फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 04-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:11 PM, 04-Mar-2025

Himachal Weather: हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; बारिश-बर्फबारी की फुल अपडेट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार से मौसम साफ रहेगा। नौ मार्च को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दस मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
  और पढ़ें

10:10 PM, 04-Mar-2025

Himachal: हिमाचल पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किए दो चिट्टा तस्कर, दिल्ली, हरियाणा से शिमला पहुंचाते थे खेप

हिमाचल पुलिस ने दो चिट्टा तस्करों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ गांधी, गांव बीरबल नगर वार्ड नंबर 4 निरवाना तहसील निरवाना जिला जींद हरियाणा और आशीष उर्फ मनीष उर्फ गोस्वामी उर्फ रावण के रूप में हुई है।  और पढ़ें

10:01 PM, 04-Mar-2025

Himachal News: हिमाचल के NCRP 1930 को स्कॉच अवार्ड, 114 करोड़ रुपये की ठगी की मिली शिकायतें; जानें

हिमाचल प्रदेश के साइबर स्टेशन डेटा सेंटर को पूरे भारतवर्ष से प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार के लिए चुना गया है। विशेष रूप से वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों को राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म (NCRP) पर तुरंत दर्ज किया जाता है, जिससे ठगे गए पैसों को होल्ड करने में मदद मिल सके।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:21 PM, 04-Mar-2025

Himachal Pradesh Board Exam 2025: लाहौल-स्पीति और पांगी को छोड़ प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी क्षेत्र को छोड़कर पूरे प्रदेश में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।  और पढ़ें

07:35 PM, 04-Mar-2025

Himachal News: कुल्लू में बेटे ने सिर पर डंडे से वार कर की पिता की हत्या, मामूली बहसबाजी में खोया आपा

 कुल्लू के साथ लगते मंगलवार सुबह देवधार गांव में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
06:26 PM, 04-Mar-2025

Himachal Pradesh: एक्स ने मिलने के लिए बुलाया और नए ब्वॉयफ्रेंड से करवा दी हत्या, 10 दिन बाद नहर में मिला शव

Himachal Una Murder Case: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 साल के युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार को करीब 10 दिन बाद भाखड़ा नहर से युवक हरदीप का शव बरामद हुआ है। और पढ़ें

05:43 PM, 04-Mar-2025

IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने किया बल्लेबाजी-गेंदबाजी का अभ्यास, देखें वीडियो

मंगलवार को माैसम खुलते ही पंजाब किंग्स  के खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान में उतरे।  और पढ़ें

04:46 PM, 04-Mar-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा, दो माह में 18 मर्डर

Jairam Thakur News: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि वर्ष 2025 के पहले दो माह में ही 18 मर्डर के मामले रिपोर्ट हो चुके हैं और एक दर्जन से अधिक दुराचार के मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। और पढ़ें

04:21 PM, 04-Mar-2025

Kangra News: राजा का तालाब बस स्टैंड पर मिला शव, प्राइवेट बस का था ड्राइवर; जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार सुबह राजा का तालाब के बस स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक प्राइवेट बस का ड्राइवर था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।  और पढ़ें

03:34 PM, 04-Mar-2025

Himachal News: पुलिस की टीम ने 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े युवक और युवती, यहां के रहने वाले हैं आरोपी

कुड़ीधार/निरथ में पुलिस टीम ने एक युवक व युवती को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। और पढ़ें

03:17 PM, 04-Mar-2025

Shimla: वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी खफा, प्रशासनिक भवन के बाहर किया प्रदर्शन

विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया। और पढ़ें

03:16 PM, 04-Mar-2025

VIDEO : वेतन नहीं मिलने पर एचपीयू के कर्मचारी खफा, प्रशासनिक भवन के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

वेतन नहीं मिलने पर एचपीयू के कर्मचारी खफा, प्रशासनिक भवन के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन और पढ़ें

03:16 PM, 04-Mar-2025

Himachal: वन संरक्षण के लिए महिला, युवक मंडलों को मुआवजा दिया जाएगा, वन मित्रों को जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र

सीएम ने  राज्य में वन क्षेत्र को विस्तार देने और संरक्षित करने के लिए महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों व पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

03:14 PM, 04-Mar-2025

Himachal Weather: नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दरकी पहाड़ी

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी, नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई।  और पढ़ें

01:56 PM, 04-Mar-2025

HPBOSE Exam: 2,300 केंद्रों पर दो लाख अभ्यर्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं, पहली बार ओएमआर शीट का भी होगा इस्तेमाल

स्कूल शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।  इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 2,300 के करीब केंद्र बनाए हैं। और पढ़ें

01:46 PM, 04-Mar-2025

हिमाचल: प्राकृतिक खेती के लिए पंचायत स्तर पर बनेंगे क्लस्टर, 40 करोड़ रुपये जारी

 राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत पंचायत स्तर पर बनने वाले क्लस्टरों के एक्शन प्लान को सरकार से मंजूरी मिल गई गई है।
  और पढ़ें

01:12 PM, 04-Mar-2025

Una: मां चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने 1.440 किलो चांदी का छत्र चढ़ाया

मंदिर के पुजारी कुणाल कालिया ने बताया यह छत्र शुद्ध चांदी से विशेष रूप से मां चिंतपूर्णी के दरबार के लिए तैयार किया गया है। छत्र की कारीगरी भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। और पढ़ें

12:45 PM, 04-Mar-2025

HP Rain Water: बारिश के पानी का हिसाब रखेगा हिमाचल, जल सूचना केंद्र स्थापित होगा

 केंद्र सरकार के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश में राज्य जल सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा।  राजपत्र में इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई। और पढ़ें

12:42 PM, 04-Mar-2025

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पेपर मूल्यांकन के लिए शिक्षकों से मांगे आवेदन

बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विविध विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मुख्य परीक्षक व उप परीक्षक की नियुक्ति के लिए सहमति पत्र आमंत्रित किए हैं।  और पढ़ें

12:32 PM, 04-Mar-2025

VIDEO : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों में भारी उत्साह

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों में भारी उत्साह और पढ़ें

12:00 PM, 04-Mar-2025

NHAI: शिमला-मंडी मार्ग का रखरखाव 15 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा, एनएचएआई ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

अदालत में सुनवाई के दौरान परियोजना निदेशक व्यक्तिगत तौर पर हुए पेश हुए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है और 1200 मीटर सड़क की दुरुस्तगी का कार्य बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। और पढ़ें

11:44 AM, 04-Mar-2025

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: नकल करते पकड़े तो तीन साल नहीं दे सकेंगे परीक्षा

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में अगर इस बार परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए तो वे अगले तीन साल तक परीक्षा नहीं दे सकेंगे। और पढ़ें

11:23 AM, 04-Mar-2025

HP Fourlane: नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन का निर्माण जल्द, वन मंत्रालय की अनुमति के अभाव में शुरू नहीं हो पाया कार्य

करीब एक वर्ष से यह परियोजना केंद्रीय वन मंत्रालय की अनुमति के अभाव में रुकी हुई है, लेकिन अब मंत्रालय की हरी झंडी मिलने की संभावना है। और पढ़ें

10:24 AM, 04-Mar-2025

Chitta Smuggling: हिमाचल में चिट्टा तस्करी के मामले में नाइजीरियन गिरफ्तार

मामले में कार्रवाई करते हुए सैम्युल नाम के नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है, जबकि कई और लोग पुलिस के निशाने पर हैं।   और पढ़ें

10:20 AM, 04-Mar-2025

HP Congress News: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी से पहले बनेगी समन्वय कमेटी, रजनी हाईकमान को साैंपेंगी रिपोर्ट

प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर हाईकमान को हिमाचल की रिपोर्ट सौंप दी है। संभावित है कि अब जल्द ही प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज होगी।  और पढ़ें

10:07 AM, 04-Mar-2025

HP High Court: अधिकारी की नियुक्ति और तबादला सरकार का क्षेत्राधिकार, अदालत ऐसे मामलों में दखल नहीं कर सकती

हाईकोर्ट ने आईपीएस इल्मा अफरोज को फिर से बद्दी में एसपी तैनात करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। और पढ़ें

10:00 AM, 04-Mar-2025

Himachal: संशोधन विधेयक लागू होने के बाद अनुबंध अवधि के लाभ देने वाली सभी अधिसूचनाएं और निर्देश लिए वापस

 उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि सहायक प्रवक्ताओं सहित अन्य श्रेणियों के शिक्षकों से संबंधित अनुबंध सेवाकाल से जुड़े वरिष्ठता और वित्तीय लाभ मांगने वाले सभी प्रस्ताव रद्द कर दिए गए हैं।  और पढ़ें

09:51 AM, 04-Mar-2025

Himachal: एनआईटी हमीरपुर से दोहरी डिग्री कर रहा छात्र फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट बरामद

एनआईटी हमीरपुर में अंतिम वर्ष के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में रात के समय पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  और पढ़ें

09:48 AM, 04-Mar-2025

Himachal News: हिमाचल में जल्द बंद हो सकती है अयोग्य विधायकों की पेंशन, आपत्तियां दूर कर राजभवन भेजा विधेयक

प्रदेश में अयोग्य विधायकों की पेंशन जल्द बंद हो सकती है। सरकार ने राज्यपाल की आपत्तियों को दूर कर राजभवन की मंजूरी के लिए विधेयक वापस भेज दिया है।  और पढ़ें

09:36 AM, 04-Mar-2025

Vegan Meat Mushroom: देश की पहली चिकन-मटन का स्वाद देने वाली शाकाहारी मशरूम तैयार, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध

खुंब अनुसंधान केंद्र सोलन के वैज्ञानिकों ने दो वर्षों के शोध के बाद इस मशरूम को तैयार करने में सफलता हासिल कर ली है। इसे मशरूम के माइसिलियम (मशरूम के रेशे) से तैयार किया है।  और पढ़ें

09:26 AM, 04-Mar-2025

Himachal: सीएम सुक्खू बोले-अब नए सिरे से तय होंगे होम स्टे नियम, संचालकों के हित में जरूरी बदलाव करने को कहा

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए होम स्टे चलाने वालों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमों में आवश्यक बदलाव करने को कहा है।  और पढ़ें

12:12 AM, 04-Mar-2025

Shimla News: कृतिका मिस और वंशुल मिस्टर फेयरवेल चुने

केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नारला स्थित पधर में चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। और पढ़ें

12:11 AM, 04-Mar-2025

Shimla News: अधिवक्ताओं ने जारी रखा धरना प्रदर्शन

केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में करसोग, सरकाघाट समेत अन्य उपमंडलों में सोमवार को चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। और पढ़ें

12:08 AM, 04-Mar-2025

Shimla News: मंडी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा मंडी वॉलीबाल एसोसिएशन की टीम ने जीती। उन्होंने शिमला की टीम को 2-0 से हराया। और पढ़ें

12:08 AM, 04-Mar-2025

Shimla News: पुलिस के साथ स्वयंसेवियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में पुलिस कर्मचारियों के साथ वल्लभ कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी भी सहयोग दे रहे हैं। और पढ़ें

12:07 AM, 04-Mar-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

मनीष, पवन बनाए मंडल महामंत्री और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें