फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Budget 2025: बंपर भर्तियां..,1.25 सरकारी और1.5 लाख प्राइवेट,500 पुलिस और पेयजल विभाग में 1050 पद

Wed, 19 Feb 2025 02:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Budget News: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस बार के बजट में दवाई, नौकरी, मेट्रो और सड़क सहित अन्य चीजों पर जोर दिया गया है। अब 100 की जगह 150 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। वहीं, 1.25 सरकारी और 1.5 लाख प्राइवेट, 500 पुलिस और पेयजल के लिए 1050 पद भरे जाएंगे। बजट का साइज 5.34 लाख करोड़ का है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश कर दी हैं। इससे पहले दीया ने मंगलवार को बजट को अंतिम रूप दिया था। उन्होंने अधिकारियों के साथ इसकी फोटो 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, राजस्थान बजट 2025-26 को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान उनके साथ एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (फाइनेंस) अखिल अरोड़ा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (बजट) देबाशीष पृष्टी, गवर्नमेंट सेक्रेटरी (एक्सपेंडिचर) नवीन जैन, गवर्नमेंट सेक्रेटरी (रेवेन्यू) कुमार पाल गौतम, डायरेक्टर (बजट) बृजेश किशोर शर्मा नजर आए।

विज्ञापन

  • राजस्थान बजट का साइज पांच लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है।

  • वहीं, युवा रोजगार के लिए भी बड़े एलान हो सकते हैं।

 

वित्त मंत्री दीया कुमारी को बजट डॉक्यूमेंट सौंपते अफसर - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री दीया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में राजस्थान का बजट पेश करेंगी। वित्त विभाग के अफसरों ने मंगलवार दोपहर को दीया कुमारी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट डॉक्यूमेंट सौंप दिया है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव (राजस्व) कुमार पाल गौतम उपस्थित रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

राजस्थान बजट 2025 - फोटो : अमर उजाला

भजनलाल सरकार 19 फरवरी को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने जा रही है। प्रदेश की वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में बजट पेश करेंगी। प्रदेश के इस बजट में कई अन्य चुनौतियों के बीच पांच ऐसी बड़ी चुनौतियां होंगी, जिनके लिए सरकार को खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

नेता प्रतिपक्ष - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान विधानसभा सत्र में चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें सरकार और विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में सरकार की ओर से मंत्री जोगाराम पटेल और विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

राजस्थान बजट 2025 - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान सरकार पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति को संतुलित बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। बढ़ते कर्ज की वजह से सरकार को वित्तीय संसाधन जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले बजट में सरकार इस संकट से निपटने के लिए क्या कदम उठाएगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

राजस्थान बजट - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में करीब नौ लाख से ज़्यादा सरकारी कर्मचारी और लगभग पौने चार लाख पेंशनर हैं। इन कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर बजट में सरकार के कर राजस्व का लगभग 90 फीसदी पैसा खर्चा होता है। इस बजट को सरकार अलग ही रखती है। मासिक वेतन के अलावा सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा पेंशन देने में भी जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के बजट में पहली बार ग्रीन बजट का कॉन्सेप्ट भी देखने को मिलेगा। किसान आंदोलन के दौरान पिछली गहलोत सरकार ने आम बजट के साथ अलग से एग्रीकल्चर बजट भी पेश करने की परिपाटी शुरू की थी। इस बार भजनलाल सरकार प्रदेश के बजट के साथ पहली बार ग्रीन बजट पेश करेगी। इसकी तैयारी भी की जा चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

राजस्थान सरकार बजट 2025 - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की भजनलाल सरकार 2025 में अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है। 19 फरवरी को वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के तौर पर भजनलाल सरकार में ये उनका लगातार दूसरा बजट होगा। वित्त विभाग के अफसरों की टीम बीते दो महीने से बजट तैयार करने में जुटी रही। यहां हम आपको उन अधिकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर बजट को तैयार करने में करीब से जुड़े रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

डिप्टी सीएम दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की भजनलाल सरकार आज यानी बुधवार को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू करेंगी। जानकारों की मानें तो इस बजट में नए रोजगार, पानी, उद्योग और पर्यावरण पर विशेष फोकस रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

पिछले साल की अधूरी घोषणाएं

  • झालाना में फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ ट्रेनिंग कम मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट पर काम शुरू नहीं हुआ

  • नाहरगढ़ जैविक उद्यान में 20 करोड़ की लागत से वॉक इन एवेरी का एलान किया गया था, वो भी अधूरा है

  • टोंक जिले में दिव्यांगजनों के लिए पुनर्वास केन्द्र नहीं खुल पाया

  • सवाई माधोपुर जिले में प्रोसेसिंग प्लांट और गणेशधाम से मंदिर तक रोप-वे का निर्माण बाकी है

  • झालावाड़ जिले में झालरापाटन सैटेलाइट अस्पताल को जिला अस्पताल में अपग्रेड किया जाना है

  • सिरोही जिले में ईसबगोल प्रोसेसिंग प्लांट, शिवगंज-सुमेरपुर के बीच जवाई पुल के जीर्णोद्धार का एलान मूर्त रूप नहीं ले पाया

  • जालौर जिले में जालौर-झालावाड़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का कार्य धरातल पर नहीं आया

  • डूंगर बरण्ड़ा और बांसिया भील के स्मारक बनाने की घोषणा पर अमल नहीं हुआ

  • खैरथल-तिजारा में पिछले बजट में भिवाड़ी नीमराणा लिंक रोड की घोषणा हुई थी। लेकिन डीपीआर तक नहीं बनी

  • प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा में 132 केवी जीएसएस का निर्माण नहीं हुआ

  • पाली जिले में मारवाड़ जंक्शन में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नहीं खुला और 30 मीट्रिक टन क्षमता का मिल्क पाउडर प्लांट भी शुरू नहीं हो सका

  • भरतपुर जिले में हीरादास बस स्टैंड से कुम्हेर गेट तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ

  • उदयपुर जिले में प्रतापनगर चौराहे पर 125 करोड़ से एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा की थी, जिसका काम शुरू नहीं हो पाया है

  • सलूंबर में बाइपास स्टेट हाइवे 32 किमी, 79 स्टेट हाइवे से 53 स्टेट हाइवे इसरवास तक के लिए 10 करोड़ की घोषणा की थी, जिसका काम शुरू नहीं हुआ

  • ब्यावर में आयुष अस्पताल और स्टोन मंडी पर काम शुरू नहीं हुआ

  • हनुमानगढ़ जिले में राजकीय नशा मुक्ति केंद्र शुरू नहीं हो पाया

  • जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्लस्टर की घोषणा को लेकर धरातल पर काम शुरू नहीं

  • फलौदी में खींचन संरक्षण क्षेत्र को ईको टूरिज्म साइट के रूप में विकसित करने का काम शुरू नहीं हुआ

  • नागौर जिले के मेड़ता में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नहीं खुला

  • डीडवाना-कुचामन के कालवा में पैनोरमा बनाने की घोषणा पूरी नहीं हुई

  • बूंदी जिले में भगवान केशव के मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू नहीं हो पाया

  • अजमेर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, बड़ल्या को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और आयुर्वेद-योग यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा अधूरी है

  • कोटा जिले में भामाशाह मंडी का विस्तार नहीं हुआ

  • बीकानेर जिले में पवनपुरी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण, बीकानेर सिटी ई-बस सेवा की घोषणा पर काम नहीं हुआ

  • कोटपूतली-बहरोड़ में तीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए डीपीआर नहीं बन पाई। कोटपूतली-किशनगढ़ 181 किलोमीटर, बीकानेर-कोटपूतली 295 किलोमीटर एवं श्रीगंगानगर-कोटपूतली 290 किलोमीटर को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा भी अधूरी है

  • बाड़मेर जिले में पेट्रोजोन बालोतरा 3000 हेक्टेयर में बनना था, अभी तक यह कार्य अधूरा है

  • श्रीगंगानगर जिले में मिनी सचिवालय निर्माण के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया था, लेकिन अभी तक राशि नहीं मिली

  • करौली के हिंडौन में बयाना-करौली मार्ग के बीच बाइपास और श्रीमहावीरजी में गंभीर नदी पर हाइलेवल ब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हुआ

  • झुंझुनूं जिले के बरखंडी में रोप-वे और रिंग रोड नहीं बन पाई

  • चित्तौड़गढ़ जिले में जाखम बांध पेयजल और सिंचाई की योजना पर काम नहीं हुआ, कपासन चौराहा से मानपुरा को जोड़ने के लिए हाई लेवल पुलिया और डेलवास गांव में बेड़च नदी पर पुलिया निर्माण नहीं हो पाया

  • अलवर जिले में सरिस्का का ईको सेंसेटिव जोन घोषित होना था, जो नहीं हो पाया

  • भीलवाड़ा जिले में हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू होनी थी, लेकिन शुरू नहीं हुई

  • सीकर, चूरू जिले में यमुना का पानी लाने के लिए डीपीआर तैयार नहीं हुई

  • दौसा जिले में बांदीकुई के पास इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिकल हब के लिए जमीन नहीं मिली

फोन टैपिंग विवाद - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के फोन टैपिंग संबंधी बयान के बाद गरमाई सियासत फिलहाल भजनलाल सरकार के दूसरे बजट के लिए अडंगा बनती दिख रही है। भजनलाल सरकार आज बुधवार को विधानसभा में बजट पेश करेगी। लेकिन, कांग्रेस इस मांग पर अड़ गई है कि फोन टैपिंग के आरोप सरकार के ही मंत्री ने लगाए हैं। ऐसे में सरकार बजट से पहले सदन में यह एलान करे कि फोन टैपिंग पर जवाब कब दिया जाएगा। इसके बाद ही विपक्ष का गतिरोध खत्म होगा। हालांकि, बजट वाले दिन सदन में कोई भी और कार्यवाही की परंपरा नहीं रही है। लेकिन बजट भाषण को शांतिपूर्वक चलाने के लिए सरकार सदन में फोन टैपिंग पर जवाब का एलान कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

 

दीया कुमारी पेश करेंगी राजस्थान का पहला ई-बजट
राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी राज्य का पहला ई-बजट पेश करेंगी। इस बार बजट में लोकलुभावन घोषणाओं की बजाय इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले ठोस कार्यों पर जोर दिया जाएगा।

नए जिलों के लिए मिलेगा फंड
बजट में नए जिलों के लिए फंड आवंटित करने की घोषणा होगी, जिससे सरकारी दफ्तरों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बजट अशोक गहलोत सरकार के दौरान बनाए गए जिलों को समाप्त करने के बाद पहला बजट होगा।

आठवें वेतन आयोग को लागू करने की तैयारी
केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के बाद, राज्य सरकार भी इसे अपनाने की तैयारी कर रही है। बजट में इसके लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। राज्य सरकार जलजीवन मिशन के तहत 10 लाख नए जल कनेक्शन देने की घोषणा कर सकती है। केंद्र सरकार ने इस मिशन की समय-सीमा बढ़ा दी है, जिससे इसे तेजी से लागू करने की योजना बनाई जा रही है।

युवाओं, महिलाओं और किसानों पर रहेगा फोकस
बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। आगामी निकाय और ग्राम पंचायत चुनावों को देखते हुए सरकार गांव और शहरों के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है।

जयपुर मेट्रो और रोडवेज को मिलेगी मजबूती
बजट में जयपुर मेट्रो के विस्तार के लिए अगले फेज का काम शुरू करने की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा, जयपुर समेत बड़े शहरों में नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने और रोडवेज के लिए नई बसों के अधिग्रहण की योजना भी शामिल की जा सकती है। नए बस स्टेशनों के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा।

नई जल आपूर्ति योजना लागू करने की संभावना
कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई मुफ्त पानी योजना को बंद कर नई जल आपूर्ति योजना लागू करने की घोषणा संभव है। जलदाय विभाग में वाटर ऑडिट की नई प्रणाली लागू की जाएगी, जिन जल कनेक्शनों पर अभी तक मीटर नहीं लगे हैं, वहां स्मार्ट मीटर लगाने की योजना भी बजट में शामिल हो सकती है।

ट्राइबल बेल्ट के लिए घोषणाएं संभव: बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष व्यवस्था की जा सकती है। क्षेत्रों के विकास के लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों के लिए पैकेज दिए जाने का भी अनुमान है। इस ई-बजट से राजस्थान में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने और अर्थव्यवस्था को गति देने की उम्मीद की जा रही है।

बजट की कापी ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
  • आज राजस्थान विधानसभा में पेश होगा बजट
  • 11 बजे उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी पेश करेंगी बजट 
  • कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा पहुंची बजट की कापियां
  • वित्त विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लेकर पहुंचे विधानसभा

डिप्टी सीएम दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री दीया कुमारी पहुंची आराध्य गोविंद देवजी मंदिर
वित्त मंत्री दीया कुमारी आराध्य गोविंद देवजी मंदिर पहुंची। बजट पेश करने से पहले आराध्य गोविंद के दरबार में हाजिरी लगाई। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी पूजा अर्चना कर आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में श्रृंगार झांकी में दर्शन किया।

Rajasthan Budget 2025 Live: कांग्रेस विधायक दल की बैठक
  • विपक्ष ने एक बार फिर दिए संकेत
  • सदन में फोन टैपिंग का मुद्दा उठाने के हक में कांग्रेस कांग्रेस विधायक दल के सचेतक रफीक खान ने मीडिया को दिए संकेत
  • बजट पढ़ने से पहले विपक्ष करेगा फोन टैपिंग के मामले में व्यवस्था की मांग
  • सदन में रणनीति को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक

बजट में ये हो सकती हैं घोषणाएं

  • जल जीवन मिशन के तहत बचे हुए लाखों ग्रामीण घरों में पानी कनेक्शन 

  • दिन में बिजली और बकाया कृषि कनेक्शन जारी करने की घोषणा

  • महिलाओं के लिए चुनिंदा सेवाओं में 50 फीसदी आरक्षण संभव

  • हर जिले में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की घोषणा

  • नए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलने की संभावना। भूमि थाना और भूमि कोर्ट खोलने की संभावना

  • नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की संभावना

  • छोटे उद्योगों के लिए कर्ज की सुविधा

  • किसानों से गोबर और गोमूत्र खरीदने की योजना लाना

  • पर्यटन और कला संस्कृति को बढ़ावा देने की घोषणा

  • आदिवासी इलाके में वंचितों को जमीन के पट्टे, वन अधिकार कानून के अंतर्गत घुमंतू परिवारों को मुफ्त पट्टे

  • रूफ टॉप सोलर पॉलिसी के अंतर्गत छूट बढ़ाई जा सकती है

  • जयपुर में मेट्रो के विस्तार की घोषणा

  • आईआईटी की तरह Rit की घोषणा संभव

  • राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत हुए एमओयू के लिए जमीन आवंटन की नीति

डिप्टी सीएम दीया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
Rajasthan Budget 2025: दीया कुमारी का बयान 
राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी का कहना है, बहुत अच्छा और ऐतिहासिक बजट पेश होने जा रहा है। इसमें प्रदेश की जनता के लिए कई सौगातें होने वाली हैं। ये सिर्फ घोषणाएं नहीं होंगी, हम जो घोषणा करेंगे उसे लागू करेंगे, यह सर्वसमावेशी बजट होगा।
 

Rajasthan Budget 2025 Live: 'जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा बजट'
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने कहा, पिछले बजट की पूरे राजस्थान में सराहना हो रही है। पहले घोषणा होती थी, धरातल पर नहीं उतरता था। आज जो बजट पेश होगा, वो राजस्थान की उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट होगा। आज के बजट में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। हम जब जिम्मेदारी से कह रहे हैं, हमारी सरकार फोन टैपिंग नहीं करवा रही। देशी कहावत है, लालाजी की रीड़ विपक्ष भी ऐसी ही रीड़ लेकर बैठा है।

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान के मंत्री जोगाराम पटेल कहते हैं, आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार का अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। हमारा बजट पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उल्लिखित सभी चार वर्गों महिलाओं, युवाओं, किसानों और बेरोजगारों पर केंद्रित होगा। मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार लुभावनी घोषणाओं में विश्वास नहीं करती है, जमीन पर काम किया जाता है। बजट में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि 2047 तक राजस्थान कैसे विकसित और समृद्ध हो। हम दीर्घकालिक योजनाओं में विश्वास करते हैं, हम चाहते हैं कि भारत बने। अमृत काल में विश्वगुरु, इसी तरह हम चाहते हैं कि राजस्थान सबसे विकसित राज्य बने।

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कहना है, बजट राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य का बजट आज पेश किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छा बजट होगा, राज्य के हित में और युवाओं, महिलाओं, किसानों और राज्य की समृद्धि के लिए लक्ष्य होगा। पिछली बार राजस्थान के लोगों पर टैक्स का बोझ डाला गया था, इसे कम किया जाना चाहिए। जो घोषणाएं सरकार पहले ही कर चुकी है, उनके लिए प्रावधान किया जाना चाहिए। पिछले बजट में 50 फीसदी घोषणाएं लागू नहीं की गई हैं। इसलिए, यह होना चाहिए ऐसा नहीं होगा। मुझे उम्मीद है कि इस बार राज्य के हित में अच्छा बजट आएगा।

Rajasthan Budget 2025: राज्य के बजट पर राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है, भाजपा में आंतरिक संघर्ष चरम पर है। एक मंत्री को अनुशासनहीनता के आधार पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था, और वह बदले में आरोप लगा रहे हैं कि सीएम उनके फोन टैप कर रहे हैं। राज्य से संबंधित कई मुद्दे हैं। अंग्रेजी माध्यम के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि हम इसका (विधानसभा में) विरोध करेंगे। पिछले बजट में 70 फीसदी से अधिक घोषणाएं अधूरी हैं। ऐसा नहीं था अच्छा बजट...तो देखते हैं...उनकी अंदरूनी खींचतान राज्य के लिए अच्छी नहीं है।

विधानसभा पहुंचीं दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Budget 2025: विधानसभा पहुंचीं दीया कुमारी
वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश करने के लिए राजस्थान विधानसभा पहुंच चुकी हैं। कुछ ही देर में बजट पेश होगा। दीया कुमारी ने कहा कि अभी बस इंतजार करिए, काफी कुछ मिलने वाला है।


 

रफीक खान - फोटो : अमर उजाला
  • कांग्रेस विधायक रफीक खान पहुंचे विधानसभा 

  • मीडिया से विधायक रफीक खान हुए रूबरू

  • बोले, हमारी विधायक दल की बैठक है अभी 

  • हमारा गतिरोध जारी है 

  • सरकार के एक मंत्री ने आरोप लगाए 

  • खुद की सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए 

  • हम सभी बैठक में इस बारे में चर्चा करेंगे

  • विधानसभा के अंदर दूसरा कार्य दिवस बड़ा ही शर्मसार रहा 

  • नेता प्रतिपक्ष राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलना चाहते थे, लेकिन सत्ता पक्ष के साथियों ने सुनवाई नहीं की 

  • हमने तो मुद्दा उठाया, सरकार पर आरोप तो उनके मंत्री ने ही लगाया है

  • बजट से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, विधानसभा के नापक्ष में हुई
  • फोन टैपिंग के मुद्दे पर हुई चर्चा
  • सदन में पहुंचे सीएम भजनलाल और वित्त मंत्री दीया कुमारी

Rajasthan Budget 2025 Live: सदन की कार्यवाही शुरू
  • हंगामे के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही 
  • कांग्रेस फोन टैपिंग पर जवाब के लिए अड़ी
  • कल जीरो आवर के बाद सदन में सरकार देगी फोन टैपिंग पर जवाब

Rajasthan Budget 2025 Live: सदन की कार्यवाही शुरू
  • सरकार ने जीडीपी के अनुमान जारी किए
  • 19 लाख 89 हजार करोड़ रुपये जीडीपी रहने का अनुमान जारी किया
  • विधानसभा में दीया कुमारी कर रही हैं बजट पेश
  • कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाया, नौ हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों को ठीक किया
  • दो लाख घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे

Rajasthan Budget 2025 Live: वित्त मंत्री दीया कुमार कर रही हैं बजट पेश
  • पीएम सूर्यघर को मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना से जोड़ा जाएगा
  • इसमें सोलर प्लांट लगाने पर 150 यूनिट बिजली निशुल्क देने की घोषणा 
  • सामुदायिक सोलर प्लांट स्थापित किए जाने की योजना
  • पांच हजार करोड़ रुपये आरओबी, स्टेट हाइवेज और सड़कों की मरम्मत के लिए

Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री दीया कुमारी कर रही हैं बजट पेश

  • 2750 किमी की लंबाई के नौ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे, 60 हजार करोड़ की लागत से, हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल पर

  • 21 हजार किलोमीटर की नोन पैचेबल सड़कों के कार्य, इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी, कुल लागत छह हजार करोड़ रुपये होगी

  • मरुस्थलीय क्षेत्र में यह राशि 15-15 करोड़ रुपये होगी

  • आगामी वर्ष 500 करोड़ रुपये की लागत से 250 काम शुरू किए जाएंगे

  • जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं अजमेर में 575 करोड़ रुपये के सड़क कार्य शुरू किए जाएंगे

  • जयपुर में बीआरटीएस को हटाने की घोषणा

  • रोडवेज के लिए 500 नई बसें

  • जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से सीतापुरा से अंबावाड़ी तक का काम शुरू किया जाएगा

Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री दीया कुमारी कर रही हैं बजट पेश
  • जयपुर मेट्रो में दूसरे फेज के लिए 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे
  • जयपुर के जगतपुरा और वैशाली में मेट्रो के विस्तार के लिए डीपीआर बनेगी
  • प्रदेश के बॉर्डर इलाकों के लिए मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए 150 करोड़ रुपये
  • एससी-एसटी, टीएसपी फंड की राशि को 1500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1750 करोड़ रुपये किया
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना शुरू की जाएगी

Rajasthan ka Budget: दीया कुमारी कर रही हैं बजट पेश
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लाभार्थी परिवारों को पीएम सूर्यघर योजना में 150 यूनिट तक फ्री बिजली की बड़ी घोषणा है। इसका अर्थ यह है सरकार ने मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना को इस नई योजना से रिप्लेस कर दिया है। यानी अब फ्री बिजली पर सरकार ने कैंची चला दी है।
 

Rajasthan ka Budget: दीया कुमारी कर रही हैं बजट पेश
  • प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 975 करोड़ के इंफ्रा डेवलपमेंट फंड
  • त्रिपुरा सुंधरी, मानगढ़ धाम और बाणेश्वर धाम सहित आदिवासी धार्मिक धामों को जोड़कर ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट की घोषणा
  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना में छह हजार को हवाई यात्रा और 50 हजार को एसी ट्रेन से यात्रा
  • मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 101 करोड़ रुपये का एलान
  • जयपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए 250 करोड़ का प्रावधान
  • राजस्थान रोजगार नीति 2025 लाने की घोषणा
  • 2500 करोड़ रुपए का रोजगार सहायता कोष
  • युवाओं के लिए एक लाख 25 हजार पदों पर नई भर्तियां करने की घोषणा

Budget Rajasthan 2025: दीया कुमारी कर रही हैं बजट पेश
  • रोजगार प्रशिक्षण देने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
  • एक लाख 25 हजार पदों पर होंगी सरकारी भर्तियां
  • देश के 25 हजार महिला एवं एससी-एसटी उद्यमियों के लिए विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना
  • इस योजना में दो करोड़ रुपये के ऋण पर आठ प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी
  • योजना में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • स्टार्टअप्स के लिए 750 से अधिक स्टार्टअप्स को आईस्टॉप से फंडिंग
  • अगले साल 50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण
  • रोजगार मेले के माध्यम से एक लाख 50 हजार पदों पर निजी कंपनियों में भर्तियां होंगी
  • कोटा में विश्वकर्मा इंस्टि्यूट की स्थापना 150 करोड़ की लागत से

Rajasthan Budget 2025: दीया कुमारी कर रही हैं बजट पेश
  • 50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा
  • कोटा में बनेगा विश्वकर्मा कौशल प्रशिक्षण केन्द्र, 150 करोड़ खर्च होंगे
  • सभी कॉलेजों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे
  • अलवर, बीकानेर और अजमेर में डिजिटल प्लेनेटोरियम बनेगा
  • मुख्यमंत्री निशुल्क आयुष्मान योजना के साथ 3,500 करोड़ रुपये का महाकोष
  • इंटरस्टेट पोर्टेबिलिटी लागू होगी, जिससे प्रदेश के बाहर भी इस योजना में निशुल्क चिकित्सा मिल सकेगी
  • कोटा, सीकर, जोधपुर और जयपुर में युवा साथी केंद्र स्थापित किए जाएंगे, युवाओं में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति रोकने के लिए
  • दौर्णाचार्य पुरस्कार से पुरुस्कृत खिलाडि़यों को मिलेगी जमीन
  • 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को घर पर ही निशुल्क दवा योजना का लाभ मिलेगा

Rajasthan ka Budget: दीया कुमारी कर रही हैं बजट पेश
  • मां नेत्र वाउचर योजना, कामगारों के लिए, इस पर 75 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है
  • सभी जिला चिकित्सालयों के लिए डे केयर सेंटर
  • एक हजार 500 पैरा मेडिकल, 750 डॉक्टर्स के पद सृजित
  • आरोग्य ग्राम घोषित होने पर 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
  • दिल्ली-जयपुर, जयपुर-आगरा, जोधपुर-कोटा पर जीरो एक्सीडेंट जोन बनाए जाने की घोषणा
  • 50 हजार ब्लैक स्टॉप्ट्स चिन्हित किए जाएंगे
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन 100 से बढ़ाकर 1250 रुपये प्रतिमाह की

Rajasthan Budget 2025: बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री दीया कुमारी
  • एससी-एसटी, ओबीसी और ईडब्लूएस के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम
  • गिग वर्कस के लिए 350 रुपये का अनऑर्गनाइज्ड फंड
  • सभी संभागीय मुख्यालयों पर 50 बैडेड हाफवे होम्स स्थापित किए जाएंगे
  • 35 हजार बालिकाओं के लिए स्कूटी
  • लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख किया
  • 1500 स्टार्ट अप बनाने का लक्ष्य, 750 से ज्यादा स्टार्टअप को फंडिंग
  • नेटवर्किंग के लिए मेट्रो सिटी में बनेंगी हेल्प डेस्क
  • गर्भवती महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री न्यूट्री किट
  • आंगनबाड़ी पर सप्ताह में पांच दिन बच्चों को मिलेगा दूध, इससे सरकार पर 200 करोड़ रुपये का भार आएगा
  • 3500 करोड़ की लागत से बनेगा मां फंड
  • पांच हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार
  • राजस्थान नागरिक सुरक्षा अधिनियम लाया जाएगा

राजस्थान बजट - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विधानसभा में साल 2025-26 के लिए राजस्थान का बजट पेश किया। राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार का यह दूसरा पूर्ण बजट है। इस बजट में इन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर खास सौगातें दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

Budget Rajasthan 2025: बजट पेश कर रही हैं दीया कुमारी
  • पुलिस के लिए दो साल में एक हजार वाहन
  • 3500 नए पुलिस पद सृजित किए जाएंगे
  • पुलिस मुख्यालय में 350 करोड़ रुपये से सरदार पटेल साइबर सिक्योरिटी सेल
  • अंबेडकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ कांस्टीट्यूशनल रिसर्च सेंटर की स्थापना
  • पुराने कानूनों को हटाने के लिए लोक विश्वास अधिनियम
  • राजनेट 2.0 की घोषणा
  • जोधपुर में डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर बनेगा
  • विधायकों को लैपटॉप दिए जाएंगे
  • नए जिलों में सरकारी ऑफिस और अन्य सुविधाओं के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान

Budget Rajasthan 2025: वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश कर रहीं
  • सदन में हंगामा, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा को चेतावनी दी
  • राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन का गठन करने की घोषणा
  • अगले साल इस कॉरपोरेशन के जरिए चार हजार करोड़ के काम करवाने का एलान
  • ड्रिप इरिगेशन के लिए 900 करोड़ रुपये का अनुदान
  • सिंचाई में राम जल सेतु योजना के लिए नौ हजार 416 करोड़ के काम दिए जा चुके हैं
  • 12 हजार 64 करोड़ की निविदाएं जारी हो चुकी हैं
  • इन परिजोयनाओं के लिए नौ हजार 300 करोड़ की लागत से कई और काम होंगे
  • पीएम किसान सम्मान निधि को नौ हजार रुपये प्रतिवर्ष करने की घोषणा
  • एमएसपी पर गेहूं खरीद के लिए राशि 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई

भजनलाल सरकार ने आज सदन में अपना बजट प्रस्तुत किया। इसको लेकर वित्त मंत्री एवं डिप्टी सीएम दीया कुमारी विधानसभा में सुबह 11 बजे पहुंची और राजस्थान वासियों को कई सौगातें दीं। इनमें सबसे अहम सौगात उन्होंने महिलाओं को दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश कर रहीं बजट
  • अगले साल राजस्थान कृषि विकास योजना के लिए एक हजार 350 करोड़ रुपये
  • मिड-डे मील और मां बाड़ी केंद्र पर श्रीअन्न उत्पाद दिए जाएंगे
  • भूमिहीन कृषि श्रमिकों को पांच हजार रुपये लागत तक के कृषि उपकरण के लिए 50 करोड़ रुपये
  • ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट अगले साल शुरू की जाएगी
  • पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए बीमित पशुओं की संख्या को दोगुना करने की घोषणा
  • निशुल्क पशु दवा योजना में दवाओं की संख्या 138 से बढ़ाकर 200 किए जाने की घोषणा

राजस्थान बजट - फोटो : अमर उजाला
अब मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना के तहत लोग दूसरे राज्यों में फ्री में इलाज करवा सकेंगे। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना के निशुल्क इलाज के लिए 3 हजार 500 करोड़ की मां फंड गठित की है। साथ ही आगामी वर्ष से अब दूसरे राज्यों में भी इलाज लेना संभव होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश कर रहीं बजट
  • 100 पशु चिकित्सा अधिकारियों और एक हजार पशुधन सहायकों की भर्ती की घोषणा
  • 27 हजार 854 करोड़ रुपये के ग्रीन बजट की घोषणा
  • 350 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार क्लाइमेट चेंज स्थापित करने की घोषणा
  • मिशन हरियालो राजस्थान के तहत अगले साल 10 करोड़ पौधे लगाने की घोषणा
  • सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए नए मानदेय आधारित सोलर दीदी कैडर बनाने की घोषणा
  • इसमें स्वयं सहायता समूह की 25 हजार महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा
  • स्मार्ट सिटी की तर्ज पर क्लीन एंड ग्रीन सिटी के लिए तीन साल में 900 करोड़ का प्रावधान
  • 50 लाख रुपये तक के डिमांड के लिए एमनेस्टी स्कीम
  • हरित अरावली विकास परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपये
  • शहरों में 50 हजार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी
  • सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये रखे गए हैं
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1250 रुपये रखी गई है
  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना में छह हजार लोग हवाई यात्रा करेंगे
  • 50 हजार लोग एसी ट्रेन से सफर करेंगे

राजस्थान बजट - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2025 में किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं, जिससे राज्य के कृषि और सिंचाई क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करने और सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

Rajasthan Budget 2025: बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री दीया कुमारी
  • गांवों में बनेंगे बर्तन बैंक, पंचायतों को मिलेंगे एक लाख रुपये
  • गेहूं के एमएसपी पर प्रति क्विंटल 150 रुपये का मिलेगा बोनस
  • एचपीसीएल रिफाइनरी इसी साल अगस्त से शुरू होगी
  • रिफाइनरी से सरकार को दो हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा
  • 100 किसान जाएंगे इजराइल
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 975 करोड़ रुपये के व्यापक बजट का प्रावधान किया है। इस बजट के तहत धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण और विशेष सर्किट निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें