फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Election Live: चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन, दीया बोलीं-BJP प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी

Thu, 28 Mar 2024 03:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! राजस्थान लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...। चुनाव के पहले चरण का नामांकन ख्त्म हो गए हैं, आज से दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। जानिए, इससे पहले प्रदेश में क्या चल रहा है?  
विज्ञापन
राजस्थान लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:02 PM, 28-Mar-2024

भागीरथ चौधरी फिर जीतेंगे चुनाव
अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के चुनाव कार्यालय का गुरुवार को पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शामिल हुए। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भागीरथ चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए वहां मौजूद भाजपा नेताओं और पदाधिकारी को संबोधित करते हुए चौधरी को विजयी बनाने की बात कही। मीडिया से बात करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि चौधरी इस बार फिर जीत दर्ज करेंगे। राजस्थान में भाजपा 25 की 25 सीटे जीतेगी। 

12:49 PM, 28-Mar-2024

कांग्रेस के पूर्व विधायक का भाजपा पर हमला
टोंक के निवाई में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा- मैं समझता हूं कि भारत और पाकिस्तान की डेमोक्रेसी में ज्यादा फर्क नहीं रह गया। बस फर्क इतना है कि वहां मिलिट्री राज चला रही है और यहां नेता मिलिट्री राज चला रहे हैं। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

11:04 AM, 28-Mar-2024

नामांकन रैली में शामिल होंगे राज्यवर्धन 
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ आज बाड़मेर के दौरे पर हैं। वे यहां भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के नामांकन सभा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
10:30 AM, 28-Mar-2024

रावत की रैली में शामिल होंगे जोशी 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज  गुरुवार दोपहर 12:00 बजे उदयपुर में लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत की नामांकन रैली में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की प्रतापगढ़ विधानसभा में सिद्धपुरा, बोरी, सेमलोपुर, पानमोड़ी, कामरिया, गालोदा, पिल्लु, भगरोड़ा, डाबड़ा, कल्याणपुरा, घोटारसी, कुन्नी, मचलना, बसेरा, बरोठा, असावता,  बजरगढ़, अवलेश्वर बसाड़ आदि स्थानों पर जनसंपर्क करेंगे।

10:14 AM, 28-Mar-2024

Rajasthan LS Election Live: चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन, दीया बोलीं-BJP प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी

Rajasthan Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: राजस्थान में लोकसभा चुनाव का शोर जारी है। 28 मार्च यानी आज से दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी समेत अन्य उम्मीदवार 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होगा।

इससे पहले बीते बुधवार को पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। आखिरी दिन 91 प्रत्याशियों ने 129 नामांकन प्रस्तुत किए। वहीं, कुल 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गंगानगर से 2, बीकानेर से 8, चूरू से 15, झुंझुनू से 9, सीकर से 10, जयपुर ग्रामीण से 12, जयपुर से 6, अलवर से 6, भरतपुर से 4, करौली-धौलपुर से 4, दौसा से 4 और नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 28  मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी। 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें