फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live: धर्म संसद का हुआ आयोजन, देवकीनंदन ठाकुर बोले- सनातनी हिंदू बोर्ड एक्ट का प्रस्ताव तैयार

Mon, 27 Jan 2025 07:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: दो दिन बाद मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान है इसलिए मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने संगम में डुबकी लगाई। अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। 
विज्ञापन
धर्म संसद को संबोधित करते देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:12 PM, 27-Jan-2025

देवकीनंदन ठाकुर बोले- हमने सनातनी हिंदू बोर्ड एक्ट का प्रस्ताव तैयार किया
महाकुंभ में सनातन धर्म संसद में आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, हमने सनातनी हिंदू बोर्ड एक्ट का प्रस्ताव तैयार किया है और यहां मौजूद सभी आचार्यों, संतों और साधुओं ने इस पर सहमति जताई है। हम इसे भारत सरकार को भेजेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पर चर्चा के लिए समय मांगेंगे, इस उम्मीद के साथ कि अगर वक्फ बोर्ड है, तो सरकार हिंदुओं और सनातनियों को एक सनातन बोर्ड का तोहफा देगी।

06:38 PM, 27-Jan-2025

रॉक बैंड कोल्ड प्ले के सह-संस्थापक और गायक क्रिस मार्टिंग प्रयागराज पहुंचे
रॉक बैंड कोल्डप्ले के सह-संस्थापक और गायक क्रिस मार्टिन प्रयागराज में पहुंचे हैं। इस दौरान युवाओं में उत्साह नजर आए। बता दें कि ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने अहमदाबाद में 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर' के भाग के रूप में अपना अंतिम संगीत कार्यक्रम आयोजित किया है।

06:12 PM, 27-Jan-2025

गृहमंत्री शाह ने स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज से लिया आशीर्वाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की। गृहमंत्री ने स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज को माला अर्पित कर परिवार सहित आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
05:45 PM, 27-Jan-2025

महाकुंभ में पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, बोले सभी इंतजाम बहुत अच्छे हैं
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने महाकुंभ 2025 पर कहा, 'महाकुंभ में आना अपने आप में बहुत विशेष होता है। सब लोगों का कहना है कि यहां सभी इंतजाम बहुत अच्छे हैं। मैं उत्तर प्रदेश प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी टीम को बधाई देता हूं कि ऐसे पवित्र अवसर पर करोड़ों लोगों का ध्यान रखा गया है। 'बजट सत्र शुरू होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, '31 जनवरी को हमारा बजट सत्र शुरू होगा। हमने 30 तारीख को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। हम विपक्ष के सभी नेता और साथियों से अपील करना चाहते हैं कि बजट सत्र बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम इसमें बढ़-चढ़कर चर्चा करें।'

05:27 PM, 27-Jan-2025

गृहमंत्री शाह ने महाकुंभ में स्नान के बाद लिखी ये बात 
महाकुंभ में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स अकाउंट पर लिखा, पवित्र त्रिवेणी संगम पर सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक ‘महाकुंभ’ में पूज्य संतजनों के सान्निध्य में स्नान कर अभिभूत और भावविभोर हूं। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती से सभी के कल्याण की कामना करता हूं।

विज्ञापन
04:53 PM, 27-Jan-2025

गृह मंत्री शाह ने स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और अन्य संतों से मुलाकात की। इस दौरान स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनको आशीर्वाद दिया।

03:51 PM, 27-Jan-2025

'त्रिवेणी का जल अमृत के समान': अरुण गोविल
मेरठ से भाजपा सांसद और अभिनेता अरुण गोविल ने कहा, 'महाकुंभ हमारी आस्था का महायज्ञ है। 144 सालों बाद यह संयोग आया है। जीवन में एक बार व्यक्ति इसमें स्नान कर सकता है। त्रिवेणी का जल अमृत के समान है। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि आज हमें अमृत में स्नान करने का मौका मिला है। नौजवान पीढ़ी धर्म और आध्यात्म से जुड़ना चाहती है।'

03:49 PM, 27-Jan-2025

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी स्वामी अवधेशानंद के आश्रम पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में स्वामी अवधेशानंद आश्रम में पहुंचे। यहां सभी ने जल पान आदि किया।

03:40 PM, 27-Jan-2025

अमित शाह सनातन धर्म के गौरव

योग गुरु बाबा रामदेव ने महाकुंभ 2025 पर कहा, 'अमित शाह हमारे सनातन धर्म के गौरव हैं। महाकुंभ पर्व हमारे सनातन धर्म का सबसे बड़ा अनुष्ठान है। यह सनातन युग का गौरवकाल है।'

03:11 PM, 27-Jan-2025

योग गुरु रामदेव के साथ सीएम योगी ने किया योगाभ्यास

योग गुरु रामदेव के साथ सीएम योगी ने योगाभ्यास किया। महाकुंभ मेला के सभी 30 पांटून पुलों पर पैदल आवागमन रोका गया है। अनुमान से अधिक भीड़ उमड़ने के कारण यातायात संभालने में पुलिस पीएसी और अर्धसैनिक बलों के पसीने छूट गए हैं। 

03:10 PM, 27-Jan-2025

अमित शाह सनातन धर्म के गौरव हैं: बाबा

योग गुरु बाबा रामदेव कहते हैं, "अमित शाह जी सनातन धर्म के गौरव हैं... महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। यह सनातन युग का 'गौरव-काल' है..."

02:21 PM, 27-Jan-2025

अक्षय वट पहुंचे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह अक्षय वट पहुंचे। अमित शाह के साथ उनके पुत्र जय शाह भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रजत कुंभ भेंट कर शाह का स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज में 'अक्षय वट' पर पूजा-अर्चना की।

01:47 PM, 27-Jan-2025

सीएम योगी और बाबा रामदेव ने लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। वे केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हैं जो पवित्र स्नान के लिए यहां पहुंचे हैं।
 

01:16 PM, 27-Jan-2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और कई संत पवित्र स्नान में गृह मंत्री के साथ मौजूद रहे।
 

01:04 PM, 27-Jan-2025

Amit Shah In Mahakumbh: अमित शाह ने किया स्नान

प्रयागराज महाकुंभ में गृहमंत्री अमित शाह ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। अब तक 13.21 करोड़ ने स्नान कर लिया है।
 

12:39 PM, 27-Jan-2025

कुछ ही देर में पवित्र स्नान करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के सेल्फी पॉइंट अरैल घाट पहुंचे। वह कुछ ही देर में प्रयागराज में महाकुंभ2025 में पवित्र स्नान करेंगे। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केपी मौर्य और ब्रजेश पाठक और अन्य लोग मौजूद हैं।
 

12:36 PM, 27-Jan-2025

उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए हैं: श्री श्री रविशंकर

श्री श्री रविशंकर कहते हैं कि मुझे देवकीनंदन ठाकुरजी से निमंत्रण मिला है। उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए हैं। मैं कुछ कारणों से इस कार्यक्रम (धर्म संसद) में शामिल नहीं हो पा रहा हूं, लेकिन हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। सनातन धर्म को अक्षुण्ण रखने के लिए संतों ने अपना योगदान दिया है...भारत में रहने वाले ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों के बारे में भी सोचना ज़रूरी हो गया है। हम ऐसा करना जारी रखेंगे..."
 

12:34 PM, 27-Jan-2025

धर्म संसद में होगी सनातन धर्म की रक्षा पर चर्चा: हेमा

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "यह सभी सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ हो रहा है। 27 जनवरी को देवकी नंदन ठाकुर के नेतृत्व में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सनातन बोर्ड के गठन और सनातन धर्म की रक्षा पर चर्चा की जाएगी।"

11:59 AM, 27-Jan-2025

'हमारे पूरे परिवार ने एक साथ पवित्र डुबकी लगाई'

प्रयागराज में स्नान करने पहुंची चंडीगढ़ की बिनिका ठाकुर ने कहा कि “हम यहां सुबह 4 बजे ही पहुंच गए । हमारे पूरे परिवार ने एक साथ पवित्र डुबकी लगाई। यह बहुत अच्छा लगा। शुरू में हमें लगा कि ठंड के कारण हम स्नान नहीं कर पाएंगे। लेकिन जब हम पानी में गए, तो बेहतर महसूस हुआ। यह अनुभव बहुत ही सुखद था। जब हम भगवान के लिए कुछ करते हैं, तो वह कठिन नहीं लगता…।

11:47 AM, 27-Jan-2025

प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।  गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाएंगे।
 

11:38 AM, 27-Jan-2025

सनातन बोर्ड का गठन हो: देवकीनंदन ठाकुरजी

यूपी के प्रयागराज में महाकुं भ2025 में आज धर्म संसद देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज की अगुवाई में आयोजित होगी। देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज कहते हैं, हम सभी चाहते हैं कि सनातन बोर्ड का गठन हो। हम सरकार के समक्ष प्रस्ताव रख रहे हैं। सभी धर्माचार्य चाहते हैं कि सनातन का कल्याण हो और मंदिर सुरक्षित रहें - इसके लिए धर्म संसद शुरू होने वाली है। मैं इसकी तैयारी देखने जा रहा हूं। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 
 

11:35 AM, 27-Jan-2025

जय शाह परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे

आईसीसी चेयरमैन जय शाह अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं। 
 

10:43 AM, 27-Jan-2025

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को घेरा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब उन्होंने (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) महाकुंभ क्षेत्र में प्रवेश किया और स्नान किया तो हम सबको अच्छा लगा, हमने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कैबिनेट का आयोजन करना राजनीतिक है। कल वे मुलायम सिंह की प्रतिमा कुंभ क्षेत्र में लगाने वाले लोगों से मिले क्या ये राजनीतिक नहीं है? ये राजनीतिकरण नहीं है? भारतीय राजनीति में इस तरह की दोरंगी नीति को लोग स्वीकार नहीं करते हैं। अखिलेश यादव को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। जहां तक व्यवस्थाओं पर उनके सवाल का सवाल है, जब उनके कार्यकाल में महाकुंभ का आयोजन हुआ, तो किस तरह की बदइंतजामी की गई...भगदड़ मची और लोगों की जान चली गई...उनकी विचारधारा सनातन को समृद्ध होते देखने वाली नहीं है। वे हमेशा नकारात्मक बातें करते हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। सपा के डीएनए में तुष्टिकरण है।

10:23 AM, 27-Jan-2025

मुख्यमंत्री योगी का महाकुंभ नगर भ्रमण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10:55 बजे प्रयागराज आएंगे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह के साथ संगम नोज, बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट का दर्शन करेंगे। इसके बाद योगी जूना अखाड़ा, मानव उत्थान सेवा समिति सेक्टर-8 स्थित श्री सतपाल जी महाराज, श्रृंगेरी, पूरी एवं द्वारका के शंकराचार्यों से भेंट करेंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

09:17 AM, 27-Jan-2025

आज महाकुंभ में स्नान करेंगे गृह मंत्री अमित शा

गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ पहुंचेंगे। जहां त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। लेटे हनुमान जी के मंदिर जाएंगे। जुना अखाड़ा के संतों से मुलाकात भी करेंगे।

09:08 AM, 27-Jan-2025

अदाणी और इस्कॉन किचन में अखिलेश यादव ने बनाया महाप्रसाद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना के बाद अखिलेश यादव महाकुंभ के इस्कॉन शिविर भी गए। जहां अखिलेश यादव ने सेक्टर-19 में अदाणी और इस्कॉन के सहयोग से चल रहे महाप्रसाद सेवा किचन का निरीक्षण किया। इस्कॉन के किचन में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने खुद अपने हाथों से महाप्रसाद बनाया और सेवा में भाग लिया साथ ही खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने अदाणी ग्रुप और इस्कॉन की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

08:42 AM, 27-Jan-2025

महाकुंभ में आज अब तक 46.64 लाख से अधिक लोगों ने किया स्नान

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज अब तक 46.64 लाख से अधिक लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं। 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।

06:35 AM, 27-Jan-2025

महाकुंभ में धर्म संसद

देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के नेतृत्व में आज महाकुंभ में धर्म संसद का आह्वान किया जा सकता है।

06:29 AM, 27-Jan-2025
सिद्धार्थ के साथ पेनेलोप - फोटो : ANI

भारत के सिद्धार्थ और ग्रीस की पेनेलोप की महाकुंभ में शादी

महाकुंभ में भारत के सिद्धार्थ ने ग्रीस की पेनेलोप से वैदिक संस्कारों के साथ विवाह किया। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कन्यादान की रस्म निभाई। शादी के समय मेले में पेनेलोप की मां और अन्य परिजन मौ़जूद रहे। 

06:23 AM, 27-Jan-2025
महाकुम्भ में स्नान - फोटो : सूचना विभाग

आज 14 करोड़ पार कर जाएगा आंकड़ा

महाकुम्भ-2025, रविवार को 1.74 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

06:04 AM, 27-Jan-2025

Mahakumbh 2025 Live: धर्म संसद का हुआ आयोजन, देवकीनंदन ठाकुर बोले- सनातनी हिंदू बोर्ड एक्ट का प्रस्ताव तैयार

आज महाकुंभ का 15वां दिन है। दो दिन बाद मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान है इसलिए मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आज गृहमंत्री अमित शाह भी महाकुंभ पहुंचेंगे और संगम स्नान करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें