11:30 AM, 27-Feb-2025
पिछला वार्षिक बजट 247.44 करोड़ रुपये का था
पिछले साल पेश किया कांग्रेस शासित नगर निगम का पहला वार्षिक बजट 247.44 करोड़ रुपये का था। इस बार निगम का वार्षिक बजट 250 से 270 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। बजट में शहरवासियों को इस बार कई नए प्रोजेक्ट की सौगात देने की तैयारी है। इसी साल शहरवासियों को 24 घंटे पानी देने, बड़े वंडर पार्क बनाने, नगर निगम का नया परिसर तैयार करने जैसी बड़ी बजट घोषणाएं हो सकती हैं। हर वार्ड में पार्किंग, सामुदायिक भवन, वार्ड दफ्तर, चेंजिंग रूम समेत नए खेल मैदान बनाने, ओपन जिम खोलने की घोषणा भी हो सकती है। नगर निगम कई सेवाओं को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। बजट में इनकी भी घोषणाएं हो सकती हैं।