फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:10 PM, 04-Oct-2024

Himachal News: 830 किमी नई सड़कें बनेंगी, 700 KM कच्ची सड़कें होंगी अपग्रेड; केंद्र से 293.36 करोड़ स्वीकृत

 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के  लिए केंद्र सरकार के माध्यम से एक बड़ा सहयोग मिला है। सड़कों के नवीनीकरण और उत्थान के लिए पांच परियोजनाओं को कल स्वीकृति मिली है। इसमें सीआरआईएफ के माध्यम से लगभग 294 करोड़ रुपये का सहयोग मिला है।  और पढ़ें

10:07 PM, 04-Oct-2024

Himachal Mosque Row: भाजपा नेत्रियों से चौकी में पूछताछ, बाहर हुआ हनुमान चालीसा का पाठ; 6 को आंदोलन की तैयारी

शुक्रवार को भाजपा की तीन नेत्रियों से संजौली पुलिस चौकी में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं, देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी संजौली पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए। समिति ने पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए समिति सदस्यों समेत मौके पर जमा हुए लोगों ने संजौली पुलिस चौकी के बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ कर दिया।  और पढ़ें

09:49 PM, 04-Oct-2024

Sewerage Cess Himachal: सीवरेज सेस से सीएम सुक्खू का इन्कार, वित्त मंत्री की पोस्ट पर पलटवार; कही ये बातें

हिमाचल प्रदेश में सीवरेज सेस लगाने के दावों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खारिज कर दिया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:35 PM, 04-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल में खनन पर लगेंगे अब तीन तरह के शुल्क, अधिसूचना लागू; रेत, बजरी हो सकती है महंगी

हिमाचल प्रदेश में अब खनन गतिविधियों पर मिल्क सेस, इलेक्टि्रकल व्हीकल (ईवी) शुल्क और ऑनलाइन चार्ज लगेंगे। इस संशोधन से संबंधित अधिसूचना शुक्रवार से लागू हो गई। और पढ़ें

09:08 PM, 04-Oct-2024

Himachal News: शिमला पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम, सुखाश्रय के लिए देगी योगदान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी रितेश कपरेट से मिली। मुख्यमंत्री के शिमला पहुंचने पर यह बच्चे उनसे मिलेंगे।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:00 PM, 04-Oct-2024

HPU Shimla: एचपीयू शिमला में सुनील दत्त ने ईसी, सुरेश कुमार वर्मा ने जीता कार्ट सदस्य चुनाव में विजयी

एचपीयू शिमला में कार्यकारिणी परिषद ईसी और विवि कोर्ट के लिए कर्मचारियों में से सदस्य के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए। जिसमें ईसी सदस्य के पद पर माकपा और कांग्रेस समर्थितों के साझा उम्मीदवार सुनी दत्त विजयी रहे, जबकि कोर्ट सदस्य के चुनाव में भाजपा समर्थित कर्मचारियों के उम्मीदवार सुरेश कुमार वर्मा विजेता घोषित किए गए। और पढ़ें

08:43 PM, 04-Oct-2024

JP Nadda Bilaspur Visit: एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ, जेपी नड्डा ने किया लोकार्पण

एम्स बिलासपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ किया। एम्स बिलासपुर जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। धीरे-धीरे यहां पर सुविधाएं बढ़ रही हैं, जिसमें अब किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जुड़ गई है।  और पढ़ें

08:42 PM, 04-Oct-2024

JP Nadda: जगत प्रकाश नड्डा बोले- इसी माह से देशभर में 70 साल से ऊपर के लोगों को मिलेगा पांच लाख का हेल्थ कवर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में कहा कि इसी माह से देशभर में 70 साल से ऊपर के लोगों को पांच लाख रुपये का हेल्थ कवर मिलेगा।  और पढ़ें

07:57 PM, 04-Oct-2024

Himachal: चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला, बोले- पुरानी यादें हुईं ताजा; पार्टी पर कही ये बात

शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला लॉरेंस स्कूल सनावर में पहुंचे। वह अपनी चुनावी थकान मिटाने के लिए कसौली पहुंचे हैं। 
  और पढ़ें

07:45 PM, 04-Oct-2024

Himachal News: एचआरटीसी की बस से टकराई बाइक, दंपती समेत तीन की मौत; नगरोटा के ठानपुरी में हुआ हादसा

 नगरोटा बगवां में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। शादी से घर लौट रहे पति-पत्नी सहित एक अन्य युवक की नगरोटा बगवां के साथ लगते ठानपुरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।  और पढ़ें

07:28 PM, 04-Oct-2024

Himachal CM Sukhu: हिमाचल के मुख्यमंत्री मल्लिकार्जुन खरगे से मिले, मस्जिद विवाद को बताया भाजपा का षड्यंत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खरगे से मुलाकात कर मस्जिद विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट की।  और पढ़ें

07:05 PM, 04-Oct-2024

Himachal Masjid Dispute: हिमाचल पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग ने सांप्रदायिक सौहार्द की दी नसीहत

शुक्रवार को अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की सैय्यद शहजादी ने अध्यक्षता की। वहीं, मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल पहुंचे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सांप्रदायिक सौहार्द की नसीहत दी है।  और पढ़ें

06:10 PM, 04-Oct-2024

संजौली मस्जिद विवाद: पंजीकरण करवाने वालों को ही मिली संजौली मस्जिद में एंट्री, इतने लोगों को पुलिस ने लौटाया

शुक्रवार को जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं करवाया था, उन्हें पुलिस ने संजौली मस्जिद के बाहर से ही लौटा दिया। पुलिस का कहना है कि सत्यापन व पंजीकरण करवाने पर ही अगली बार नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाएगी। 
  और पढ़ें

04:34 PM, 04-Oct-2024

Toilet Seat Tax: हिमाचल में ‘शौचालय कर’ का कोई प्रस्ताव नहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी सफाई

हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट सीट की संख्या के आधार पर सीवरेज टैक्स लगाए जाने के संबंध में मीडिया रिपोर्टस का जल शक्ति विभाग ने खंडन किया है। जल शक्ति विभाग ने प्रेस नोट जारी किया है।  और पढ़ें

03:41 PM, 04-Oct-2024

हिमाचल: नड्डा बोले- कांग्रेस राज में पत्तल में ही छेद, पैसा आता तो है पर जाता किधर है, कोई हिसाब नहीं

बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नड्डा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा।  और पढ़ें

03:00 PM, 04-Oct-2024

Toilet Seat Tax: 'हिमाचल में टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं', जल शक्ति विभाग ने दी सफाई, नहीं जारी हुई कोई अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट सीट की संख्या के आधार पर सीवरेज टैक्स लगाए जाने के संबंध में मीडिया रिपोर्टस का जल शक्ति विभाग ने खंडन किया है। जल शक्ति विभाग ने प्रेस नोट जारी किया है। और पढ़ें

01:56 PM, 04-Oct-2024

धर्मशाला: पेंशनर बोले- पहली को पेंशन नहीं मिली तो करेंगे मंत्री-विधायकों का घेराव, 15 से क्रमिक अनशन

प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से आवाज बुलंद कर दी है। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशनर को प्रताड़ित कर रही है।  और पढ़ें

01:04 PM, 04-Oct-2024

Himachal Weather: मैदानों में एक सप्ताह तक माैसम साफ, मध्य-उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन बारिश के आसार

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में पारा और चढ़ने की संभावना है।  और पढ़ें

12:10 PM, 04-Oct-2024

HRTC Employees: परिवहन समन्वय समिति ने खोला मोर्चा, 14 को गेट मीटिंग, 16 को करेंगे घेराव

50 साल का जश्न मनाने के दूसरे ही दिन परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  और पढ़ें

11:40 AM, 04-Oct-2024

Shimla News: गिरि खड्ड में बहाए तरल पदार्थ मामले में जांच शुरू, जलशक्ति विभाग के भरे सैंपल सही निकले

 नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान पेयजल कंपनी के अधिकारियों को लेकर वीरवार सुबह गिरि पहुंचे और पेयजल परियोजना से सैंपल भरवाए। और पढ़ें

10:21 AM, 04-Oct-2024

Kangra: कंदरोड़ी में बनेगा प्रदेश का पहला कोल्ड ड्रिंक प्लांट, मार्च 2025 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य

कांगड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र कंदरोड़ी में हिमाचल प्रदेश का पहला नामी कंपनी का कोल्ड ड्रिंक प्लांट स्थापित हो रहा है।  और पढ़ें

10:15 AM, 04-Oct-2024

बागवानी: हिमाचल में असंतुलित पोषण प्रबंधन से सेब उत्पादन घटा, मृदा वैज्ञानिक ने दी ये सलाह

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा के मृदा वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र शर्मा ने सेब उत्पादकों को उर्वरकों के उचित और संतुलित उपयोग के लिए मिट्टी का परीक्षण कराने की सलाह दी है।  और पढ़ें

10:06 AM, 04-Oct-2024

Himachal Weather: चंबा में 14, ऊना में 7 और शिमला में 3 साल बाद सबसे अधिक गर्म दिन

प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा होते ही गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। गुरुवार को राजधानी शिमला में तीन और ऊना में सात साल बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। और पढ़ें

10:01 AM, 04-Oct-2024

Chamba: स्टॉक मार्केट की लत में बैंक अधिकारी ने डुबो दिए करोड़ों, पुलिस में शिकायत

गड़बड़झाले का मामला सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की। इस आधार पर पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच करते हुए अब बैंक अफसर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।   और पढ़ें

09:55 AM, 04-Oct-2024

हिमाचल: तहबाजारियों के पहचानपत्र अनिवार्य करने की सिफारिश, स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी की बैठक में बनी सहमति

 बैठक में शहरी विकास विभाग ने केंद्र सरकार की 2014 और हिमाचल प्रदेश सरकार की 2016 की स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी को लेकर बनाए गए नियम पर विस्तृत प्रस्तुति दी है। और पढ़ें

09:45 AM, 04-Oct-2024

Himachal: सरकारी कर्मियों की वरिष्ठता सूची नए सिरे से बनेगी, पर अभी वित्तीय लाभ नहीं, जानें पूरा मामला

राज्य सरकार अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता और अन्य वित्तीय लाभों के लिए आंके जाने के पक्ष में आए निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। और पढ़ें

05:11 AM, 04-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने पर लगेगा ग्रीन टैक्स, जल्द जारी हो सकती है अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने पर जल्द वाहन मालिकों से सरकार ग्रीन टैक्स वसूल सकती है। सूत्र बताते हैं कि सरकार जल्द इसको लेकर अधिसूचना जारी कर सकती है। और पढ़ें

05:00 AM, 04-Oct-2024

मंडी मस्जिद विवाद: CM से मिलेंगे मुस्लिम समुदाय के लोग, आयुक्त कोर्ट ने सुनाया है अवैध निर्माण गिराने का फैसला

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में जेल रोड स्थित मस्जिद विवाद को लेकर ऑल हिमाचल मुस्लिम संस्था के लोग इस सप्ताह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे।  और पढ़ें

05:00 AM, 04-Oct-2024

HP Rajya Chayan Aayog: इंतजार खत्म, दो पोस्ट कोड के 366 पदों का परीक्षा परिणाम जल्द, मिला आधिकारिक पत्र

जेओए आईटी पोस्ट कोड-903 और 939 भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने का रास्ता साफ हो गया है। कार्मिक विभाग से राज्य चयन आयोग हमीरपुर को आधिकारिक तौर पर पत्राचार कर दिया है। और पढ़ें

05:00 AM, 04-Oct-2024

Diwali Flight Tickets: दिवाली पर दिल्ली से गगल का हवाई किराया डबल, दिल्ली से धर्मशाला के लिए इतने की टिकट

दिवाली से अगले दिन के लिए दिल्ली से गगल का टिकट 13 से लेकर 22 हजार रुपये में मिल रहा है। वहीं, नवरात्र के बीच दिल्ली से धर्मशाला का हवाई किराया सात से 11 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
  और पढ़ें

04:00 AM, 04-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

इस बार हिमाचल प्रदेश के बागवानों को पिछले साल के मुकाबले बेहतर दाम मिले हैं। पहली बार सेब की एक क्रेट की कीमत औसतन 800 से 1000 रुपये तक पहुंची। जबकि हर साल यह कीमत 600 से 700 रुपये तक रहती है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें