फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 18-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: अनुराग ठाकुर बोले- किसानों की जमीनें नीलाम, कर्जमाफी का वादा भूले कांग्रेस के युवराज

Rajasthan Election 2023: अनुराग ठाकुर ने कहा- राजस्थान में महिलाएं घर, बाजार, अस्पताल, खेत और सड़क कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। न्याय के लिए पुलिस थानों में पहुंचने पर वहां भी रिश्वत के रूप में महिलाओं की अस्मत मांगी जा रही है। और पढ़ें

10:42 PM, 18-Nov-2023

Rajasthan Election: BJP अध्यक्ष जोशी बोले- खरगे बुजुर्ग हैं, पीएम के पिता पर अनुचित टिप्पणी नहीं करनी चाहिए

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुजुर्ग हैं। प्रदेश के लोग बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, लेकिन खरगे को प्रधानमंत्री मोदी के पिता को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए। और पढ़ें

10:30 PM, 18-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: दौसा में मायावती बोलीं- विरोधी दल दलित समाज के आरक्षण को खत्म करने पर तुले

Rajasthan Election 2023: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा-  दलित और पिछड़ा वर्गों के प्रति कांग्रेस पार्टी की हीन और जातिवादी मानसिकता साफ झलकती है। इसी कांग्रेस सरकार ने काशीरामजी का देहांत होने पर केंद्र में रहने के दौरान उनके आदर और सम्मान में एक दिन का भी राष्ट्र शोक भी घोषित नहीं किया था।   और पढ़ें

विज्ञापन
06:26 PM, 18-Nov-2023

Rajasthan: राजस्थान में चुनाव लड़ रहे 35% उम्मीदवार करोड़पति, 17 फीसदी दागी, जानें इनमें किस पार्टी से कितने

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 200 सीटों पर कुल 1,875 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले पांच साल में राज्य में दागियों और धनी उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है। और पढ़ें

06:46 PM, 18-Nov-2023

CG Election 2023: पीसीसी सचिव त्रिलोक समेत 5 नेताओं को नोटिस जारी, अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ कर रहे थे काम

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शिकायत सामने आ रही हैं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विरोधी गतिविधि अपनाया है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:28 PM, 18-Nov-2023

Rajasthan Poll: PM मोदी बोले- राजस्थान में पांच साल 100 CM थे, गहलोत-पायलट के मिलन का शतक, पर मिलाप नहीं हुआ

Rajasthan Election 2023: पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान में सचिवालय की अलमारियों, गणपति प्लाजा के लॉकर्स से नोट-सोना निकल रहा है। मोदी काली कमाई उजागर रहा है तो कांग्रेस परेशान हो रही है। मुझे दिन रात गाली दे रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे मेरे पिताजी पर भी टूट पड़े, उन्हें गाली दे रहे हैं।  और पढ़ें

05:36 PM, 18-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: खरगे बोले- BJP दलितों के साथ मारपीट करने वालों को टिकट देती है, गहलोत ने ये कहा

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और होते हैं। भाजपा का गरीबों को लेकर जो रवैया है, उसे देखकर मुझे हैरानी होती है। ये सिर्फ गरीबों के लिए लड़ने की बात करते हैं। और पढ़ें

04:11 PM, 18-Nov-2023

CG Chunav: सीएम भूपेश ने किया जीत का दावा, कहा- 5 साल के कामों पर लगी मुहर, बैज ने कहा- 3 चौथाई से बनेगी सरकार

CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है। सभी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी समेत पार्टी के लीडर जीत का दावा कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मतदाताओं का आभार जताया है। और पढ़ें

04:03 PM, 18-Nov-2023

Rajasthan Poll: पायलट बोले- हिमाचल में BJP का एक इंजन सीज, कांग्रेस का बटन दबा दो, दिल्ली वाला भी सीज करेंगे

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट ने कहा- भाजपा नेता डलब इंजन की सरकार की बात करते हैं। हिमालच और कर्नाटक में भाजपा का एक-एक इंजन सीज हो गया था। 25 नवंबर को आप कांग्रेस का बटन दबाओ, अगले साल दिल्ली वाला इंजन भी सीज कर देंगे। और पढ़ें

03:53 PM, 18-Nov-2023

Rajasthan election: 'जादूगर' की मुट्ठी में है जोधपुर, जानें उनकी सरकार की योजनाओं को लेकर क्या कह रहे वोटर?

सरदारपुरा सीट पर माली समुदाय काफी प्रभावशाली है। यहां पर वह लगातार अशोक गहलोत को वोट करता रहा है। मुस्लिम समुदाय के मतदाता भी यहां पर काफी अच्छी संख्या में हैं। यह दो समुदाय मिलकर अशोक गहलोत की जीत को सुनिश्चित कर देते हैं। भाजपा ने राजपूत उम्मीदवार महेंद्र राठौड़ पर अपना दांव लगाया है... और पढ़ें

03:45 PM, 18-Nov-2023

CG Eletion 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव में हर वर्ग के मतदाताओं में दिखा उत्साह, तिलक लगाकर किया स्वागत

CG Eletion 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही बुजुर्ग-युवा, महिला-पुरुष, दिव्यांग-ट्रांसजेंडर हर वर्ग के मतदाताओं ने मतदान को लेकर गजब का उत्साह दिखाई  है। और पढ़ें

02:29 PM, 18-Nov-2023

CG Election 2023: बालोद में 2018 के अपेक्षा 2023 के चुनाव में हुआ अधिक मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।  और पढ़ें

12:54 PM, 18-Nov-2023

Rajasthan election: जोधपुर की 'मोदी एक्सप्रेस' में सफर फ्री, बस करना होगा ये काम

जोधपुर की 'मोदी एक्सप्रेस' में आज भी आप फ्री में सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की प्रशंसा में कुछ बातें कहनी होंगी। इतना कहते ही इस मोदी एक्सप्रेस में आप फ्री में सफर करने के काबिल हो जाते हैं... और पढ़ें

06:37 PM, 17-Nov-2023

Rajasthan Poll: कांग्रेस ने मतदाताओं को दिया CM गहलोत के साथ तस्वीर खिंचाने का मौका, क्यूआर करना होगा स्कैन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के आखिरी हफ्ते में वोटरों तक पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस ने मतदाताओं को सीएम गहलोत के साथ तस्वीर खिंचाने का मौका दिया है।  और पढ़ें

09:07 PM, 17-Nov-2023

Rajasthan Election: कांग्रेस की गारंटियों के लिए 71 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन, ये हैं सात गारंटियां

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की सात गारंटियों के लिए 71 लाख से ज्यादा लोग पंजीयन करा चुके हैं। कांग्रेस का वादा है कि सरकार बनने के बाद जनता को इनका लाभ मिलेगा।  और पढ़ें

11:52 AM, 18-Nov-2023

सत्ता का संग्राम: चाय पर चर्चा में जालोर के लोग बोले- सड़क, पानी और बिजली की समस्या, रोजगार की कमी

Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को राजस्थान के जालोर जिले में पहुंचा। यहां पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। लोगों ने खुलकर अपनी राय व्यक्त की। और पढ़ें

11:14 AM, 18-Nov-2023

MP Election: कटनी में पुरुषों से 0.5 प्रतिशत पीछे रहीं महिलाएं, यहां थर्ड जेंडर ने किया 46 फीसद मतदान

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान को 75.43 प्रतिशत तक ले गए। हालांकि, ये अंतिम नहीं माना जा सकता। क्योंकि इसमें अभी मतदान दलों की वापसी के बाद और शासकीय कर्मियों के डाक मतपत्र से हुए मतदान शामिल होना बाकी हैं। लिहाजा ये माना जा सकता है, वोटिंग प्रसेंटेज करीब 77 से 78 प्रतिशत जा सकता है। और पढ़ें

09:48 AM, 18-Nov-2023

MP Election: बैजनाथ सिंह बोले- लाड़ली बहना का पांच प्रतिशत असर, लेकिन फिर भी जीतेंगे कोलारस चुनाव

MP Election 2023: शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए बैजनाथ सिंह यादव ने अपनी जीत का दावा किया है। एक चर्चा के दौरान बैजनाथ यादव ने कहा, लाड़ली बहना का पांच प्रतिशत ही असर है। लेकिन फिर भी कई पात्र हितग्राही महिलाएं इस योजना में शामिल नहीं हो पाईं। इसके कारण उनमें नाराजगी है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।
  और पढ़ें

09:11 AM, 18-Nov-2023

Rajasthan Election: चिंता भितरघात की...फिर गहलोत-पायलट और वसुंधरा-गजेंद्र की तस्वीरें क्या दे रहीं संदेश?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस हो या बीजेपी, दोनों ही पार्टियों को सबसे ज्यादा चिंता भितरघात की है। इसलिए डैमेज कंट्रोल की रणनिति के तहत दोनों ही पार्टियां सोशल मीडिया पर एकजुटता वाली तस्वीरें ज्यादा वायरल करवा रही हैं। और पढ़ें

12:41 AM, 18-Nov-2023

MP Election: इंदौर में EVM जमा करने पहुंचे कर्मचारी परेशान, सामग्री लेने वाले अधिकारी ही हो गए लापता

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में चुनावी व्यवस्थाएं बिगड़ी नजर आईं। मतदान समाप्त होने के बाद अधिकारी-कर्मचारी ईवीएम जमा करने पहुंचे तो वहीं तैनात कई अधिकारी गायब थे। इस वजह से मतदान दल कर्मचारियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।  और पढ़ें

12:31 AM, 18-Nov-2023

MP Elections 2023:ग्वालियर में विधायक और कलेक्टर भिड़े तीखी बहस का वीडियो हुआ वायरल

MP Elections 2023:ग्वालियर में विधायक और कलेक्टर भिड़े तीखी बहस का वीडियो हुआ वायरल और पढ़ें

06:56 PM, 17-Nov-2023

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

आपको बताते हैं हर सीट पर कितना प्रतिशत इस बार हुआ है, साथ ही बीते साल कितने फीसदी लोगों ने वोट डाले थे।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें