या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार से आजाद प्रत्याशी विनय चौधरी जीते हैं। कमलेश चौधरी(भाजपा) को 96, अमन चौधरी(आजाद) 34, विनय चौधरी (आजाद) 235 व संजय चौधरी(आजाद) को 136 वोट मिले। वहीं वार्ड नंबर पांच में भाजपा विजेता की शिवानी ठाकुर ने 230 वोट लेकर जीत दर्ज की। अनिता कुमारी(कांग्रेस) को 188 व प्रिया (आजाद) को 224 वोट मिले। वार्ड नंबर छह में प्रोमिला देवी (आजाद) ने 158 वोट लेकर जीत दर्ज की। अनिता मेहरा(भाजपा) 130, बिंदु शर्मा(कांग्रेस) 79 व बिंदु ठाकुर(आजाद) को 67 वोट मिले। उधर, नगर परिषद मनाली के पांच वार्ड मे भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। जबकि दो में मतगणना चल रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला में शहरी निकाय चुनावों के तहत नगर निगम मंडी के 14 वार्डों सहित नगर परिषद सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, नेरचौक, सरकाघाट तथा नगर पंचायत रिवालसर और करसोग में सुबह 11:00 बजे तक कुल 33.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम मंडी में 31.91 प्रतिशत, सुंदरनगर में 31.81 प्रतिशत, जोगिंद्रनगर 37.27 प्रतिशत, नेरचौक 39.09 प्रतिशत, सरकाघाट 35.96, रिवालसर 42.15 तथा करसोग में 40.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं कांगड़ा के नगरोटा बगवां में लगभग 50 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रदेश में 51 शहरी निकायों में सुबह से मतदान जारी है। राज्य में सुबह 9:00 बजे तक 16 व 11 बजे तक 34 फीसदी लोग मतदान कर चुके हैं। धर्मशाला एमसी चुनाव में 11 बजे तक 26.95 फीसदी मतदान हुआ है। नगर परिषद मनाली में 29 फीसदी मतदान हुआ।
नगर परिषद सुजानपुर के वर्ष वार्ड नंबर सात में 85 वर्षीय हरदेई ने बूथ में मतदान किया। वहीं नगर पंचायत चिड़्गांव के वार्ड नंबर एक 100 वर्षीय कौल दासी ने मतदान किया। मंडी के थनेड़ा वार्ड में 96 वर्षीय महिला ने भी अपना वोट डाला।
मंडी जिले के नगर निकाय चुनाव में शनिवार सुबह नौ बजे तक 16.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले के सात नगर निकायों में कुल 63,086 मतदाताओं में से 10,260 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 5,410 पुरुष और 4,850 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुष मतदान प्रतिशत 17.37 जबकि महिला मतदान प्रतिशत 15.19 दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत करसोग में 22.81 प्रतिशत दर्ज किया गया। नगर परिषद सरकाघाट में 18.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में सुबह नौ बजे तक 17.10 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पंचायत रिवालसर में 17.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, डाकघर पास बुक, राशनकार्ड, छात्र प्रमाण पत्र, संपत्ति संबंधित कागजात, छात्र पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन बुक, रेलवे या बस पास, अक्षम प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सैनानी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में से कोई एक प्रमाण पत्र।
मंडी नगर निगम चुनाव के लिए समखेतर वार्ड नंबर 11 बूथ नंबर तीन में वोटिंग मशीन खराब होने की वजह से 40 मिनट देरी से पहला डाला गया। मशीन खराब होने की वजह से बूथ के बाहर लंबी कतार लगी थी।
मशीन ठीक करने में पूरे चालीस मिनट का समय लगा। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर रूपिंद्र कौर भी मौके पर पहुंची। मशीन ठीक होने तक वहीं रही और मतदान प्रक्रिया शुरू करवाने के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकली।
मंडी के नगर निगम सुंदरनगर के वार्ड 6 बाहोट स्थित मतदान केंद्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
नगर परिषद कुल्लू के पोलिंग बूथ संख्या- 8 (पुरुष मतदाता केंद्र) और 8- A (महिला मतदाता केंद्र), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में मतदाता मतदान करने के लिए लाइन में लगे हैं।
कुल्लू नगर परिषद कुल्लू में सुबह 7:00 से मतदान जारी है। नगर निकाय चावन को लेकर मतदाताओं में भारी जोश है। सुबह ही मतदान केंद्रो में अपना मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचना शुरू हो गया है। जिला की पांच नगर निकाय में 101 उम्मीदवार मैदान में है और करीब 23,000 मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। कुल्लू, मनाली, भुंतर और बंजार,में रविवार सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हो गया है।
धर्मशाला नगर निगम के वार्ड 9 में सुबह 7 बजे से पहले ही लोगों की लाइन लग गई थी सारी निकाय के चुनाव में इस बार लोगों का चुनाव के लिए भरी जोश है
राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने भी मतदान के अंतिम दिन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी है। अब सभी की नजर आज होने वाले मतदान और आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है।
पिछले शहरी निकाय चुनावों में प्रदेश में करीब 73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार निर्वाचन आयोग ने लक्ष्य रखा है कि पिछला रिकॉर्ड टूटे और अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज हो। इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाए गए। मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम मतदान समाप्त होने के बाद शाम को ही घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, चार नगर निगमों के मतों की गिनती 31 मई को होगी। नगर निगमों में महापौर और पार्षद पदों के लिए अलग-अलग चरणों में मतगणना की तैयारी की गई है। इस बार शहरी निकाय चुनावों में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। निर्वाचन आयोग ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
25 नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों के नतीजे मतदान के बाद शाम को ही आएंगे जबकि चार नगर निगमों के मतों की गिनती 31 मई को होगी। प्रदेश में 1808 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में 3,60,859 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे। रविवार को सुबह सात बजे से प्रदेश के चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए 589 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदाता दोपहर बाद 3 बजे तक ईवीएम से वोट डाल सकेंगे। 51 शहरी निकायाें के कुल 449 पदों के लिए 1147 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 196 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।