फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:22 PM, 30-Dec-2024

Punjab Bandh: एचआटीसी ने स्थगित कीं पड़ोसी राज्य की बस सेवाएं, ऊना आने वाली 8 ट्रेनें रद्द; 500 ट्रक खड़े रहे

हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को किसानों ने पंजाब बंद रखा। किसान आंदोलन के चलते सोमवार को पंजाब में चक्का जाम का हिमाचल में भी असर दिखा। एचआरटीसी ने पंजाब के रूटों पर बस सेवा बंद रखी। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

07:10 PM, 30-Dec-2024

Himachal: छात्रवृत्ति घोटाले में नामजद संस्थानों के संचालकों से मांगी 25 करोड़ की रिश्वत, ईडी कार्यलय पर सवाल

हिमाचल में वर्ष 2019 में छात्रवृति घोटाले की जांच कर रहे ईडी के सहायक निदेशक ने निजी शिक्षण संस्थान के आरोपियों से रिश्वत की मांग की थी। निजी शिक्षण संचालकों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारियों ने अरेस्ट न करने की एवज में 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। 
  और पढ़ें

06:23 PM, 30-Dec-2024

Shimla Public Toilet Charges: शिमला में पब्लिक टॉयलेट अब फ्री नहीं, महिला-पुरुष दोनों को देने होंगे पांच रुपये

Shimla Public Toilet: शिमला नगर निगम नए साल से शहर के 30 सार्वजनिक शौचालयों में शुल्क वसूली की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला शिमला प्रदेश का पहला शहर बन जाएगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
05:56 PM, 30-Dec-2024

Jairam Thakur: 'बजट में घोषित आदर्श स्वास्थ्य संस्थाओं का क्या हुआ, भाषण देकर भूल जाते हैं सूबे के मुखिया'

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि पहले बजट के दौरान प्रदेश के लोगों से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का जो वादा सरकार द्वारा किया गया था उसका क्या हाल है? क्या प्रदेश में 69 आदर्श संस्थान बन गए? और पढ़ें

04:09 PM, 30-Dec-2024

HPBOSE 10th, 12th Board Exam: हिमाचल में चार मार्च से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

HPBOSE 10th 12th Board Exam: चार मार्च से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी और 19 मार्च को 10वीं कक्षा का अंतिम पेपर होगा। वहीं जमा दो कक्षा की परीक्षाएं चार से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
  और पढ़ें

विज्ञापन
03:12 PM, 30-Dec-2024

Year Ender 2024: हिमाचल प्रदेश में घटा सेब उत्पादन, यूनिवर्सल कार्टन ने दी बागवानों को राहत

Year Ender 2024: हिमाचल प्रदेश में साल 2024 में सेब उत्पादन में करीब 20 हजार मीट्रिक टन की गिरावट आई। वहीं, यूनिवर्सल कार्टन ने बागवानों को बड़ी राहत दी।  और पढ़ें

01:50 PM, 30-Dec-2024

Himachal News: पैसा दोगुना, महंगे उपहार का लालच दे करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार, बरठीं में खोला था कार्यालय

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में शातिरों ने बरठीं में कंपनी का कार्यालय खोलकर निवेशकों को पैसा दोगुना करने और महंगे उपहार देने का लालच दिया। जब लोगों ने करोड़ों रुपये का निवेश कर दिया तो कंपनी कार्यालय बंद करके फरार हो गई।
  और पढ़ें

01:39 PM, 30-Dec-2024

Himachal News: गोदामों में पहुंचीं 1.60 लाख क्विंटल दालें, दो माह का मिलेगा कोटा; उड़द दाल हुई सस्ती, लेकिन...

हिमाचल प्रदेश में लोग जनवरी से डिपुओं से सस्ती दालें खरीद पाएंगे। दो माह का कोटा एक साथ मिलेगा। राशन डिपुओं में नए साल से उड़द की दाल राशन कार्ड उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर मिलेगी। हालांकि आयकरदाताओं को महंगी मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

12:53 PM, 30-Dec-2024

Year Ender 2024: शिमला शहर को मिली एस्केलेटर-फुटपाथ की सौगात, नहीं बने फ्लाईओवर; इतने प्रोजेक्ट अधूरे

Year Ender 2024: शिमला शहर में तीन सौ करोड़ रुपये के 15 से ज्यादा प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जो दिसंबर तक पूरे नहीं हो पाए। शहर में मिडल बाजार लिफ्ट समेत कुछेक प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जो लगभग तैयार हैं, लेकिन उद्घाटन न होने से जनता को इस साल इनकी सुविधा नहीं मिल पाई। और पढ़ें

12:29 PM, 30-Dec-2024

Himachal Weather: ताबो में -15.5 डिग्री तक लुढ़का तापमान, नए साल पर हिमाचल में होगी बर्फबारी या नहीं, जानें

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है। वहीं, ताबो में सबसे कम -15.5°C तापमान दर्ज किया गया। और पढ़ें

12:15 PM, 30-Dec-2024

New Year Celebration: राजधानी शिमला पहुंचे हजारों सैलानी, लग रहा लंबा जाम; न्यू ईयर के लिए होटल 70 फीसदी पैक

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटलों में न्यू ईयर तक 70 फीसदी एडवांस बुकिंग हो गई है। रविवार सुबह से ही शहर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात के सैलानियों की आवाजाही जारी रही। देर रात तक सैलानियों के आने का सिलसिला चलता रहा। शोघी से लेकर शिमला तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

11:48 AM, 30-Dec-2024

New Year Celebration: शिमला-मनाली में रात 12 बजे तक चलेगा नए साल का जश्न, देर रात तक खुले रहेंगे बाजार; जानें

New Year Celebration In Himachal: नए साल पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई है। नए साल के जश्न के चलते बाजार भी रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।
  और पढ़ें

11:28 AM, 30-Dec-2024

Himachal: शिमला के कुफरी में पर्यटकों और घोड़ा संचालकों में झड़प, दो घायल; पंजाब से शिमला घूमने आए थे सैलानी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटकों और स्थानीय घोड़ा संचालकों में मारपीट हो गई। वहीं, पर्यटकों पर तेजधार वस्तु से हमला करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामले में छह लोगों के नामजद किए हैं। यह घटना रविवार को ढली थाना क्षेत्र की है।  और पढ़ें

10:56 AM, 30-Dec-2024

Himachal News: कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर दत्यार-जाबली के बीच पलटी टूरिस्ट बस

दिल्ली से शिमला के लिए आ रही एक टूरिस्ट बस कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर दत्यार के बीच पलट गई। और पढ़ें

10:29 AM, 30-Dec-2024

Himachal Weather: मौसम खुला, दुश्वारियां बरकरार... चलती कार पर पत्थर गिरने से एक की मौत, 340 सड़कें अभी भी बंद

हिमाचल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा 340 सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं, जबकि 118 ट्रांसफार्मर बंद हैं। वहीं, मंडी के पंडोह में चार मील के पास चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक महिला कार सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

04:00 AM, 30-Dec-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Kisan Andolan: पंजाब में किसान आंदोलन के मद्देनजर जिला ऊना आने वाली कुल नौ ट्रेनों में आठ सोमवार को रद्द रहेंगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें