जश्न मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों मजदूरों में विवाद बढ़ गया।जसवंत ने अपने साथी के सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें