फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 06-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 06-Jan-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया HAS का रिजल्ट, 20 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

सोमवार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेरिट के आधार पर फाइनल परिणाम घोषित किए। इसमें 9 उम्मीदवार एचएएस बने हैं। कुल 20 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।  और पढ़ें

09:45 PM, 06-Jan-2025

HPTDC: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- एचपीटीडीसी कार्यालय को शिमला से धर्मशाला ले जाने पर विचार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का कार्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट हो सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने की संभावनाएं तलाश रही है।  और पढ़ें

09:15 PM, 06-Jan-2025

Shimla Snowfall: ऊपरी शिमला में बर्फबारी और राजधानी में ओलावृष्टि से थमे वाहनों के पहिये

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और राजधानी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सोमवार शाम यातायात की रफ्तार थम गई। कुफरी, नारकंडा समेत ऊपरी शिमला के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण सोमवार शाम को यातायात व्यवस्था ठप हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:00 PM, 06-Jan-2025

HMPV Virus Himachal: एचएमपीवी वायरस को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी अलर्ट, इन लोगों पर नजर रखने के निर्देश

HMPV Virus Himachal: चीन के बाद अब भारत में भी एचएमपीवी वायरस के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।  और पढ़ें

08:10 PM, 06-Jan-2025

Himachal News: बैंक के लॉकर में रखे लाखों रुपये के आभूषण गायब, महिला ने दर्ज करवाई शिकायत

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक सरकारी बैंक के लॉकर से महिला के लाखों रुपये के आभूषण गायब हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:50 PM, 06-Jan-2025

Himachal News: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले- पूर्व भाजपा की सरकार से 2022 में मिला खोखला खजाना

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने वर्ष 2022 में खोखला खजाना छोड़ा था।  और पढ़ें

07:41 PM, 06-Jan-2025

Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- अधिक बच्चों वाले स्कूलों में होगी नए शिक्षकों की तैनाती

सोमवार को समग्र शिक्षा निदेशालय में जिला उपनिदेशकों के साथ की गई साल की पहली समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अधिक बच्चों वाले स्कूलों में नए शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। और पढ़ें

07:30 PM, 06-Jan-2025

Jairam Thakur Birthday: नेता प्रतिपक्ष के साठवें जन्मदिन पर काटा साठ किलो का केक, प्रदेश भर से जुटे समर्थक

Jairam Thakur Birthday: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सोमवार को समर्थकों ने साठ किलो का केक काटा। पूरा दिन हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। और पढ़ें

06:49 PM, 06-Jan-2025

Himachal Governor: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- भारत को नशामुक्त राष्ट्र बनाने की आवश्यकता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारत को नशामुक्त राष्ट्र बनाने की नितांत आवश्यकता है। और पढ़ें

06:03 PM, 06-Jan-2025

HP Board: हिमाचल में मार्च में होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल तय; सरकार को भेजा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार कर प्रदेश सरकार को अप्रूवल के लिए भेजा गया है। और पढ़ें

05:50 PM, 06-Jan-2025

Himachal News: वेणुगोपाल से मिले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नई कार्यकारिणी पर चर्चा

सोमवार को नई दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर सरकार और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। और पढ़ें

05:35 PM, 06-Jan-2025

Himachal Weather: फिर बिगड़ा मौसम, रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी , जानें 12 जनवरी तक का पूर्वानुमान

लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सोमवार सुबह से रोहतांग, कोकसर, केलांग सहित कई रिहायशी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है।  और पढ़ें

05:23 PM, 06-Jan-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पर्यटन अधोसंरचना निर्माण व सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 2415 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में अधोसंरचना निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर आने वाले समय में 2415 करोड़ रुपये व्यय करेगी।  और पढ़ें

05:08 PM, 06-Jan-2025

VIDEO : जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर प्रदेश भर से जुटे समर्थक, आवास पर लगा बधाइयों का तांता

जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर प्रदेश भर से जुटे समर्थक, आवास पर लगा बधाइयों का तांता और पढ़ें

04:36 PM, 06-Jan-2025

Himachal BJP: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने छह जिलों में चुने अध्यक्ष, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Himachal BJP: Himachal BJP: भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार को छह संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है।  और पढ़ें

03:35 PM, 06-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल में दो आईपीएस और चार एचपीएस के तबादले, ये रही लिस्ट; जानें किसे कहां मिली नियुक्ति

सोमवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने दो आईपीएस और 4 एचपीएस (हिमाचल पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जानें किसे कहां मिली नियुक्ति... और पढ़ें

02:31 PM, 06-Jan-2025

VIDEO : लोअर बाजार से माल रोड के लिए लिफ्ट शुरू, मंत्री विक्रमादित्य ने किया शुभारंभ

लोअर बाजार से माल रोड के लिए लिफ्ट शुरू, मंत्री विक्रमादित्य ने किया शुभारंभ और पढ़ें

01:57 PM, 06-Jan-2025

शिमला: ठियोग के मतियाना में हरियाणा पुलिस की हिरासत से भागा ड्रग तस्कर, तलाश जारी

शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के मतियाना में एक ड्रग तस्कर हरियाणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।  और पढ़ें

01:00 PM, 06-Jan-2025

Shimla: लोअर बाजार से माल रोड के लिए लिफ्ट शुरू, मंत्री विक्रमादित्य ने किया शुभारंभ

 शिमला के लोअर बाजार से माल रोड के लिए बनी  लिफ्ट का सोमवार को शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुभारंभ किया। और पढ़ें

12:27 PM, 06-Jan-2025

VIDEO : शिमला में धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व, रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन से संगत को किया निहाल

शिमला में धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व, रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन से संगत को किया निहाल और पढ़ें

12:09 PM, 06-Jan-2025

HRTC: दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, जमीन की चिह्नित

हरियाणा और दिल्ली में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए पर्यटन और रोडवेज की जमीन चिह्नित की जा रही है। इसके लिए एक टीम का गठन भी किया गया है। और पढ़ें

11:41 AM, 06-Jan-2025

Mandi: जोगिंद्रनगर में पुल से नदी में कूदी महिला, बचाव अभियान जारी

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक महिला बडोण पुल से नदी में कूद गई है। सूचना मिलने के बाद महिला को बचाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की टीमें माैके पर पंहुचीं। और पढ़ें

11:29 AM, 06-Jan-2025

हिमाचल: सूबे की 24 और पंचायतों को हरित बनाने के लिए सरकार से मिली मंजूरी

 प्रदेश सरकार पंचायतों को हरित पंचायतों में परिवर्तित कर रही है। योजना के तहत पंचायतों में 500 किलोवॉट तक के सोलर प्लांट लगेंगे।  और पढ़ें

11:22 AM, 06-Jan-2025

Himachal: एक हजार से अधिक जनसंख्या पर ही गठित होगी नई पंचायत, सरकार ने तय किए मापदंड

सरकार ने पंचायतों के गठन के लिए मापदंड तय कर दिए हैं। पंचायतीराज विभाग के अलावा जिला उपायुक्तों को भी नई पंचायतों का गठन करने के लिए आवेदन भेजे जा सकेंगे।  और पढ़ें

11:15 AM, 06-Jan-2025

हिमाचल: ऋषि धवन ने वनडे और टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास, दिया भावुक संदेश

Rishi Dhawan Retirement :क्रिकेट को ऊंचाइयों तक ले जाने वाले टीम के कप्तान ऋषि धवन ने रविवार को वनडे और टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।  और पढ़ें

11:10 AM, 06-Jan-2025

Maha Kumbh Mela : महाकुंभ के लिए ऊना से 17 जनवरी को चलेगी विशेष ट्रेन, बुकिंग शुरू

रेलवे स्टेशन पर इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है और लोग अब अपनी टिकटें कंफर्म करवा रहे हैं। और पढ़ें

11:05 AM, 06-Jan-2025

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट ने बेदखली और अतिक्रमण के मामलों के जल्द निष्पादन के दिए आदेश

हाईकोर्ट ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व को 7 जनवरी से पहले अतिक्रमण और बेदखली मामलों के निष्पादन को लेकर सभी विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए हैं।  और पढ़ें

10:41 AM, 06-Jan-2025

HP Tourism: नए साल के पहले वीकेंड पर पर्यटन स्थलों में उमड़े सैलानी, 80 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी

वीकेंड पर बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख किया। पर्यटक स्थलों पर पर्यटक वाहनों की भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या भी पेश आई। और पढ़ें

10:37 AM, 06-Jan-2025

Himachal News: गगल से देहरादून, नोएडा और जयपुर के लिए अब सीधी उड़ान, शेड्यूल में होगा बदलाव

हवाई उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव होगा। इस दौरान जहां राजधानी दिल्ली के लिए होने वाली उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, वहीं देहरादून, नोएडा और जयपुर शहरों को भी गगल एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा।  और पढ़ें

10:18 AM, 06-Jan-2025

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- कांगड़ा के लुथान में 400 आश्रितों के लिए बनेगा सुख आश्रय परिसर

कांगड़ा के लुथान में 93 करोड़ रुपये से बनने वाले मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर का शिलान्यास किया गया है, जहां 400 आश्रितों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। और पढ़ें

10:14 AM, 06-Jan-2025

Himachal: चिट्टे के झूठे मामले में फंसाने का सीबीआई ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला

 मंडी में चिट्टे की तस्करी के झूठे केस में फंसाने की फोन पर धमकी देकर पैसे मांगने और कुल्लू के तोश में घूमने आए हरियाणा के युवक की मौत के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किए हैं। और पढ़ें

10:07 AM, 06-Jan-2025

एक और गड़बड़झाला: ट्रायल में ही फट गए सिंचाई योजना के पाइप, एसडीएम को दी शिकायत

जिला शिमला के ठियोग में जल शक्ति विभाग के पानी के घोटाले के बाद विभाग का एक और कारनामा सामने आया है।  और पढ़ें

05:00 AM, 06-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में हुए कथित पानी घोटाले को लेकर सरकार ने जहां अधीक्षण अभियंता (एससी) कसुम्पटी को जांच का जिम्मा सौंपा है। वहीं विजिलेंस ने भी प्रारंभिक जांच शुरू की दी है। विजिलेंस को आशंका है कि इस मामले में कुछ नेताओं की भी संलिप्तता हो सकती है और यह घोटाला एक करोड़ का नहीं, ज्यादा का हो सकता है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें