नगर काउंसिल तपा के वार्ड नंबर 8 में चुनाव परिणाम के बाद गंभीर हिंसा हुई है। चुनाव हार चुके आजाद उम्मीदवार नाजम हुसैन राजू खान की पत्नी नाजिया पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 8 से विजयी उम्मीदवार के समर्थकों पर आरोप है। उन्होंने चुनाव जीत के बाद इलाके में हंगामा किया। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने नाजिया को टक्कर मारी। गाड़ी उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में भीड़ की ओर आई। हादसे में महिला के सिर, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उसका एक बाजू भी टूट गया।
घायल महिला को पहले तपा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरनाला रेफर किया गया। बाद में उसे बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल भेजा गया। पीड़ित परिवार ने इसे चुनाव जीतने के बाद की गुंडागर्दी बताया है। नाजिया के पति नाजम हुसैन राजू खान ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विजयी उम्मीदवार ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
नगर निगम अबोहर में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा ने 27, आप ने 21, कांग्रेस और आजाद ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। बीजेपी ने बोर्ड बनाने के लिए बहुमत हासिल किया।
मोगा नगर निगम और कोट ईसेखां पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। चुनाव परिणामों में जनता ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए भरपूर समर्थन दिया। मोगा निगम के 50 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं पार्टी को 7 सीटें, बीजेपी को 3 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 3 सीटें तथा 6 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
इसके अलावा कोट ईसेखां नगर पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिला। 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 1 सीट पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहा। इन चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि मोगा की जनता ने एक बार फिर विकास और जनहित की राजनीति पर विश्वास जताया है। आम आदमी पार्टी की इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
नाभा नगर काउंसिल के 23 वार्ड के चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी जीती। आम आदमी पार्टी के 11 उम्मीदवार जीते। कांग्रेस के पांच और भाजपा के 3 उम्मीदवार जीते। शिरोमणि अकाली दल और आजाद उम्मीदवार को दो-दो सीट मिली।
विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि नाभा की जनता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम को देखकर भारी मतों से पार्टी को जितवाया है। इसके लिए वह नाभा की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं।
वार्ड नंबर 6 से आप कैंडिडेट कमल कुमार राजू, वार्ड नंबर 18 से कैंडिडेट उधम सिंह, कैंडिडेट ऊषा रानी मुंगो के बेटे संजय मुंगो, हरप्रीत सिंह प्रीत, गौतम बातिश, जसदीप खन्ना, अमरदीप खन्ना, बलविंदर सिंह रवि और सुखविंदर कौर लालका के पति कश्मीर लालका ने कहा कि हम हलके के विधायक गुरदेव सिंह देव मान का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें टिकट देकर इनाम दिया और वार्ड के लोगों ने हमें जो जीत दिलाई है, उसके लिए हम हमेशा उनके एहसानमंद रहेंगे और वार्ड का जो भी काम होगा, हम उसे पहल पर करेंगे।
फिरोजपुर नगर काउंसिल चुनावों में वार्ड नंबर छह और वार्ड नंबर नौ से कांग्रेस प्रत्याशी पति-पत्नी रिशी शर्मा व ईशा शर्मा ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर छह से कांग्रेस उम्मीदवार ईशा शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़े मुकाबले में हराकर जीत हासिल की, जबकि वार्ड नंबर नौ से रिशी शर्मा ने भी कांग्रेस का परचम लहराया। चुनाव नतीजे सामने आते ही दोनों के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हुए और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।
रिशी शर्मा और ईशा शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय वार्ड के लोगों के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और भरोसे की राजनीति पर मुहर लगाई है। दोनों ने भरोसा दिलाया कि वे वार्ड के विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
अबोहर नगर निगम वार्डों के परिणाम आ गए हैं। 15 पर आप और 26 पर बीजेपी जीती है। एक पर कांग्रेस और एक पर आजाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की। बीजेपी ने 50 में से 26 सीटों पर जीत हासिल करके नगर निगम में बोर्ड बनाने के लिए बहुमत हासिल किया।
आम आदमी पार्टी - 845
शिअद - 165
कांग्रेस - 338
बीजेपी - 131
आजाद - 240
बसपा - 6
अबोहर में भाजपा बोर्ड बनाने की और अग्रसर है। भाजपा को बहुमत के लिए 26 सीट चाहिए। पार्टी 24 सीट जीत चुकी है। 50 में से 9 वार्डों के परिणाम आने अभी बाकी हैं।
मोगा नगर निगम के 50 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 6 सीटें, बीजेपी को 3 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 2 सीटें तथा 3 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। कोट ईसेखां नगर पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिला। 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहा।
अबोहर निगम में 41 वार्डों के परिणाम आ गए हैं। 15 वार्डों में आप, 24 पर बीजेपी जीत गई है। वहीं कांग्रेस और आजाद एक-एक सीट पर जीते हैं।
बरनाला निगम चुनाव में सभी 50 वार्डों के रिजल्ट आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 36 सीटें, भाजपा ने 7 सीटें, कांग्रेस ने दो और आजाद उम्मीदवारों ने पांच सीटे जीती।
अबोहर नगर निगम में 35 वार्डों के परिणाम आ गए हैं। 15 पर आप और 19 पर बीजेपी जीती, जबकि 1 पर आजाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 38 से दीपमाला (आप) विजयी
वार्ड नंबर 39 से रोहित ओशो (आप) विजयी
वार्ड नंबर 40 से बारू सिंह (भाजपा)
वार्ड नंबर 41 स्नेह लता (भाजपा) विजयी
वार्ड नंबर 42 से परमजीत ढिल्लों (आप) विजयी
वार्ड नंबर 43 से परमजीत कौर (आप) विजयी
वार्ड नंबर 44 से हसनप्रीत भारद्वाज (आप) विजयी
आम आदमी पार्टी - 773
शिअद - 153
कांग्रेस - 304
बीजेपी - 91
आजाद - 227
बसपा - 6
रूपनगर जिले में नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के नतीजे काफी हैरान करने वाले रहे। 21 वार्डों वाली नगर काउंसिल रूपनगर में पिछले चुनाव के दौरान कांग्रेस के 17 उम्मीदवार जीते थे, लेकिन इस बार कांग्रेस केवल एक सीट पर सिमट गई। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। भाजपा के 4 और शिरोमणि अकाली दल के 3 उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि 12 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने नगर काउंसिल रूपनगर में बहुमत हासिल कर लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के गढ़ मोरिंडा में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 10 सीटों पर कब्जा किया। चार सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं, जबकि अकाली दल का एक उम्मीदवार विजयी रहा। यहां आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
चमकौर साहिब नगर पंचायत के 13 वार्डों में से 11 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि आम आदमी पार्टी के केवल 2 उम्मीदवार ही जीत सके। जीत के बाद विभिन्न पार्टियों के विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया और पटाखे चलाकर खुशी जाहिर की। कई उम्मीदवार धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने भी पहुंचे।
वार्ड नंबर 1 – कांग्रेस की गुरप्रीत कौर ततला
वार्ड नंबर 2 – आम आदमी पार्टी के जगजीत सिंह जग्गी
वार्ड नंबर 3 – कांग्रेस की रजिंदर कौर ठुकराल
वार्ड नंबर 4 – आजाद उम्मीदवार दविंदरजीत सिंह सिद्धू
वार्ड नंबर 5 – आम आदमी पार्टी की राजविंदरपाल कौर
वार्ड नंबर 6 – आम आदमी पार्टी के कुलवंत सिंह
वार्ड नंबर 7 – कांग्रेस की मनजीत कौर
वार्ड नंबर 8 – कांग्रेस के विक्की सिंह
वार्ड नंबर 9 – कांग्रेस की परमिंदर कौर
वार्ड नंबर 10 – आम आदमी पार्टी के कवरपाल सिंह
वार्ड नंबर 11 – आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह
वार्ड नंबर 12 – आम आदमी पार्टी के राम प्रताप सिंह
वार्ड नंबर 13 – आम आदमी पार्टी की सुनैना मल्होत्रा
वार्ड नंबर 14 – कांग्रेस के सुखचैन सिंह
वार्ड नंबर 15 – भाजपा की रजनी चोपड़ा
वार्ड नंबर 16 – आम आदमी पार्टी के कर्मजीत कैंथ
वार्ड नंबर 17 – भाजपा की नैंसी वर्मा
वार्ड नंबर 18 – भाजपा के सतीश कुमार पप्पू
वार्ड नंबर 19 – भाजपा की सुमन देवी
वार्ड नंबर 20 – कांग्रेस के जतिंदरपाल राणा
वार्ड नंबर 21 – कांग्रेस की कविता रानी
वार्ड नंबर 22 – कांग्रेस के वरिंदर सिंह कलेर
वार्ड नंबर 23 – आम आदमी पार्टी की गुरमीत कौर
मोगा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार डिम्पल अरोड़ा ने राजनीति में पहली बार कदम रखते हुए शानदार जीत हासिल की है। डिम्पल अरोड़ा ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए आम आदमी पार्टी के मेयर परवीन पीना की पत्नी कमलेश रानी को 55 वोटों से हराकर वार्ड में जीत दर्ज की। जानकारी के अनुसार, डिम्पल अरोड़ा के पति साहिल अरोड़ा वर्ष 2021 में कांग्रेस से नगर निगम चुनाव जीतकर पार्षद बने थे। वार्ड में उनके विकास कार्यों और लोगों के बीच सक्रियता को देखते हुए इस बार वार्डवासियों ने डिम्पल अरोड़ा पर भरोसा जताया और उन्हें अपना पार्षद चुना। जीत के बाद डिम्पल अरोड़ा और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने जश्न मनाते हुए वार्डवासियों का धन्यवाद किया और इस जीत को जनता के विश्वास और विकास कार्यों की जीत बताया।
अबोहर नगर निगम में अब तक 30 वार्डों के परिणाम आए हैं। इनमें 15 पर आप और 14 पर बीजेपी जीती, जबकि 1 पर आजाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
आम आदमी पार्टी - 682
शिअद - 150
कांग्रेस - 275
बीजेपी - 69
आजाद - 214
बसपा - 6
वार्ड नंबर 33 से रीटा रानी(आप) विजयी
वार्ड नंबर 34 से गगनदीप सिंह (आप) विजयी
वार्ड नंबर 35 से सिमरनजीत कौर (आप) विजयी
वार्ड नंबर 36 से मोनिका बंसल (आप) विजयी
वार्ड नंबर 37 से कुलविंदर सिंह (कांग्रेस) विजयी
नयागांव नगर परिषद चुनाव के 11 वार्डों में से 9 सीटें बीजेपी ने जीती, एक आजाद उम्मीदवार और एक आम आदमी पार्टी ने सीट जीती।
वार्ड नंबर-1 ( राजवीर सिंह बीजेपी)
वार्ड नंबर-2 ( जोगिंदर पाल गुर्जर बीजेपी)
वार्ड नंबर-3 ( भगवती देवी बीजेपी)
वार्ड नंबर-4 ( जगतार सिंह पोती आम आदमी पार्टी)
वार्ड नंबर-5 ( सरबजीत कौर बीजेपी)
वार्ड नंबर-6 ( सुरेंद्र कोशिश बबल बीजेपी)
वार्ड नंबर-7 ( किरण आजाद उम्मीदवार)
वार्ड नंबर-8 ( श्यामलाल गुर्जर बीजेपी)
वार्ड नंबर-9 (तरनजीत कौर बीजेपी)
वार्ड नंबर-10 (ममता कोशिश बबल बीजेपी)
वार्ड नंबर-11 (ताराबाई बीजेपी)
वार्ड नंबर 12 से 21 तक का दूसरा राउंड 2:30 बजे से शुरू हुआ।
फिरोजपुर नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के जोगराज सिंह जीत गए हैं। वार्ड नंबर 15 में चंदू ग्रुप और कांग्रेस प्रत्याशी को 472-472 वोट मिले हैं। इसके बाद वोटों की दोबारा गिनती शुरू की गई है। वहीं तलवंडी भाई नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 09 से आजाद उम्मीदवार कुलविंदर कौर विजयी हुई हैं। वार्ड नंबर 10 आप प्रत्याशी जगदीप सिंह जीते हैं।
जालंधर की नकोदर नगर काउंसिल के 17 वार्डों में से आप 7, आजाद 5, कांग्रेस 4 और भाजपा एक पर विजयी रही है। वहीं नूरमहल नगर काउंसिल के 13 वार्ड में आठ आजाद, 4 पर आम आदमी पार्टी और एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की।
जालंधर के मेहतपुर नगर पंचायत के 13 वार्डों में से कांग्रेस के 7, आम आदमी पार्टी के दो, शिरोमणि अकाली दल के दो और दो आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
सुनाम के कुल 23 वार्ड में से आप के 19 प्रत्याशी विजयी हुए हैं। भाजपा एक और 3 आजाद प्रत्याशी जीते हैं।
जालंधर के लोहियां खास नगर पंचायत की 13 सीटों में 9 पर आम आदमी पार्टी और 4 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
जालंधर के करतारपुर नगर काउंसिल पर आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। 15 वार्डों में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 9 सीटों पर शानदार जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम किया। वहीं कांग्रेस को 3 सीटें, निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 और भाजपा को 1 सीट मिली। जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
सुनाम के वार्ड 20 से आप प्रत्याशी माही मंहत ( किन्नर समाज से संबंधित) को जीत मिली।
12 आप
02 भाजपा
02 अकाली दल
02 कांग्रेस
01 निर्दलीय
वार्ड नंबर 24 से हरप्रीत सिंह धालीवाल (आप) विजयी
वार्ड नंबर 25 से ममता रानी (आप) विजयी
वार्ड नंबर 26 से राजीव कुमार (आप) विजयी
वार्ड नंबर 27 से गुरदयाल कौर (भाजपा) विजयी
वार्ड नंबर 28 से धर्म सिंह फौजी (भाजपा) विजयी
वार्ड नंबर 30 से राजू चौधरी (भाजपा) विजयी
वार्ड नंबर 31 से नीरज जिंदल(आप) विजयी
वार्ड नंबर 32 से हेमराज गर्ग आजाद उम्मीदवार विजयी
अभी तक कुल 1977 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने 500, शिरोमणि अकाली दल ने 122, कांग्रेस ने 179, भाजपा ने 41 और आजाद ने 171 सीटों पर जीत हासिल की है। बसपा को 4 वार्ड में जीत मिली है।
अबोहर नगर निगम में 29 वार्डों के परिणाम आ गए हैं। इनमें 14 पर आप और 14 पर बीजेपी जीती है। एक पर आजाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 01 भाजपा की सीता
वार्ड नंबर 02 भाजपा दविंदर सिंह
वार्ड नंबर 03 भाजपा मनदीप कौर
वार्ड नंबर 04 आप लखविंदर सिंह
वार्ड नंबर 05 कांग्रेस सीमा कौर
वार्ड नंबर 06 कांग्रेस रिशी शर्मा
वार्ड नंबर 07 आजाद आशा कालिया
वार्ड नंबर 08 आजाद दिनेश कुमार तनेजा
वार्ड नंबर 09 कांग्रेस इशा शर्मा
वार्ड नंबर 01 से आप की प्रत्याशी बलविंदर कौर
वार्ड नंबर 02, आप हरजीत कौर
वार्ड नंबर 03 आप से छिंदर कौर
वार्ड नंबर 04 से आप से रानी
वार्ड नंबर 05 आप कुलदीप कौर
वार्ड नंबर 06 कांग्रेस से प्रीतपाल
वार्ड नंबर 07 कांग्रेस से मनप्रीत कौर
वार्ड नंबर 08 से आप के धर्म पाल.
वार्ड नंबर 09 से कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी
वार्ड नंबर 10, कांग्रेस गोरा सिंह
वार्ड नंबर 11 आप से हरप्रीत कौर
वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस से रमन शर्मा
वार्ड नंबर 13 कांग्रेस हरप्रीत कौर
वार्ड नंबर 14 आजाद राजीव शर्मा
वार्ड नंबर 15 आप से कुलविंदर कौर भुल्लर
वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के गुरु भगत सिंह
वार्ड नंबर 17 से आप के सुखदेव सिंह
नगर काउंसिल धनौला के सभी 13 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 8 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि 5 वार्डों में आजाद उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
रायकोट में कांग्रेस लगातार दूसरी बार नगर काउंसिल चुनाव जीत गई है। 15 वार्ड में कांग्रेस ने 11-4 के अंतर से जीत दर्ज की। आप विधायक अपना 4 नंबर वार्ड भी हार गए हैं।
बरनाला की नगर काउंसिल तपा के सभी 15 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में आजाद उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला है। कुल 15 वार्डों में से 8 वार्डों में आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
वहीं आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (बादल) के 2 उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहे।
मोहाली निगम के वार्ड 26, 28, 29, 31, 32, 33, 34, 36 में आप को जीत मिली है। वार्ड 37 में कांग्रेस और वार्ड 35 में आजाद प्रत्याशी को जीत मिली है।
वार्ड नंबर 17 से रणजीत कौर (आजाद) विजयी
वार्ड नंबर 18 से गुरजीत सिंह रमनवासीय (आप) विजयी
वार्ड नंबर 19 से हरदीप कौर (आप) विजयी
वार्ड नंबर 20 से परमजीत सिंह (आप) विजयी
वार्ड नंबर 21 से हरविंदर रानी (आजाद) विजयी
वार्ड नंबर 22 से वरिंदर सिंह (आप) विजयी
वार्ड नंबर 23 से लखबीर कौर (आप) विजयी
फिरोजपुर नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 05 से कांग्रेस प्रत्याशी सीमा विजयी हुई हैं। तलवंडी भाई काउंसिल के वार्ड नंबर 04 से आप प्रत्याशी कर्णजोत गिल, वार्ड नंबर 05 से भाजपा प्रत्याशी पूनम रानी और वार्ड नंबर 06 से अकाली दल बादल प्रत्याशी रूपिंदर सिंह जीते हैं।
मजीठा नगर काउंसिल में तीन वार्ड में आप को जीत मिली है।
आम आदमी पार्टी ने श्री आनंदपुर साहिब म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव में 13 में से 11 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 9 से रेणु धर्मा (आप) विजयी
वार्ड नंबर 10 से राकेश कुमार (आप) विजयी
वार्ड नंबर 11 से शरणजीत लाडी (आजाद) विजयी
वार्ड नंबर 12 से जसप्रीत सिंह (आप) विजयी
वार्ड नंबर 13 से हरमिंदर कौर (आप) विजयी
वार्ड नंबर 14 से रणजीत सिंह (आप) विजयी
वार्ड नंबर 15 से दीपइंदर कौर (बीजेपी) विजयी
वार्ड नंबर 16 से जगसीर सिंह (आप) विजयी
बरनाला की नगर काउंसिल भदौड के सभी 13 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं 4 सीटों पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहे। इसके अलावा एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
बरनाला की नगर काउंसिल धनौला के 13 वार्डों में से 9 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 वार्डों में आजाद उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
भवानीगढ़ काउंसिल में सात वार्डों में कांग्रेस, सात में आप और एक में अकाली दल विजयी हुआ है।
नगर काउंसिल कोटकपूरा के 7 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने पांच, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने एक-एक वार्ड पर सफलता हासिल की है।
नाभा काउंसिल के नतीजे घोषित
आप- 6
भाजपा- 3
अकाली दल - 2
कांग्रेस - 1
कुल - 12
अबोहर नगर निगम में 18 वार्डों के परिणाम आ गए हैं। 10 वार्डों पर आप और 8 पर बीजेपी जीती। धूरी नगर काउंसिल में आप के 20 उम्मीदवार जीते।
नगर काउंसिल हरियाना के चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया। कुल 11 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 3 और भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट मिली।
वार्ड नंबर 1 से आम आदमी पार्टी की आशा कुमारी विजयी रहीं। वार्ड नंबर 2 से संजय कपिला और वार्ड नंबर 3 से भावरा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी के राजीव कपिला विजेता रहे। वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी की मीनाक्षी कपिला विजयी रहीं, जबकि वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के रमन कुमार ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 7 से पूजा कपिला आम आदमी पार्टी की ओर से विजयी रहीं।
वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के इकबाल सिंह, वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की गुरदेव कौर, वार्ड नंबर 10 से आम आदमी पार्टी के पवन कुमार तथा वार्ड नंबर 11 से आम आदमी पार्टी के रामजीत विजेता घोषित किए गए।
बरनाला में वार्ड नंबर 8 से आप के कुलदीप सिंह धर्मा और वार्ड नंबर 9 से उनकी पत्नी आप की उम्मीदवार रेणु धर्मा जीत गई हैं।
गढ़शंकर नगर काउंसिल में आम आदमी पार्टी के सात उम्मीदवार जीत गई है।
नयागांव नगर परिषद में वार्ड नंबर 4 से आप कैंडिडेट जगतार सिंह भोटी 97 वोटों से जीत गए हैं।
करतारपुर नगर काउंसिल चुनाव के नतीजे आ गए हैं।वार्ड नंबर एक से पूजा ( आजाद), वार्ड नंबर दो से जतिन शर्मा (आप), वार्ड नंबर तीन से मंगल कुमार मंगी (आजाद- भाजपा समर्थक), वार्ड नंबर चार से जसलीन कौर पत्नी जसविंदर बबला (आप), वार्ड नंबर 5 से कल्पना अग्रवाल पत्नी दिनेश अग्रवाल (भाजपा), वार्ड नंबर 6 से बलविंदर गोल्डी (आप ), वार्ड नंबर 7 से अमरजीत कौर (आप ), वार्ड नंबर 8 से वरुण बावा (आप ) वार्ड नंबर नो से सतनाम कौर पत्नी अरविंद ढंडा (कांग्रेस), वार्ड नंबर 10 से डिंपल कपूर (कांग्रेस ) वार्ड नंबर 11 से राजविंदर कौर (आप ), वार्ड नंबर 12 से शाम सुंदर पाल (आप ) वार्ड नंबर 14 से अशोक कुमार (कांग्रेस ) वार्ड नंबर 15 से मनजिंदर कौर (आप ) चुनाव जीत गए हैं।
सुनाम के वार्ड 10 से राजिंदर कौर पत्नी प्रितपाल सिंह काला ( परमिंदर ढींडसा समर्थित) आजाद प्रत्याशी विजयी हुई है। वार्ड 8 और वार्ड 11 से आप प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
कोट ईसेखां पंचायत में कुल 53 वार्ड हैं।
आप-13
कांग्रेस -13
अकाली दल -11
भाजपा -11
निर्दलीय -5
बठिंडा के 42 नंबर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रितु को जीत मिली है।
रायकोट वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के जगदेव सिंह जग्गा जीते। जग्गा पर मतदान के दिन जानलेवा हमला हुआ था। रायकोट के 15 वार्ड में 4 पर कांग्रेस और एक पर आप ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर एक में भाजपा की सीता को जीत
वार्ड नंबर 02 से भाजपा के दविंदर सिंह जीते
वार्ड नंबर 03 से भाजपा की मनदीप कौर जीतीं
वार्ड नंबर 04 से आप के लखविंदर सिंह जीते
वार्ड नंबर 1 से परमजीत कौर (आप) विजयी
वार्ड नंबर 2 से जसविंदर सिंह (आप) विजयी
वार्ड नंबर 3 से करमजीत कौर (आप) विजयी
वार्ड नंबर 4 से गुरप्रीत सिंह (आप) विजयी
वार्ड नंबर 5 से अमरजीत कौर (आप) विजयी
वार्ड नंबर 6 से सिमरत पाल सिंह जंडू (आप) विजयी
वार्ड नंबर 7 से अमनदीप कौर (आप) विजयी
वार्ड नंबर 8 से कुलदीप सिंह धर्मा (आप) विजयी
सुनाम विधानसभा क्षेत्र के लोंगोवाल में दो वार्डों में आप, दो में आजाद और एक वार्ड में परमिंदर ढींडसा समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीते । वार्ड नौ से आप की महिला प्रत्याशी विजयी हुई है।
वार्ड नंबर एक से आप की प्रत्याशी बलविंदर कौर जीतीं
वार्ड नंबर 02 से आप की हरजीत कौर
वार्ड नंबर 03 से आप की छिंदर कौर
वार्ड नंबर 04 से आप की रानी
वार्ड नंबर 05 से आप की कुलदीप कौर
वार्ड नंबर 06 से कांग्रेस के प्रीतपाल
वार्ड नंबर 07 से कांग्रेस की मनप्रीत कौर
वार्ड नंबर 08 से आप के धर्म पाल
बटाला निगम चुनाव में वार्ड नंबर पांच से आप जीत गई है।
अबोहर नगर निगम में 12 वार्डों के परिणाम आ गए हैं। 6 पर आप और 6 वार्ड पर बीजेपी जीती।
तलवंडी भाई काउंसिल चुनाव में आप प्रत्याशी अन्नू बजाज वार्ड नंबर एक से जीते। वहीं जगरांव काउंसिल चुनाव में वार्ड नंबर 2 से आप उम्मीदवार जगजीत जग्गाी 125 वोट से जीते।
पहले राउंड में सुनाम के सभी पांचों वार्डों में आप जीत गई है।
अबोहर नगर निगम के सात वार्डों में पांच पर आप और दो पर भाजपा जीत गई है।
भवानीगढ़ नगर काउंसिल चुनाव में दो वार्डों में कांग्रेस की जीत हो गई है। एक वार्ड में अकाली दल के प्रत्याशी जीते। वार्ड पांच से आप प्रत्याशी जीते। सुनाम के वार्ड चार से आप के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। सुनाम के वार्ड तीन से आप की महिला प्रत्याशी विजयी हुई।
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। चुनावी नतीजों को लेकर उम्मीदवारों और समर्थकों में भारी उत्साह है।
पिछले आठ नगर निगम चुनाव 2021 में हुए थे। तब कांग्रेस ने पठानकोट, बटाला, बठिंडा, होशियारपुर, मोगा, कपूरथला, अबोहर और मोहाली नगर निगम पर जीत दर्ज की थी। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, जबकि अब आम आदमी पार्टी सत्ता में है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
-मतगणना केंद्रों के अंदर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
-सभी केंद्रों पर काउंटिंग सुपरवाइजर और असिस्टेंट तैनात किए गए हैं।
-प्रत्येक उम्मीदवार का एक मतगणना प्रतिनिधि हर मतगणना टेबल पर उपस्थित रह सकेगा।
-उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी।
-मतगणना के बाद परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
आठ नगर निगम, 75 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों के लिए 26 मई को 63.94% मतदान हुआ था। पिछले चुनावों के मुकाबले मतदान कम हुआ है, जिससे सभी दलों की चिंता बढ़ गई है। यह चुनाव इसलिए भी अहम है, क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव हैं। सबसे अधिक आठ नगर निगमों के नतीजे अहम रहेंगे।
लोग पहली बार घर बैठकर नतीजे देख सकेंगे, क्योंकि हर वार्ड का परिणाम आयोग की वेबसाइट www.sec.punjab.gov.in पर अपलोड किया जाएगा।
आयोग ने मतगणना के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर खास नजर रखी जाएगी। ऐसे केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही हर जिले में एक ऑब्जर्वर और दो माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो जनरल ऑब्जर्वर की देखरेख में काम करेंगे।
पंजाब के नगर निकाय चुनाव में कौन बाजी मारेगा, यह आज साफ हो जाएगा। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 115 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस दल ने बहुमत हासिल किया है।