फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 02-Oct-2024

Mandi Leopard Rescue: बिछाए गए जाल में फंस गई मादा तेंदुआ, वन विभाग ने जंगल में छोड़ी; जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सझेड़ गांव में एक मादा तेंदुआ बिछाए गए जाल में फंस गई। यह जाल लोगों ने अपने खेतों की तरफ आने वाले जंगली जानवरों के लिए लगाया था लेकिन इसमें पिछले कल एक मादा तेंदुआ फंस गई। और पढ़ें

10:15 PM, 02-Oct-2024

Kangana Ranaut: कंगना रनौत का 'पंजाब' पर निशाना, बोलीं- पड़ोसी राज्यों से बाइक पर आकर मचाते हैं उत्पात

सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक पर हल्ला मचाते हुए आते हैं और ड्रग्स व शराब पीकर उत्पात मचाते हैं।  और पढ़ें

10:14 PM, 02-Oct-2024

1968 IAF Plane Crash: लोसर से हेलिकॉप्टर में घर भेजे गए 4 जवानों के अवशेष, नेम प्लेट और बैज से हुई पहचान

1968 में रोहतांग दर्रे के पास हुए एक विमान हादसे के 56 साल बाद ढाका ग्लेशियर में दो दिन पहले सर्च अभियान में मिले लापता चारों जवानों के अवशेष बुधवार सुबह लोसर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद हेलिकॉप्टर से घर भेज दिए गए।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:50 PM, 02-Oct-2024

Himachal: बैंक अधिकारी पर निजी और रिश्तेदारों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने का आरोप, चार करोड़ की गड़बड़ी

डलहौजी पुलिस थाने में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारी के खिलाफ गड़बड़झाले की शिकायत पहुंची है। आरोप है कि अधिकारी ने करोड़ों की राशि अपने निजी और रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर की है। और पढ़ें

09:25 PM, 02-Oct-2024

Himachal News: तेंदुए के हमले के बाद बकरी की मौत तो मालिक ने भी तोड़ा दम, जानें कहां का है मामला

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में बकरी पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसे बाद बकरी की मौत हो गई। वहीं, बकरी के मालिक को इससे काफी आघात पहुंचा। जिसके बाद मालिक की भी मौत हो गई। पढ़ें पूरा मामला... और पढ़ें

विज्ञापन
09:03 PM, 02-Oct-2024

Himachal News: बीएड की सीटें भरने के लिए मिल सकती है छूट, इन विद्यार्थियों को मिल सकता है प्रवेश का मौका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन और बीएड एडमिशन एंड काउंसलिंग कमेटी को प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित 53 अंक और आरक्षित वर्ग को 45 फीसदी अंकों की शर्त को समाप्त करनी पड़ सकती है।  और पढ़ें

08:10 PM, 02-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल में 3,615 पंचायतों में ग्रामसभा, युवाओं को नशे से बचाने का प्रस्ताव पारित

हिमाचल की 3,615 पंचायतों में हुई ग्राम सभा में युवाओं को नशे से बचाने, नशा कराने वालों की पहचान किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। और पढ़ें

07:31 PM, 02-Oct-2024

Himachal News: राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वेतन संशोधन बकाया के लिए मंजूरी मांगी, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सरकार से अपने कर्मचारियों को शेष वेतन संशोधन बकाया जारी करने की मंजूरी मांगी है। बोर्ड ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि वह सेवानिवृत्त और प्रतिनियुक्ति कर्मचारियों सहित बोर्ड कर्मचारियों को शेष वेतन संशोधन बकाया जारी करने की मंजूरी के लिए वित्त विभाग के साथ मामला रखे।
  और पढ़ें

07:13 PM, 02-Oct-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सीना तानकर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सत्ता में आते ही तानाशाही की। इसके बाद भी सीना तानकर झूठ बोल रहे हैं।  और पढ़ें

06:52 PM, 02-Oct-2024

Hamirpur Online Fraud Case: रिटायर्ड HAS अधिकारी से हुई ठगी मामला, सीज खातों से 19 लाख पीड़ित को देने के आदेश

जिला हमीरपुर में सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी से हुई 73 लाख की ठगी के मामले में कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के सीज खातों से 19 लाख रुपये पीड़ित के खाते में रिलीज करने के आदेश दिए हैं।  और पढ़ें

06:03 PM, 02-Oct-2024

Himachal Congress: प्रतिभा सिंह ने पढ़ाया सत्य, प्रेम और अहिंसा के पथ का अनुसरण करने का पाठ

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए हमें देशभक्तों के दिखाएं रास्ते का अनुसरण करते हुए किसी भी बलिदान को हमेशा तैयार रहना चाहिए।  और पढ़ें

05:35 PM, 02-Oct-2024

धर्मशाला: हर्ष मल्होत्रा बोले- हिमाचल सरकार का जनता की तरफ ध्यान नहीं, सिर्फ सत्ता के भोग में मस्त

हर्ष मल्होत्रा ने बुधवार को गांधी जयंती पर धर्मशाला के कोतवाली बाजार में खादी वस्त्रों की दुकान से खरीदारी की। और पढ़ें

05:31 PM, 02-Oct-2024

Himachal: गांधी जयंती पर कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पोस्ट की, लिखा- देश के पिता नहीं लाल होते हैं

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोट में लिखा, 'देश के पिता नहीं लाल होते हैं। धन्य हैं भारत मां के ये लाल।' साथ ही उन्होंने नीचे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की फोटो लगाई गई है। और पढ़ें

05:22 PM, 02-Oct-2024

Himachal News: धुंधी के समीप भूस्खलन होने से 12 घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग

मनाली-लेह मार्ग भूस्खलन के कारण लगभग 12 घंटे अवरुद्ध रहा। धुंधी के समीप मध्य रात्रि भारी भूस्खलन होने से वाहनों के पहिये थम गए।  और पढ़ें

05:16 PM, 02-Oct-2024

ढाका ग्लेशियर विमान हादसा: लोसर में पोस्टमार्टम के बाद चार शव दो हेलिकाप्टर से किए रवाना

तलाशी अभियान में चार शव बरामद हुए। बुधवार को शवों को लोसर में पोस्टमार्टम के बाद हेलिकाप्टर में पैतृक गांवों की ओर रवाना किए। और पढ़ें

05:00 PM, 02-Oct-2024

Himachal CM: 'पीएम ने हरियाणा-जम्मू कश्मीर के चुनावों में हिमाचल की बात की, लेकिन आपदा में नहीं दी फूटी कौड़ी'

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के दौरान पीएम मोदी हमला बोला। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हरियाणा व जम्मू एवं कश्मीर के चुनाव में प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश की चर्चा कर रहे हैं। उन्हें चुनावों में ही हिमाचल की याद आती है, बीते वर्ष प्रदेश में आई भयंकर आपदा में केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी नहीं दी।  और पढ़ें

04:48 PM, 02-Oct-2024

Shimla News: समरहिल में 55 फुट जाखू में 45 फुट रावण के पुतले का होगा दहन

समरहिल में रावण के सबसे ऊंचे पुतले का दहन होगा। वहीं, हनुमान मंदिर जाखू में रावण के 45 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा।  और पढ़ें

03:35 PM, 02-Oct-2024

HP Police: आठ दिन में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1246 चालकों के चालान, 483 ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा की ओर से निर्देशित इस पहल का उद्देश्य शराब पीकर गाड़ी चलाने की समस्या से निपटना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग की संस्कृति को बढ़ावा देना है। और पढ़ें

02:57 PM, 02-Oct-2024

Kangra Valley Carnival 2024: सतिंदर सरताज की स्टार नाइट से पहले कार्निवल की स्टेज पर कलाकार को लगा करंट

कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या से पहले दिन के समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि अपनी प्रस्तुति से पहले केरल के थाईकुड़म ब्रिज बैंड के कलाकार स्टेज पर रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान बैंड के कलाकार के हाथ में रखे माइक में करंट दौड़ गया और वह वहीं पर अचेत हो गया।
  और पढ़ें

01:04 PM, 02-Oct-2024

Monsoon Withdrawn: हिमाचल से विदा हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून, इस बार 124 सालों में 97वीं सबसे अधिक बारिश दर्ज

इस साल प्रदेश में मानसून सीजन के दाैरान 600.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जोकि पिछले 124 सालों में 97वीं सबसे अधिक बारिश है। और पढ़ें

10:46 AM, 02-Oct-2024

हिमाचल: पीडब्ल्यूडी के मल्टी टास्क वर्कर दफ्तरों में बने बाबू, जानें पूरा मामला

प्रदेश में हर काम के लिए रखे मल्टी टास्क वर्कर दफ्तरों के बाबू ही बन गए हैं। ये फील्ड में काम के लिए ज्यादा वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं।  और पढ़ें

10:42 AM, 02-Oct-2024

Shimla Tunnel: शिमला में टॉलैंड से आईजीएमसी के लिए बनेगी डबललेन टनल, सर्कुलर रोड पर खत्म होगा जाम

 शिमला में सर्कुलर रोड पर 295 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नवबहार-आईजीएमसी टनल के प्रोजेक्ट में बदलाव करने का फैसला लिया है।  और पढ़ें

10:33 AM, 02-Oct-2024

धर्मशाला: विद्यार्थियों और स्टाफ से दुर्व्यवहार पर शिक्षक निलंबित

शिक्षक पर निलंबन की यह गाज उसके प्रिंसिपल, स्टाफ और बच्चों के साथ गलत बर्ताव के कारण गिरी है। और पढ़ें

10:28 AM, 02-Oct-2024

Himachal News: शिक्षकों को विदेश भेजने में नहीं चलेगी सिफारिश, शिक्षा विभाग ने संशोधित किए नियम

सरकार के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने नियम संशोधित किए हैं। इस संदर्भ में जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किए गए हैं। इस वर्ष दो चरणों में विभिन्न श्रेणियों के 100-100 शिक्षक सिंगापुर भेजे थे।  और पढ़ें

10:13 AM, 02-Oct-2024

हिमाचल: केंद्र ने अग्रिम राहत के रूप में 189.20 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने इस हिस्से से हिमाचल प्रदेश को अग्रिम के रूप में 189.20 करोड़ रुपये दिए जाने को मंजूरी दी है।  और पढ़ें

10:09 AM, 02-Oct-2024

Himachal: पहाड़ की जवानी बर्बाद कर रहा चिट्टा-चरस... फूल रही सांस, सिकुड़ रहा सीना

हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों छन्नी बेली, मोहटली, कंदरोड़ी, नूरपुर, रैहन और इंदौरा में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। और पढ़ें

09:36 AM, 02-Oct-2024

Himachal Weather: हिमाचल में मानसून सीजन में सामान्य से 18 फीसदी कम बरसे बादल

हिमाचल प्रदेश में 27 जून को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था। 27 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में 600 मिलीमीटर बादल बरसे। इस अवधि में 734 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।  और पढ़ें

04:00 AM, 02-Oct-2024

Himachal: शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों के लिए बनेंगे नियम, अगले साल से विद्यार्थियों को भी मौका

शिक्षकों के चयन पर सवाल उठने के बाद शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों के लिए नए नियम बनेंगे। प्रदेश के विद्यार्थियों को भी अब एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजा जाएगा। पढ़ें पूरा मामला... और पढ़ें

04:00 AM, 02-Oct-2024

शारदीय नवरात्रि 2024: कल सुबह 4 बजे खुलेंगे मां चिंतपूर्णी के कपाट, साढ़े 21 घंटे खुला रहेगा मां नयना का दरबार

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में शारदीय नवरात्रों के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवरात्र में शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी का दरबार साढ़े 21 घंटे तक खुला रहेगा। कांगड़ा की शक्तिपीठों के कपाट सुबह पांच बजे से खुलेंगे। और पढ़ें

04:00 AM, 02-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में सीवरेज कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अब हर माह प्रति टॉयलेट शीट के 25 रुपये से शुल्क देना होगा। विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी मंडलों को सीवरेज का प्रति शीट के हिसाब से शुल्क वसूलने के निर्देश दिए हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें