फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:27 PM, 14-Nov-2024

Himachal CPS Appointment Case: सीपीएस ने खाली किए दफ्तर, नेम प्लेट उतारी, 30 दिन में खाली करनी होंगी कोठियां

हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सभी मुख्य संसदीय सचिवों ने गाड़ी व दफ्तर छोड़ दिए हैं। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने कमरे के बाहर लगी नेम प्लेट भी उतार दी है। सीपीएस के साथ लगाए गए कर्मचारी कार्यालय में फाइलों को बैग में समेटते देखे गए। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

10:23 PM, 14-Nov-2024

HPTDC: एचपीटीडीसी की देनदारियां 48 घंटे में चुकाने के आदेश, इन बुकिंग के लिए देनी होगी 80 फीसदी एडवांस पेमेंट

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने प्राइवेट पार्टियों से 48 घंटे के भीतर रिकवरी के आदेश दिए हैं। आदेशों में स्पष्ट कहा कि यदि सरकारी विभाग एचपीटीडीसी की बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो इसके लिए वह न्यायालय की अवमानना के लिए जिम्मेदार होंगे। और पढ़ें

09:48 PM, 14-Nov-2024

Himachal CPS Case: सीपीएस हटाने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, भाजपा ने दायर की कैविएट, विधायकी पर संशय बरकरार

हिमाचल हाईकोर्ट की ओर से मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की नियुक्तियां रद्द करने के फैसले को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। वहीं, भाजपा ने कैविएट फाइल की है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:18 PM, 14-Nov-2024

Shimla News: महिला को धमकाने को लेकर पुलिस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस, छोटा शिमला डाकघर के पास की घटना

राजधानी शिमला में एक महिला ने सब इंस्पेक्टर पर दुर्व्यवहार करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:58 PM, 14-Nov-2024

Shimla Vocational Teachers Protest: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के आश्वासन के बाद वोकेशनल शिक्षकों का धरना खत्म

वीरवार शाम को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चौड़ा मैदान जाकर शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिसके बाद शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:53 PM, 14-Nov-2024

Havaldar Suresh Kumar Mandi: बग्गी तुंगल के हवलदार सुरेश कुमार का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के हवलदार सुरेश कुमार का वीरवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। सुरेश कुमार की पत्नी धनी देवी ने सेल्यूट कर आखिरी विदाई दी। 
  और पढ़ें

07:48 PM, 14-Nov-2024

लाल सिंगी में किसानों का रकबा पूरा किया जाए : बलवीर

किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति की बैठक इंजीनियर बलवीर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। और पढ़ें

07:27 PM, 14-Nov-2024

Himachal News: सीएम सुक्खू ने की आपदा प्रभावित समेज और बागी पुल क्षेत्रों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर क्षेत्र के आपदा प्रभावित समेज और बागी पुल क्षेत्रों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की।
  और पढ़ें

07:16 PM, 14-Nov-2024

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सोलर प्लांट लगाने में नहीं आएगी अड़चन, प्रक्रिया सरल करेगी सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को राज्य सचिवालय में राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा व अन्य संबंधित विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल में सोलर प्लांट लगाने में कोई अड़चन नहीं आएगी। इसके लिए सरकार प्रक्रिया को सरल बनाएगी।  और पढ़ें

07:07 PM, 14-Nov-2024

Himachal CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- गगल एयरपोर्ट विस्तार से सरकार का बढ़ेगा राजस्व

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला प्रवास के दौरान प्रशासनिक, गगल एयरपोर्ट और पर्यटन विकास विभाग के अधिकारियों से एयरपोर्ट विस्तार परियोजना पर चर्चा के दौरान कहा कि अन्य राज्य जहां पर एयरपोर्ट हैं, उनकी तरह हिमाचल को भी कांगड़ा एयरपोर्ट से राजस्व प्राप्त हो सकता है।  और पढ़ें

06:04 PM, 14-Nov-2024

Himachal News: हिमाचल सरकार ने 3 तहसीलदार और 6 नायब तहसीलदार किए स्थानांतरित, जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों और छह नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की ट्रांसफर को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने आदेश जारी किए हैं।
  और पढ़ें

05:51 PM, 14-Nov-2024

हिमाचल: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे ऊना के वीरेंद्र सिंह

इंडियन डीफ क्रिकेट एसोसिएशन (आडीडीसीए) की ओर से एक से 8 दिसंबर तक दिल्ली में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज में वीरेंद्र मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे। और पढ़ें

05:49 PM, 14-Nov-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल में कांग्रेस की झूठी गारंटियों से पूरा देश ले रहा सबक

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कांग्रेस की गारंटियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के दायर दी गई हिमाचल की झूठी गारंटियों से पूरा देश सबक ले रहा है। और पढ़ें

05:15 PM, 14-Nov-2024

हिमाचल: सीएम सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की बैठक, ऊर्जा परियोजनाओं के आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के दिए आदेश

प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कम एंड इंस्टाल सोलर पावर प्रोजेक्ट पहल पर कार्य कर रही है। और पढ़ें

05:11 PM, 14-Nov-2024

Chamba Accident: चंबा-साहो मार्ग पर टिप्पर और बाइक की टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

चंबा-साहो मार्ग पर एक बाइक और टिप्पर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।  और पढ़ें

04:59 PM, 14-Nov-2024

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- सीपीएस पर हाईकोर्ट के फैसले से सरकार को कोई खतरा नहीं

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सीपीएस पर उच्च न्यायालय के फैसले से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। और पढ़ें

04:21 PM, 14-Nov-2024

Drug Addiction: कहीं आपका बच्चा तो नहीं नशे का आदी...व्यवहार पर नजर जरूरी, बरतें ये सावधानियां

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के चिकित्सकों के मुताबिक समाज के सभी लोगों को मिलकर नशे से लड़ने की जरूरत है। और पढ़ें

04:15 PM, 14-Nov-2024

Cyber Crime: अनजान नंबर से आए लिंक पर न करें क्लिक, हैक हो सकता है व्हाट्सएप

अब ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये लोगों से ठगी का नया तरीका निकाला है। इसमें किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज भेजकर एक लिंक शेयर किया जाता है।  और पढ़ें

03:53 PM, 14-Nov-2024

VIDEO : सीपीएस पर आए फैसले को लेकर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने ये कहा

सीपीएस पर आए फैसले को लेकर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने ये कहा और पढ़ें

03:10 PM, 14-Nov-2024

Himachal Weather: इस दिन से बिगड़ सकता है माैसम, कोहरे का भी अलर्ट, ताबो का पारा माइनस 5.5 डिग्री तक गिरा

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान देर रात, सुबह के समय भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।  और पढ़ें

01:54 PM, 14-Nov-2024

CPS Case: 2005 में एक्ट निरस्त हुआ तो 2006 में नया बना, कांग्रेस-भाजपा सरकारों ने नियुक्त किए सीपीएस

मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति के लिए 2005 में एक्ट निरस्त होने के बाद साल 2006 में हिमाचल प्रदेश संसदीय सचिव (नियुक्ति, वेतन, भत्ते, शक्तियां, विशेषाधिकार और संशोधन) अधिनियम 2006 
बनाया गया।  और पढ़ें

01:54 PM, 14-Nov-2024

Himachal News: मंत्री के एक खाली पद के लिए अब हटाए गए सीपीएस भी लगाएंगे जोर, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में उनके अलावा केवल 11 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री और नौ मंत्री हैं।  और पढ़ें

01:53 PM, 14-Nov-2024

Himachal: हाईकोर्ट के फैसले पर सीपीएस से वापस लीं गाड़ियां; सचिवालय में खाली करवाए दफ्तर, स्टाफ भी बुलाया

प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्य संसदीय सचिवों के सचिवालय में कार्यालय खाली कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और कुछ दफ्तर खाली भी कर दिए गए हैं। और पढ़ें

01:08 PM, 14-Nov-2024

Sanjauli Masjid case: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाने का आवेदन खारिज, इस दिन होगी अगली सुनवाई

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण गिराने के आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर जिला अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई।  और पढ़ें

12:55 PM, 14-Nov-2024

Shimla: राज्यपाल से मिले सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज, सीपीएस मामले में सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले। राज भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में भारद्वाज ने कहा कि राज्यपाल के साथ उनकी शिष्टाचार भेंट थी और यह सीपीएस मामले पर निर्णय आने के पहले से तय हुई थी। और पढ़ें

12:55 PM, 14-Nov-2024

VIDEO : प्रतिभा सिंह बोलीं- सीपीएस मामले से सरकार पर कोई राजनीतिक संकट नहीं

प्रतिभा सिंह बोलीं- सीपीएस मामले से सरकार पर कोई राजनीतिक संकट नहीं और पढ़ें

12:43 PM, 14-Nov-2024

VIDEO : राज्यपाल से मिले सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

राज्यपाल से मिले सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना और पढ़ें

12:26 PM, 14-Nov-2024

Una: भरवाईं में ट्राले ने 22 साल के युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

अस्पताल में मृतक के परिवार के सदस्य भी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है जिस ट्राले ने युवक को टककर मारी है वह ढलियारा से मुबारकपुर की तरफ जा रहा था। और पढ़ें

12:00 PM, 14-Nov-2024

ECO Tourism: सैलानियों व एडवेंचर के शौकीनों के लिए खुशखबर, बीड़ बीलिंग में शुरू होंगी ईको टूरिज्म गतिविधियां

 प्रदेश में वन विभाग की छह ईको टूरिज्म साइट्स को मंजूरी मिली है। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा और पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। और पढ़ें

11:26 AM, 14-Nov-2024

HPU Shimla: एक तिहाई कॉलेजों में पांच से कम शिक्षक, नई शिक्षा नीति लागू करना चुनाैती

 नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को यूजी डिग्री कोर्स में लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। और पढ़ें

11:08 AM, 14-Nov-2024

Diabetes Day 2024: हिमाचल में किशोर भी मधुमेह की चपेट में, महिलाओं से पुरुष ज्यादा

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल में मधुमेह के मामलों की तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।  और पढ़ें

10:23 AM, 14-Nov-2024

Himachal News: सीपीएस नियुक्ति पर आए फैसले के बाद कांगड़ा में बिगड़ सकता है सियासी संतुलन

पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल को सीपीएस बनाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार में राजनीतिक संतुलन बैठाने का प्रयास किया था।  और पढ़ें

10:12 AM, 14-Nov-2024

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- कांगड़ा हवाईअड्डे से मार्च में शुरू होंगी सूर्योदय से सूर्यास्त तक उड़ानें

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाईअड्डे पर मार्च 2025 से सूर्योदय से सूर्यास्त तक हवाई जहाज की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। और पढ़ें

09:58 AM, 14-Nov-2024

CPS Appointment Case: हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीपीएस नियुक्ति एक्ट को किया निरस्त, सभी सुविधाएं खत्म

प्रदेश हाईकोर्ट ने सीपीएस एक्ट को निरस्त कर दिया है। इसके तहत सीपीएस को दी जा रही सभी सुविधाओं को खत्म कर दिया गया है। और पढ़ें

05:00 AM, 14-Nov-2024

Himachal News: तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लिया फैसला, अब पेपर नहीं, कंप्यूटर पर होंगी एससीवीटी की परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 14-Nov-2024

Bribe Case: एसएचओ और एचएएसआई के घर में विजिलेंस की दबिश, दोनों के घरों से नहीं मिली नकदी

जिला मंडी के पधर पुलिस थाने के एसएचओ के रिश्वत मामले में विजिलेंस टीम ने एसआई और एचएएसआई के घर में दबिश देकर विभिन्न चीजों को लेकर जानकारी जुटाई। और पढ़ें

02:00 AM, 14-Nov-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हिमाचल के साथ लगती पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की बात कही गई। जानें पूरा मामला...
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें