04:45 PM, 16-Jul-2023
पति के सामने गैंगरेप
जब महिला उत्पीड़न की बात करते हैं तो आपके सामने थानागाजी का गैंगरेप आपके सामने होगा। परिवार के सामने पति के सामने गैंगरेप हुआ और कोई शुध लेने वाला नहीं है। अलवर की घटना में गैंगरेप हुआ। उसके साथ गलत बर्ताव हुआ, गैंगरेप हुआ और फिर मर्डर हुआ। खाजूवाला गैंगरेप हुआ और पुलिस वाले रक्षक ही भक्षक बन गए। उसके बाद एफआईआर दर्ज करने में भी कुरेदी की गई।
करौली घटना को दबाने का काम किया
आप को ध्यान में होगा एक कांग्रेस का नेता विधानसभा में जो मंत्री है। वह विधानसभा में कहते हैं मुझे उनके वाक्य बोलने में शर्म आती है। अभी जो करौली में जो घटना घटी दो दिन पहले। यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। पहले अपहरण होता है, उसके बाद रेप होता है, फिर गोली से मार दिया जाता है, फिर ऐसे जलाया जाता है, फिर कुएं में डाल दिया जाता है। हर तरीके से केस को दबाने का काम किया गया। ये काम गहलोत सरकार करती है।