फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 20-Nov-2022

Damoh: जब तक वो झोपड़ी में पहुंचते...तब तक उनकी मासूम बेटी जलकर मर गई, पुलिस जांच कर रही

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत लुकायन के ग्राम बरक्वाइन में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां खेत में बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे झोपड़ी में सो रही ढाई साल की मासूम बालिका आग की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
  और पढ़ें

08:28 AM, 20-Nov-2022

Katni: काम का तनाव पुलिस को कर रहा बीमार, जांच में तीन हृदय रोगी तो कई पुलिसवाले बीपी-शुगर से पीड़ित मिले

काम के बोझ तले पुलिसकर्मी खाने से लेकर सोने का वक्त नहीं निकाल पा रहे, जिससे वे कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। एसपी सुनील जैन ने बताया कि पुलिस लाइन में 200 के करीब पुलिस वाले और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है, जिनमें 3 पुलिस वाले को हृदय रोग की गंभीर समस्या पाई गई। और पढ़ें

09:36 PM, 20-Nov-2022

MP News: यहां बन रहा ऐसा आदिवासी गांव, जहां एक सात दिखेगी सात जनजातियों की संस्कृति, PM मोदी करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश में सात जनजातियों में पांच जनजाति नर्मदा नदी के किनारे बसती हैं। पानी से इनका गहरा नाता है। ऐसे में यहां दीवारों पर मां नर्मदा की जीवंत कथा पेंटिंग के माध्यम से उकेरी जाएगी।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:08 PM, 20-Nov-2022

Sehore: मवेशी खुले स्थानों पर टहलते पाए गए तो एक हजार रुपये जुर्माना देना होगा, नगर पालिका का आदेश

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में नगर पालिका ने एक आदेश जारी किया है। पालिका के आदेश के मुताबिक, यदि मवेशी खुले स्थानों पर टहलते पाए गए तो एक हजार रुपये जुर्माना देना होगा।
  और पढ़ें

08:51 PM, 20-Nov-2022

Indore News: ग्रीन बांड जारी करेगा इंदौर नगर निगम, जानिए जनता को क्या होगा फायदा

आम लोग भी पहली बार इस बांड में निवेश कर सकेंगे। उनके लिए बांड की कीमत 10 हजार रुपये होगी।

और पढ़ें

विज्ञापन
08:24 PM, 20-Nov-2022

Sehore: तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस पलटी, 10 से अधिक लोग घायल, बोले- भोले शंकर ने बचाई जान

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में यात्री बस पलटने से 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बस तेज रफ्तार में आ रही थी। यात्री बोले, भोले शंकर ने बचाई सभी यात्रियों की जान।
  और पढ़ें

07:57 PM, 20-Nov-2022

Umaria: वन विभाग के गश्ती दल ने शाल की लकड़ी का परिवहन करते पिकअप को किया जप्त, कार्रवाई जारी

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने शाल की लकड़ी का परिवहन करते हुए पिकअप को जप्त किया है।
  और पढ़ें

07:53 PM, 20-Nov-2022

MP News: एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 से 23 दिसंबर तक, अधिसूचना जारी

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिन 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। एक सप्ताह का यह सत्र होगा। इसमें कल से प्रश्न लगना प्रारंभ हो जाएंगे। और पढ़ें

06:42 PM, 20-Nov-2022

Shivpuri: शराब पीकर सुर्खियों में रहने वाला बंदर मचा चुका है उत्पाद, कई लोगों पर किया था हमला

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। यहां पर एक शराबी बंदर को वन विभाग ने पकड़ा है, जो शराब पीकर कई लोगों पर हमला कर चुका है।
  और पढ़ें

06:02 PM, 20-Nov-2022

Indore News:मेहमानों से नहीं कमाएंगे इंदौर के होटल, कम टैरिफ में देंगे रूम

प्रवासी सम्मेलन विभाग के प्रभारी मनीष सिंह से होटल संचालकों ने मुलाकात की और कहा कि हमनें प्रवासी सम्मेलन के मेहमानों के लिए साढ़े तीन हजार कमरे रखे है।

और पढ़ें

05:27 PM, 20-Nov-2022

MP News: सेक्स रैकेट मामले में हाई कोर्ट, कहा- सहभागिता के बिना वेश्यावृत्ति संभव नहीं, ग्राहक भी दोषी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में देह व्यापार के मामले में हाई कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी दी है। हाईकोर्ट का साफ कहना है, ग्राहक की सहभागिता के बिना वेश्यावृत्ति संभव नहीं है। यह टिप्पणी एक महीने पहले शहर के पड़ाव इलाका स्थित होटल मयूर से पकड़े गए सेक्स रैकेट के संबंध में दी गई है।

और पढ़ें

05:00 PM, 20-Nov-2022

Sehore: देवबड़ला में खुदाई में मिली शिव तांडव नटराज की प्रतिमा, पहले भी मिले हैं मूर्तियां और मंदिर

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मां नेवज नदी के उद्गम स्थल और पुरातत्व धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बिलपान में साल 2016 से लगातार खुदाई का काम पुरातत्व विभाग कर रहा है। दीपावली के बाद दोबारा काम शुरू हुआ, जिसमें खुदाई के दौरान पांचवे मंदिर का कुछ भाग निकाल लिया है।
  और पढ़ें

04:36 PM, 20-Nov-2022

Damoh: नदी में कूदी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल में करवाया भर्ती

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक बुजुर्ग महिला नदी में कूद गई। हालांकि, सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और महिल को नदी से बाहर निकाला। महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।
  और पढ़ें

10:29 AM, 20-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: 'मोदी सरकार संप्रग के कानूनों को कर रही कमजोर', राहुल गांधी ने पीएम पर लगाया आरोप

सोमवार को ‘भारत यात्रियों’ के लिए विश्राम दिवस रहेगा। इस दिन राहुल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। और पढ़ें

04:03 PM, 20-Nov-2022

Anti-Conversion Law: इंटरफेथ जोड़ों को दी गई कार्रवाई से अंतरिम राहत के खिलाफ एमपी सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी

मध्यप्रदेश में अंतर्धार्मिक जोड़ों पर मुकदमा चलाने से रोकने के उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने जा रही है। उच्च न्यायालय ने उन वयस्कों पर मुकदमा नहीं चलाने का निर्देश दिया, जो अपनी मर्जी से शादी करते हैं। और पढ़ें

11:30 AM, 20-Nov-2022

MP News: प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पर जल्द लगेगा प्रतिबंध, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- प्रस्ताव तैयार

 भोपाल में फ्री फायर गेम्स खेलने वाले पांचवी कक्षा के बच्चे की मौत के बाद प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स के नियंत्रण और रोक लगाने के लिए कानून बनाने की घोषणा की गई थी। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। और पढ़ें

12:20 PM, 20-Nov-2022

MP News: MP में राहुल की यात्रा बदलाव, नरोत्तम बोले यात्रा को समर्थन नहीं मिल रहा, पीसी शर्मा ने किया पलटवार

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर के खालसा कॉलेज में कमलनाथ जी के जाने के बाद से विवाद उत्पन्न हुआ था। गृहमंत्री ने राहुल गांधी से आग्रह करते हुए कहा कि वह ऐसे किसी स्थान पर ना जाए, जिससे पुन: आक्रोश हो। और पढ़ें

01:16 PM, 20-Nov-2022

MP Weather Today: शीतलहर दिखाने लगी असर, जबलपुर-छतरपुर सहित पांच जिलों में अगले 24 घंटे चलेंगी ठंडी हवाएं

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। जबलपुर, मलाजखंड, खरगोन, नौगांव व बैतूल में शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश भर में दिन का तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। रात का पारा छह डिग्री पर चल रहा है।  और पढ़ें

01:03 PM, 20-Nov-2022

Indore crime: बेटे की शादी के कार्ड बांटने गया था कारोबारी, चोरों ने लाखों के माल पर कर दिया हाथ साफ

विजय नगर क्षेत्र केे एक सूने घर के ताले तोड़कर चोर पांच लाख रुपये और 10 तोला सोना ले गए। दो संदेही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।  और पढ़ें

12:54 PM, 20-Nov-2022

MP News: नर्मदा अस्पताल की नर्स ने हॉस्टल में एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगाकर सुसाइड किया, पुलिस जांच में जुटी

24 वर्षीय विशाखा नर्मदा अस्पताल में नर्स के पद पर काम करती थी। वह मूलत: नर्मदापुरम की रहने वाली है। शनिवार रात को ड्यूटी करने के बाद अस्पताल से अपने हॉस्टल गई। रात को साथी नर्स ने उसका दरवाजा किसी काम से खटखाया, लेकिन विशाखा ने दरवाजा नहीं खोला। और पढ़ें

12:24 PM, 20-Nov-2022

FIFA World Cup: फुटबॉल महाकुंभ में गूंजेगी पानवाले की बेटी शैफाली की आवाज, मंडला की बेटी कतर में करेगी 13 शो

FIFA World Cup: फुटबॉल महाकुंभ में गूंजेगी पानवाले की बेटी शैफाली की आवाज, मंडला के बेटी कतर में करेगी 13 शो Shefali Chaurasia of Madhya Pradesh will sing in FIFA Football World Cup
  और पढ़ें

12:17 PM, 20-Nov-2022

Indore crime:इंदौर में युवक की हत्या, कलाली में बैठकर पी रहे थे शराब, दो युवकों ने बाहर निकाल कर चाकू मारे

पुरानी विवाद के चलते इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र मेें एक युवक की जान चली गई। युवक अपने चाच और  चचेरे भाई के साथ शराब पीने कलाली पर गया था। तब उसका दूसरे दो युवकों से विवाद हो गया।

 

और पढ़ें

11:16 AM, 20-Nov-2022

Mp news: जल महोत्सव 28 नवंबर से, पहली बार ले सकेंगे फ्लाइंग बोट का रोमांच, सीएम करेंगे शुभारंभ

हनुवंतिया जल महोत्सव इस साल 28 नवंबर 2022 से शुरू होगा और 28 जनवरी 2023 तक चलेगा। इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू पर फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी आयोजित की जा रही है। देश में पहली बार पर्यटक इस तरह की गतिविधि का आनंद लेंगे।  और पढ़ें

10:44 AM, 20-Nov-2022

MP News: कांग्रेस के आरोपों पर VD शर्मा के ससुर बोले- मेरी नियुक्ति मेरिट पर हुई, बेटी को लेकर दिया यह जवाब

कुलपति बनाए गए प्रमोद कुमार मिश्रा आखिरकार कांग्रेस के हमलावर होने के बाद सामने आए। वे बोले मेरी नियुक्ति मेरिट के आधार पर हुई है। मेरी 41 साल की नौकरी है।  और पढ़ें

10:40 AM, 20-Nov-2022

MP News: झाबुआ के घुघरी घाट पर यात्रियों से भरी बस पलटी, एक मुसाफिर की मौत, 15 घायल

झाबुआ जिले में एक बस पलटने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हुए हैं। बस की रफ्तार ज्यादा थी। कुछ घायलों को रतलाम तो कुछ को पेटलावद में भर्ती कराया गया है।  और पढ़ें

09:48 AM, 20-Nov-2022

Chhindwara: राजस्थान के ठग ने की 26 लाख की ठगी, कम दाम में अस्पताल खरीदने का झांसा देकर दो लोगों को लगाया चूना

छिंदवाड़ा में दो लोगों को राजस्थान के एक ठग ने स्वयं को डॉक्टर बताकर 26 लाख का चूना लगा दिया। जबलपुर में लाखों का अस्पताल कम दामों ने दिलाने के नाम पर ये ठगी की गई। पुलिस ठगोरे की तलाश कर रही है।  और पढ़ें

09:03 AM, 20-Nov-2022

Satna: मैजिक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो लोग घायल

सतना में तेज रफ्तार मैजिक वाहन की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो घायल हो गए।  और पढ़ें

08:37 AM, 20-Nov-2022

Jabalpur: करोड़ों के मनी लांड्रिंग के मामले में जमानत याचिका खारिज, सतीश सनपाल से जुड़े हैं तार

जमानत याचिका का विरोध करते हुए हाईकोर्ट को बताया गया कि शिकायतकर्ता का बैंक खाता खुलवाने में याचिकाकर्ता का हाथ था, जिस खाते से बड़ी रकम का लेन-देन हुआ है। पुलिस को प्रकरण की जांच में याचिकाकर्ता की आवश्यकता है। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। और पढ़ें

08:36 PM, 19-Nov-2022

MP News: मेहमानों को परोसे जाएंगे मप्र के मशहूर व्यंजन, जानिए क्या होगा प्रवासी सम्मेलन में

सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों को उज्जैन ,महेश्वर व अन्य पर्यटन स्थलों पर घुमाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रवासी सम्मेलन की ब्रांडिंग शहर के दूसरे होटलों में भी होगी। होटल एसोसिएशनों के माध्यम से दिल्ली-मुबंई व अन्य शहरों के होटलों में पोस्टर्स लगाए जाएंगे।

और पढ़ें

07:57 AM, 20-Nov-2022

Satna: खेल-खेल बच्चों ने खा लिए रतनजोत के बीज, आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-पेट दर्द होने पर लाए अस्पताल

सतना जिले में बच्चों के रतनजोत बीज खाने का मामला सामने आया है। आठ बच्चों को उल्टी-पेटदर्द होने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अब बच्चों की हालत स्थिर है।  और पढ़ें

10:33 PM, 19-Nov-2022

Bhind: मंत्री के भतीजे डीएसपी पर झाड़ रहे थे रौब, पुलिस ने करा दी एफआईआर, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह कुशवाह उर्फ रिंकू अपने समर्थकों के साथ पुलिस से अभद्रता का मामला सामने आया है। दंदरौआ धाम पर बैरिकेडिंग देख भतीजे ने पुलिसवालों से बहस की। आरोप है कि उन्होंने डीएसपी से अभद्रता की और गालियां दी। बाद में डीएसपी ने उनके खिलाफ एफआईआर करा दी है।  और पढ़ें

11:16 PM, 19-Nov-2022

MP News: संघ प्रमुख भागवत ने मोदी को बताया आरएसएस का स्वयंसेवक, साथ ही कह दी ये बड़ी बात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदू धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं बल्कि जीने का एक तरीका है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, विश्व हिंदू परिषद को लेकर चर्चा की।  और पढ़ें

09:58 PM, 19-Nov-2022

Chhatarpur: 22 जोड़े कल लेंगे फेरे, चौरसिया समाज के परिचय सम्मेलन में युवाओं ने चुने जीवनसाथी

चौरसिया समाज का सामूहिक परिचय सम्मेलन 19 नवंबर शनिवार को संपन्न हुआ, जिसमें अब तक 22 युवक-युवतियों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का निर्णय लिया और 20 नवंबर रविवार को सभी 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। और पढ़ें

08:36 PM, 19-Nov-2022

शिवराजजी अब तो सुध लो!: CM के गृह जिले में खाद के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, सात घंटे से लगा था कतार में

सीहोर में खाद के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग सात घंटे से लाइन में खड़े थे। अचानक वे गिर पड़े, फिर दोबारा नहीं उठ सके। मृतक के बेटे ने भी पिता की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। और पढ़ें

08:02 PM, 19-Nov-2022

MP News: विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, सचिवालय ने राजभवन भेजा प्रस्ताव

विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि 19 दिसंबर से सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा है। राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद सत्र की अवधि को लेकर जानकारी जारी की जाएगी। और पढ़ें

07:55 PM, 19-Nov-2022

MP News: देवास के शिप्रा में हादसा, बस पलटने से तीन महिलाओं की मौत, आठ लोग घायल

देवास जिले के शिप्रा में एक बस पलट गई है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। बस देवास से इंदौर की तरफ आ रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी।  और पढ़ें

07:48 PM, 19-Nov-2022

MP News: राहुल की यात्रा से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक, पेसा एक्ट जागरूकता अभियान शुरू करेगी

विधायक दल की बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि विधायकों को पेसा एक्ट की जानकारी दी गई है। सीएम ने विधायकों से निर्माण, लोकार्पण ओर भूमिजन के कार्यों को समय पर करने को कहा है। और पढ़ें

07:05 PM, 19-Nov-2022

Jabalpur: ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे बाइक सवार युवक-युवती, बैलेंस बिगड़ा और आ गए पहियों के नीचे, दोनों की मौत

जबलपुर में मझौली-सिहोरा रोड पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत गई। युवक और युवती बाइक पर थे और ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।  और पढ़ें

07:02 PM, 19-Nov-2022

MP News: मुरलीधर राव के बयान पर वीडी शर्मा की सफाई, बोले विभीषण भी राम भक्त थे, इसमें क्या बुराई

गुना के कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सिंधिया समर्थक बीजेपी के मंत्रियों को विभीषण बताया । कार्यक्रम के दौरान मंच पर दोनों मंत्री भी उपस्थित थे। इसको लेकर कांग्रेस ने दोनों मंत्रियों पर तंज कसा। और पढ़ें

06:45 PM, 19-Nov-2022

Guna: दो नाबालिग बहनों से रेप, पहले किया अपहरण फिर बेसुध कर किया गंदा काम, दो को पुलिस ने पकड़ा, दो अब भी फरार

मामला गुना जिले के रुठियाई इलाके का है। पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली दो बहनें, जिनकी उम्र 13 और 17 वर्ष है, शौच के लिए रात में घर से निकली थीं। तभी कुछ आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  और पढ़ें

06:01 PM, 19-Nov-2022

MP News: जबलपुर रिसॉर्ट में युवती का गला रेतने वाला राजस्थान से गिरफ्तार, महाराष्ट्र में कर चुका है 37 क्राइम

वह मूलत: महाराष्ट्र का निवासी है और शातिर अपराधी है। महाराष्ट्र में उसके खिलाफ 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह किसी भी जगह 12 घंटे से ज्यादा नहीं रुकता था। और पढ़ें

05:13 PM, 19-Nov-2022

MP News: उज्जैन के भैरव का महाभोग, जानें 60 किस्म की शराब, अफीम-गांजे के साथ किन चीजों को लगा भोग

MP News: उज्जैन के भैरव का महाभोग, जानें 60 किस्म की शराब, अफीम-गांजे के साथ किन चीजों को लगा भोग MP News: Mahabhog of Ujjain's Bhairav, know 60 types of liquor, what things were enjoyed with opium and hemp और पढ़ें

04:40 PM, 19-Nov-2022

MP News: गुजरात में प्रचार कर रहे मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग बाल-बाल बचे, कार को मारी ट्रक ने टक्कर

मध्यप्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग की कार को गुजरात में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मंत्री और उनका स्टाफ सुरक्षित है। और पढ़ें

03:59 PM, 19-Nov-2022

Indore: प्रवासियों को मुफ्त में परोसे जाएंगे 56 दुकान के व्यंजन, जानिए क्या है यहां के सिग्नेचर व्यंजन

इंदौरी स्वाद में 56 दुकान की एक अलग पहचान है। यहां के पेटिस, शिकंजी, बेंजो व अन्य व्यंजनों का स्वाद लाजवाब है। इंदौरी यदि दूसरे काम से भी 56 दुकान के आसपास के इलाके में आता है तो इन स्वादिष्ट व्यजंनों के सम्मान में उन्हें 56 दुकान तक खाने भी आना नहीं भूलता। 

और पढ़ें

04:05 PM, 19-Nov-2022

पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh Weather Today: अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, उसके बाद पारा और लुढ़केगा, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। अगले 24 घंटों के लिए छतरपुर-जबलपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें