ड्रोन टैक्सी सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनेगी: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में ड्रोन टैक्सी सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनाएगी। इसका इस्तेमाल कृषि-बागवानी, दवाइयों को पहुंचाने सहित अन्य कार्यों में किया जाएगा। मंडी, हमीरपुर व कांगड़ा में ड्रोन स्टेशन बनेंगे। 33 केवी या इससे अधिक बिजली खपत वाले उद्योगों को बिजली बिल पर सब्सिड मिलेगी।
'प्रति व्यक्ति आय में 9.6 प्रतिशत बढ़ोतरी'
सीएम सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार से 76,185 करोड़ रुपये का लोन वर्तमान सरकार को विरासत में मिला। इसके चलते बड़ी राशि इसके ब्याज को चुकाने में चली गई। कृषि व संबंद्ध क्षेत्र में 3.38 प्रतिशत की वृद्धि संभावित है। प्रति व्यक्ति आय में 9.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
सीएम ने शेर पढ़कर शुरू किया बजट भाषण
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम अपनी आल्टो कार को खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शेर पढ़कर बजट भाषण की शुरूआत की। सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बजट अनुमानों की शुरुआत में शेर पढ़ा कि न गिराया किसी को, कभी न किसी को उछाला, जहां आप पहुंचे छलांगें लगा-लगाकर, मैं भी वहां पहुंचा धीरे-धीरे।
भाजपा ने किया प्रदर्शन
वहीं बजट अनुमान 2025-26 प्रस्तुत करने करने के लिए विधानसभा पहुंचने से पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया।