फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 17 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:53 PM, 17-Nov-2024

Himachal Pradesh: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के दूसरे चरण में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। दूसरे चरण की इस परीक्षा में 55 फीसदी उपस्थिति रही। और पढ़ें

06:23 PM, 17-Nov-2024

Ankit Arora: चंबा के अंकित अरोड़ा बने बीसीसीआई के परफार्मेंस एनालिस्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के डलहौजी उपमंडल के रहने वाले अंकित अरोड़ा को बीसीसीआई की ओर से सीनियर वुमन टी-20 चैलेंजर प्रतियोगिता में टीम डी के साथ परफार्मेंस एनालिस्ट की कमान दी गई है। और पढ़ें

05:40 PM, 17-Nov-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- पूरे देश में हिमाचल कांग्रेस की झूठी गारंटियों के पैंतरे को करेंगे बेनकाब

झारखंड के रांची में मीडिया को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पूरे देश में घूम-घूम कर हिमाचल कांग्रेस की झूठी गारंटियों की पैंतरेबाजी को बेनकाब करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
04:03 PM, 17-Nov-2024

Himachal Sukhu Govt: हिमाचल में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर बिलासपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह

हिमाचल सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का समारोह 11 दिसंबर 2024 को बिलासपुर जिला के कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा। और पढ़ें

03:50 PM, 17-Nov-2024

Himachal News: हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का किया विस्तार, परित्यक्त बच्चों को भी मिलेगा लाभ

हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना को विस्तार प्रदान करते हुए परित्यक्त और सरेंडर बच्चों को भी इसके दायरे में शामिल किया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
01:03 PM, 17-Nov-2024

Himachal News: बरमाणा से पंजाब में सीमेंट ले जाने पर ट्रकों को अब अतिरिक्त मालभाड़ा

बरमाणा एसीसी सीमेंट प्लांट से ढुलाई करने वाले हजारों ट्रक ऑपरेटरों को कंपनी की ओर से पंजाब में ढुलाई करने वाले ट्रकों को एक किलोमीटर का अतिरिक्त किराया मिलेगा। और पढ़ें

11:49 AM, 17-Nov-2024

Himachal News: जानलेवा नशा! हिमाचल में चिट्टे की ओवरडोज से अब तक 12 युवाओं की हो चुकी है मौत

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की ओवरडोज से प्रदेश में अभी तक 12 युवा जान गंवा चुके हैं। कई ऐसे मामले हैं, जिसमें नशे की ओवरडोज से मौत के बाद परिजन बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं करवाते हैं। 
  और पढ़ें

11:18 AM, 17-Nov-2024

Shimla News: मशोबरा क्षेत्र में 5.81 ग्राम चिट्टे के साथ युवक पकड़ा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के मशोबरा में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी शिमला के रूप में हुई है।  और पढ़ें

10:58 AM, 17-Nov-2024

Bird Flu In Himachal: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, विभाग ने शुरू की सैंपलिंग; हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल भेजे सैंपल

हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अभी तक जिला सोलन से 60 सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल भेजा गया है। इसकी जल्द रिपोर्ट विभाग को मिल जाएगी। और पढ़ें

10:48 AM, 17-Nov-2024

Himachal Weather: मैदानों में कोहरे, पहाड़ों में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड; समदो का न्यूनतम पारा माइनस में

हिमाचल प्रदेश में ताबो, कुकुमसेरी के बाद अब समदो का न्यूनतम पारा भी माइनस में पहुंच गया है। सड़कों पर पानी जमने से ग्रांफू-काजा मार्ग पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ही वाहन चलाने का फैसला लिया गया है। वहीं, 18 से 20 नवंबर तक बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना के कई क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
  और पढ़ें

10:35 AM, 17-Nov-2024

HP Cabinet Decisions: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भरेंगे 356 पद, बंदला में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक

शनिवार को हिमाचल कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 30 पद तथा सहायक स्टाफ के 326 पद सृजित कर भरे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:59 AM, 17-Nov-2024

Shimla News: हिमाचल के आश्रम में विवाद, दो पक्षों में पथराव, पुलिस कर्मियों समेत कई अनुयायी घायल; जानें मामला

शिमला में देर रात ब्रह्म समाज के अनुयाई रामकृष्ण परमहंस के आश्रम में पहुंच गए और दोनों पक्षों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। देर रात करीब 1:00 बजे एक पक्ष की ओर से महिला ने दूसरी और बैठे लोगों पर कुर्सी से हमला कर दिया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गमलों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें अनुयायियों समेत पुलिस कर्मियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 17-Nov-2024

कांगड़ा: पौंग बांध में भी चलेंगे क्रूज और शिकारा, पर्यटक उठा सकेंगे लुत्फ, पर्यटन विभाग ने बनाया प्लान

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर जिला प्रशासन कांगड़ा और पर्यटन विकास विभाग ने इस बारे में प्लान तैयार कर लिया है।  और पढ़ें

05:00 AM, 17-Nov-2024

Himachal: शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में 7,600 पदों की आउटसोर्स भर्तियों पर रोक, जानें क्या है वजह

प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की 7,600 पदों की आउटसोर्स भर्तियों पर ब्रेक लग गई है। शिक्षा विभाग में 6,200 प्री प्राइमरी शिक्षकों सहित एनएचएम में नर्स, ओटी टैक्नीशियन और फार्मासिस्ट सहित अन्य श्रेणियों की 1400 पदों पर भर्तियां होनी हैं। और पढ़ें

01:55 AM, 17-Nov-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 17 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

इसके कारण रिकांगपिओ-रामपुर एनएच पर मलबा आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि टनल से बड़ी मात्रा में पानी आने से एनएच पर यातायात बंद कर दिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें