फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 09-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 09-Mar-2025

Team India: मुख्यमंत्री सुक्खू ने टीम को हिमाचल आने का दिया न्योता, लिखा- शानदार, जिन्दाबाद... चक दे इंडिया

मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा है कि हम पूरे दल को हिमाचल की शांत और सुंदर वादियों में आकर विश्राम करने के लिए आमंत्रित करते हैं। राज्य आप सभी का आतिथ्य करने के लिए गौरवान्वित महसूस करेगा। और पढ़ें

06:16 PM, 09-Mar-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- बजट सत्र में जनहित के मुद्दे पर सरकार के जवाबदेही पर होगी बात

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार विपक्ष के द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देगी तो सदन में माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। विपक्ष जनहित के मुद्दों के प्रति जवाबदेह है। और पढ़ें

04:18 PM, 09-Mar-2025

Himachal Pradesh: सर्वदलीय बैठक संपन्न, BJP की ओर से जयराम ठाकुर और सुखराम हुए शामिल; जानें क्या हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में सर्वदलीय बैठक संपन्न हो गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी ने भाजपा की ओर से भाग लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
03:46 PM, 09-Mar-2025

Himachal News: शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित, 28 मार्च तक टली प्रक्रिया; जानें वजह

जिला शिमला में पुलिस विभाग में पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।  और पढ़ें

03:31 PM, 09-Mar-2025

Himachal News: चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, 3 घायल

रविवार दोपहर चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
12:59 PM, 09-Mar-2025

Himachal Pradesh: मंदिरों का पैसा खर्च करने पर जल्द आएगा फैसला, याचिकाकर्ता का तर्क, मंदिरों में धन की भरमार

हिमाचल हाईकोर्ट में वर्ष 2018 में एक याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाए गए कि मंदिरों में धन की भरमार होने के बावजूद श्रद्धालुओं को मंदिरों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। और पढ़ें

12:13 PM, 09-Mar-2025

VIDEO : महापौर सुरेंद्र चौहान ने पानी को लेकर सुनीं लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए नियमित आपूर्ति देने के निर्देश

महापौर सुरेंद्र चौहान ने पानी को लेकर सुनीं लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए नियमित आपूर्ति देने के निर्देश और पढ़ें

11:47 AM, 09-Mar-2025

Himachal Pradesh: निजी गेस्ट हाउस में मिला पंजाब के व्यक्ति का शव, चिट्टे से मौत की आशंका; दूसरा साथी फरार

जिला बिलासपुर में श्री नयना देवी क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में पंजाब के व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के साथ जो दूसरा व्यक्ति था, वह घटना के बाद मौके से भाग गया है। और पढ़ें

11:41 AM, 09-Mar-2025

Himachal News: बेटों के साथ बेटी भी बनी लेफ्टिनेंट, सरहद पर करेंगे सेवा

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर की काजल राय सदाना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। वहीं, मंडी कॉलेज के एनसीसी एयरविंग के सीनियर अंडर ऑफिसर पंकज कुमार और कैडेट वारंट ऑफिसर विनय ठाकुर चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बने।  और पढ़ें

11:24 AM, 09-Mar-2025

Hamirpur News: कपड़े खरीदने गए पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से पकड़ी 55.15 ग्राम चरस

जिला हमीरपुर के नादौन में पुलिस ने एक दुकानदार से चरस बरामद की है। बता दें कि एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर एसआई देवानंद सहित हेड कांस्टेबल कुशल देव और बलजिंद्र सिंह कपड़े लेने के लिए पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को दबोचा।  और पढ़ें

11:07 AM, 09-Mar-2025

Sunita Williams: शिमला के आसमान में भी स्पेस स्टेशन से चक्कर काट रहीं सुनीता, आप भी देख सकेंगे; जानें कैसे

आईएसएस पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चक्कर काट रहा है। नासा की ओर से शिमला से भी यह समयसारिणी जारी की गई है। नासा के अनुसार यह स्टेशन शिमला से नौ मार्च को शाम 7 बजकर 16 मिनट पर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा में चलता नजर आएगा। और पढ़ें

10:52 AM, 09-Mar-2025

Himachal News: एशियन कबड्डी में ईरान को हरा भारत चैंपियन, हिमाचल की 5 खिलाड़ी चमकीं

 शनिवार को तेहरान में छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत ने फाइनल में ईरान को हरा खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने ईरान को 32-25 से हराया।  और पढ़ें

10:37 AM, 09-Mar-2025

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- सभी पात्र महिलाओं को देंगे 1,500 बजट में रखेंगे खास ख्याल

सुख सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये जल्द दिए जाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शाहपुर के चंबी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में कहीं। और पढ़ें

10:33 AM, 09-Mar-2025

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ, सोमवार को तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च को चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  और पढ़ें

10:17 AM, 09-Mar-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल में सर्वदलीय बैठक आज, भाजपा इस बार भी कर सकती किनारा; बजट सत्र के लिए नहीं खोले पत्ते

बजट सत्र के लिए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक बाद दोपहर एक बजे शुरू होगी। और पढ़ें

10:01 AM, 09-Mar-2025

Himachal Pradesh: एचआरटीसी कंडक्टरों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान का लाभ देने की तैयारी, बढ़ सकता है इतना वेतन

हिमाचल में पंजाब की तर्ज पर वेतनमान निर्धारित होने के बाद 2011 के बाद नियमित हुए करीब 4,000 कंडक्टरों का वेतन 5,000 रुपये तक बढ़ सकता है। और पढ़ें

01:18 AM, 09-Mar-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें