फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 7 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 07-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:02 PM, 07-Feb-2025

Himachal: हिमाचल के 50 होनहार छात्र सिंगापुर-कंबोडिया के लिए गए, सीएम ने एक्सपोजर विजिट पर रवाना किए मेधावी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 50 होनहार छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया। और पढ़ें

06:04 PM, 07-Feb-2025

Himachal Pradesh: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, चंबा में 100 पद भरेगी कंपनी; इतना मिलेगा वेतन

जिला चंबा में एक निजी कंपनी द्वारा 17 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 18 फरवरी को चुवाड़ी स्थित रोजगार उप कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। और पढ़ें

05:00 PM, 07-Feb-2025

Himachal News: विजिलेंस की कार्रवाई, 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ी खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में विजिलेंस की टीम खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सहित तीन लोगों को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। और पढ़ें

विज्ञापन
04:21 PM, 07-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- पूरे प्रदेश में भुगतान बंद, काम बंद, सिर्फ चल रहा है सरकार का झूठ

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों का झूठ चल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार में व्यवस्था परिवर्तन के नमूनों की भरमार है। पेमेंट नहीं होने की वजह से हिमाचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले मेडिकल डिवाइसेज पार्क का काम एक महीने से रुका हुआ है।  और पढ़ें

04:11 PM, 07-Feb-2025

Himachal Pradesh: ऑनलाइन मंगवाए स्वास्थ्य उपकरण, पार्सल खोलकर देखा तो निकला रिन साबुन; यहां का है मामला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कारोबारी मनोज के साथ 4 हजार रुपये की ठगी हुई है। कारोबारी ने स्वास्थ्य संबंधी उपकरण सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये आर्डर किए थे।  और पढ़ें

विज्ञापन
03:48 PM, 07-Feb-2025

Himachal Pradesh: सर्दी वाले इलाकों में दूध उत्पादन में 30 से 40% तक की कमी, ये टिप्स अपनाने से होगा फायदा

हिमाचल प्रदेश के ज्यादा सर्दी वाले इलाकों में दुग्ध उत्पादन में कमी आई है। वहीं, चारा, फीड और खल के दाम भी बढ़ गए हैं। पशुपालकों को इससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। नुकसान से बचने के लिए क्या टिप्स अपनाएं ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

03:14 PM, 07-Feb-2025

Himachal Youth Congress: हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने संभाला कार्यभार, CM भी रहे मौजूद

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अपना पदभार राजीव भवन में संभाल लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश की राजनीति को समझने का मौक़ा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे बढ़ रही है, जिसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। और पढ़ें

02:30 PM, 07-Feb-2025

Himachal Weather: बर्फबारी के बाद प्रचंड ठंड की चपेट में हिमाचल, मनाली समेत कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। आठ फरवरी से 12 तक उच्च पर्वतीय एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।  और पढ़ें

01:19 PM, 07-Feb-2025

Himachal News: गुच्छी को मशरूम की तरह अब खुद उगा सकेंगे लोग, इसमें होते हैं कई तरह के औषधीय गुण; जानें

ग्रीन हाउस में गुच्छी तैयार करने में सफलता मिलने के बाद खुंब अनुसंधान एवं निदेशालय ने गुच्छी के आकार और बीज पर शोध शुरू कर दिया है। और पढ़ें

12:37 PM, 07-Feb-2025

कसौली गैंगरेप मामला: हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, भाजपा नेता व महिला गिरफ्तार, जानें सोलन पुलिस ने क्या कहा

हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म केस में पुलिस ने मामले को रद्द करने की सिफारिश की है। और पढ़ें

12:13 PM, 07-Feb-2025

Singer Mohit Chauhan: अभिनेता बनना चाहते थे बॉलीवुड गायक मोहित चौहान, संगीत का नहीं लिया प्रशिक्षण; जानें

Singer Mohit Chauhan Interview: बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक मोहित चौहान से अमर उजाला ने विशेष बातचीत की और उनसे जाना कि उनकी गायकी का सफर कहां से शुरू हुआ।  और पढ़ें

12:08 PM, 07-Feb-2025

Sports News: रिंग में बरसे अशेष और विनाक्षी के मुक्के, गोल्डन पंच से एक कदम दूर; दोनों का फाइनल में प्रवेश

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चल रही राष्ट्रीय खेलों में अशेष कुमार (57 किग्रा) ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के हिमांशु श्रीवास को हराया। वे फाइनल में एसएससीबी के सचिन के खिलाफ रिंक में उतरेंगे। उधर महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी धोटा ने भी फाइनल में जगह बना ली है।  और पढ़ें

12:06 PM, 07-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर एम्स में फर्जी पर्ची पर हो रहा था मरीजों का इलाज, एक व्यक्ति दबोचा

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में सुरक्षा कर्मियों ने एक व्यक्ति को 19 फर्जी पर्चियों के साथ पकड़ा है।  और पढ़ें

11:19 AM, 07-Feb-2025

Himachal News: सोलन में जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार का मामला, कई लोगों पर संदेह, FIR दर्ज

जिंदा महिला का कागजों में दाह संस्कार करने के मामले में नगर निगम की शिकायत पर सोलन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में दाह संस्कार के नाम पर लकड़ी लेने वाले संदेह के घेरे में आ गए हैं। साथ ही नगर निगम की ओर से कैसे मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।  और पढ़ें

11:02 AM, 07-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल को एफआरए के दायरे से बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, जानें पूरा मामला

राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन गोदावर्मन मामले में हिमाचल अपना भी पक्ष रखेगा।  और पढ़ें

10:57 AM, 07-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 7 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए सरकार की ओर से दायर एसएलपी याचिका खारिज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें