फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Rally: 'किसानों का कर्ज करेंगे माफ, अग्निवीर योजना को करेंगे बंद, आर्मी की नहीं है ये स्कीम'

Sun, 26 May 2024 11:17 AM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

खास बातें

Rahul Gandhi Rally in Nahan Himachal Live News in Hindi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश के नाहन और ऊना में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी समेत बिजनेसमैन अदाणी और अंबानी पर भी जुबानी हमला बोला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:20 PM, 26-May-2024

'संविधान को बदलने की चल रही है साजिश'
राहुल गांधी ने कहा कि संविधान को बदलने की साजिश चल रही है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। राहुल ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों रुपये देकर सरकारों को चोरी कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल में भाजपा ऐसा नहीं कर पाएगी। सभी भ्रष्ट लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं। राहुल ने कहा कि सारा देश जानता है कि पीएम मोदी भ्रष्टाचारी हैं। राहुल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए घोटाला हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये स्कीम अवैध है। राहुल ने कहा कि मोदी अदाणी और अंबानी के लिए काम कर रहे हैं। 

03:14 PM, 26-May-2024

अग्निवीर योजना को करेंगे बंद- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल के युवा सेना में जाते हैं। बॉर्डर पर खड़े होते हैं। पहले कोई जवान शहीद होता था तो शहीद का दर्जा मिलता था। शहीद के परिवार को पेंशन मिलती थी। मोदी ने अब शहीदों के दो प्रकार बना दिए हैं। मोदी ने अग्निवीर बना दिए जिन्हें न पूरी ट्रेनिंग मिलेगी न पेंशन न पूरी नौकरी। अगर कोई युवा देश के लिए शहीद होने के तैयार है तो उसे पूरा हक मिलेगा। हमारा पहला काम होगा अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़े में डालेंगे। ये स्कीम आर्मी की नहीं है। आर्मी ने इस योजना को नहीं बनाया है। चुनाव के एक दम बाद हम इस योजना को बंद कर देंगे।  

03:09 PM, 26-May-2024

'किसानों का कर्ज करेंगे माफ'
राहुल गांधी ने कहा कि हम किसानों को का कर्ज माफ करेंगे। MSP लागू करेंगे। आंगनवाड़ी में मिलने वाली राशि को डबल कर देंगे। युवाओं को 30 लाख सरकारी रोजगार देंगे। जैसे मनरेगा में रोजगार का अधिकार दिया था वैसे ही ग्रेजुएट युवाओं को हम पक्की नौकरी का अधिकार देंगे।  

विज्ञापन
03:07 PM, 26-May-2024

'कोरोना आया तो कहते हैं थाली बजाओ'
राहुल गांधी ने कहा कि जब कोरोना आया तो मोदी कहते हैं कि थाली बजाओ। फिर लाइट बंद करो। प्रधानमंत्री का काम अस्पताल चलाने का है, वेटिंलेटर देने का है लेकिन नहीं कहते हैं थाली बजाओ। सारा काम अदाणी और अंबानी का करते हैं, मजदूरों के लिए गरीबों के लिए कुछ नहीं करते हैं। मीडिया सिर्फ अदाणी और अंबानी का है। 

03:01 PM, 26-May-2024

राहुल बोले- मोदी कहते हैं कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं।
राहुल गांधी ने कहा कि पुणे में पोर्श कार हादसे में नाबालिग लड़के कोर्ट कहता है कि निबंध लिखो। राहुल गांधी ने कहा कि अगर युवा कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है तो बैंक उसे एक रुपया नहीं देगा। राहुल ने कहा कि मोदी जी ने 700 किसानों को शहीद किया। भाजपा अदाणी और अंबानी के कृषि कानून लेकर आई। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं मिला। राहुल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं। कहते हैं जो होता है मुझे नहीं पता कैसे होता है। मैं परमात्मा के कहने पर चलता हूं। जब अदाणी एयरपोर्ट की जांच होगी तो मोदी कहेंगे कि ये मैंने अदाणी को नहीं दिए ये परमात्मा ने मुझसे दिलाए।

विज्ञापन
02:59 PM, 26-May-2024

'चमचे पूछते हैं मोदी जी आम कैसे खाते हो?'
राहुल गांधी ने कहा कि चार चमचे बैठ जाते हैं और पीएम मोदी से सवाल पूछते हैं कि मोदी जी आप आम कैसे खाते हो? छील कर खाते हो या चूस कर खाते हो। एक चमचे ने पूछा कि मोदी जी देश में 20 से 25 लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब सिर्फ गरीब होते जा रहे हैं। तो मोदी जी ने कहा कि क्या चाहते हो सबको गरीब बना दूं। 

02:57 PM, 26-May-2024

मंच पर राहुल गांधी का भाषण शुरू
ऊना में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहा। सबका स्वागत किया।
 

02:56 PM, 26-May-2024

'लोकतंत्र की ताकत जनबल है धनबल नहीं'
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनबल जीतेगा और धनबल हारेगा। 

02:53 PM, 26-May-2024

कांग्रेस ही जीतेगी सभी सीटें- सीएम सुक्खू
सीएम सुक्खू ने कहा कि बागी विधायकों ने सरकार को गिराने की कोशिश की, लेकिन हमारी सरकार को कोई नहीं गिरा पाएगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि चारों लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों को कांग्रेस जीतेगी।

02:49 PM, 26-May-2024
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

सीएम सुक्खू मंच से दे रहे हैं संबोधन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि हमने 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए 1500 रुपये देने के लिए 800 करोड़ रुपये देने का बजट तैयार कर लिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि आचार संहिता खत्म होते ही 1500 रुपये महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएंगे।

02:47 PM, 26-May-2024

अनुराग ठाकुर पर मुकेश अग्निहोत्री का निशाना
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मैंने अनुराग ठाकुर का परमिट रद्द कर दिया है। अब सतपाल रायजादा दिल्ली जाएंगे। 

02:44 PM, 26-May-2024
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना में बागियों पर बरसे मुकेश अग्निहोत्री

राहुल गांधी ऊना पहुंच चुके हैं। मंच पर मुकेश अग्निहोत्री संबोधन दे रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा बागी विधायकों को सबक सिखाने का समय है। ये बागी विधायक लोगों के घर जा रहे हैं तो लोग कह रहे हैं कि देखो गद्दार आ गए। 

01:46 PM, 26-May-2024

थोड़ी देर में ऊना में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए नाहन में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसी के साथ अब राहुल गांधी थोड़ी देर में ऊना में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के लिए मतदान करने की अपील करेंगे। 

01:24 PM, 26-May-2024

'30 लाख सरकारी नौकरियां खाली'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "PM मोदी ने हमें वादा किया था कि वह 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हमने पता लगाया कि 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं वो 30 लाख नौकरी हम आपको देंगे। हम हिंदुस्तान के स्नातकों के लिए एक नया अधिकार लाने जा रहे हैं जिसका नाम 'पहली नौकरी पक्का अधिकार'।"

12:29 PM, 26-May-2024

'भाजपा ने हिमाचल में सरकार को गिराने की कोशिश की'
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल की सरकार को गिराने की पुरजोर कोशिश की। राहुल ने कहा कि हिमाचल की जनता चारों लोकसभा सीटों को कांग्रेस की झोली में डालें। 

12:24 PM, 26-May-2024

राहुल गांधी ने बताया महिलाओं के अकाउंट में ही क्यों डालेंगे पैसा
राहुल गांधी ने कहा महिलाएं घर में काम करती हैं और बाहर भी ऐसे में वे 16 घंटे काम करती हैं। इसलिए हम महिलाओं के अकाउंट में 8 हजार 500 रुपये डालेंगे। 

12:20 PM, 26-May-2024

'किसानों को करना पड़ता है प्राइज फिक्सिंग का सामना'
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को प्राइज फिक्सिंग का सामना करना पड़ता है। अदाणी जी आते हैं और कम दामों में सेब खरीदते हैं और महंगे दामों पर बेचते हैं। किसानों को फसलों के दाम अच्छे नहीं मिलते ऐसे में हम MSP लागू करेंगे।

12:16 PM, 26-May-2024

राहुल गांधी बोले सेब बागवान क्यों टीवी पर नहीं आते
राहुल गांधी ने कहा कि टीवी पर आपने अंबानी की शादी देखी, लेकिन सेब बागवानों को नहीं दिखाया जाता है। राहुल ने कहा नरेंद्र मोदी हैं तो अदाणी हैं। राहुल ने कहा कि देश के सारे के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी। हर गरीब परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। पांच जुलाई को करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे डलेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं. हमारी सरकार बनेगी तो हम सबसे पहले गरीबों की लिस्ट बनाएंगे और हर परिवार की एक महिला का नाम चुनाव जाएगा जिसके अकाउंट में पांच जुलाई को 8,500 रुपए भेजे जाएंगे. यह जुलाई के अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर और उसके आगे भी यह ठकाठक-ठकाठक होता रहेगा. उस वक्त देश का मीडिया यह कहेगा कि देश की सरकार गरीबों को मुफ्त में पैसे दे रही है, उस वक्त मैं यह कहूंगा कि अगर ज्यादा बोले तो मैं यह रकम दोगुनी कर दूंगा. गरीबों के इस लिस्ट में किसानों के परिवार होंगे, गरीबों के परिवार होंगे.

12:13 PM, 26-May-2024

अदाणी पर बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अदाणी को हिमाचल के सेब पकड़ा दिए। एयरपोर्ट दे दिए। राहुल गांधी ने कहा कि शायद परमात्मा कह रहे हैं कि पीएम मोदी को अदाणी की मदद करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ 22 से 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया, लेकिन हिमाचल को आपदा में हुए नुकसान का 9 हजार करोड़ नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और अदाणी की पार्टनरशिप के कारण हिमाचल के किसानों को सेब के सही दाम नहीं मिल पाते, क्योंकि मोदी ने सभी कोल्ड स्टोरेज अदाणी को दे दिए हैं वो जब चाहते हैं सेब के दाम को कंट्रोल कर सकते हैं। मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या कभी टीवी पर कोई सेब का बागवान या कोई मजदूर दिखाया जाता है लेकिन अंबानी की शादी जरूर दिखाई जाती है। देश में सिर्फ 22-25 लोगों हैं, वो जो भी सपना देखते हैं, पूरा हो जाता है और बाकी हिंदुस्तान देखता रह जाता है। पूरा देश जानता है कि अगर नरेंद्र मोदी है तो अदाणी का बिजनेस आसमान में जाएगा। 

12:10 PM, 26-May-2024
राहुल गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उनका भगवान के साथ डायरेक्ट क्नेक्शन है और कार्यकर्ता ताली बजाते हैं और कहते हैं वाह क्या बात कही। 

12:07 PM, 26-May-2024

भाजपा पर बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आजादी के लिए लड़े। हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर लड़े। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान की सोच हजारों साल पुरानी है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनके नेता खुलकर कह रहे हैं कि हमारी सरकार 400 पार हुई तो संविधान को फाड़कर फेंक देंगे।

12:02 PM, 26-May-2024
राहुल गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राहुल गांधी का मंच पर संबोधन
राहुल गांधी ने कहा कि 40 साल मेहनत करने के बाद एक आम आदमी सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं। राहुल गांधी ने कहा मैंने सुक्खू जी को मेहनत करते देखा है। 



 

11:57 AM, 26-May-2024
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंच पर प्रतिभा सिंह का संबोधन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंच पर संबोधन दे रही हैं। प्रतिभा सिंह ने लोगों से अपील की कि विनोद सुल्तानपुरी को संसद पहुंचाना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने काफी बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन आपदा के समय कहां थे। प्रधानमंत्री ने आपदा के समय में एक पैसा देना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी के पिता ने इस क्षेत्र की काफी ऊंचाई  पर पहुंचाया और विनोद सुल्तानपुरी भी उनके नक्शे कदम पर चलेंगे। 

11:45 AM, 26-May-2024
हिमाचली टोपी, लोइया और डांगरा देकर नाहन में राहुल गांधी का स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिमाचली टोपी, लोइया और डांगरा देकर स्वागत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हिमाचल दौरे पर हैं. नाहन के चंबा मैदान पहुंचने पर उनका हिमाचली टोपी, लोइया और डांगरा देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. राहुल गांधी को सुनने के लिए नाहन के चंबा में मैदान में कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जुट चुकी है। मंच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद हैं। 

11:00 AM, 26-May-2024

Rahul Gandhi Rally: 'किसानों का कर्ज करेंगे माफ, अग्निवीर योजना को करेंगे बंद, आर्मी की नहीं है ये स्कीम'

राहुल गांधी की ऊना में डेढ़ बजे चुनावी जनसभा
ऊना में राहुल गांधी की चुनावी जनसभा दोपहर डेढ़ बजे पुलिस लाइन झलेड़ा में होगी। पहले रामलीला मैदान में रखी गई, लेकिन पार्किंग समस्या सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जनसभा स्थल झलेड़ा शिफ्ट किया गया। प्रदेश पुलिस के लगभग 250 जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जिला कांग्रेस के प्रधान राणा रंजीत ने बताया कि राहुल गांधी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में प्रचार करने आ रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें