फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 07-Sep-2024

Guna News: राघौगढ़ में पिता-पुत्र की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, बकरी चोरी की आशंका, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

राघौगढ़ में शुक्रवार शाम से लापता पिता प्रभुलाल और बेटे लक्ष्मीनारायण के शव शनिवार को मक्के के खेत में मिले। दोनों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध में नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया। और पढ़ें

10:31 PM, 07-Sep-2024

Gwalior News: ग्वालियर में आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, एसपी ने तीनों को किया लाइन अटैच, ये है विवाद की वजह

ग्वालियर के इंदरगंज थाना में सटोरियों को लेकर हुए विवाद में सब इंस्पेक्टर अतर सिंह कुशवाहा और आरक्षक राम किशोर यादव व पुष्पेंद्र लोधी के बीच झगड़ा हो गया। गाली-गलौज और झुमाझटकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों को लाइन अटैच कर दिया है।  और पढ़ें

10:20 PM, 07-Sep-2024

MP News: गॉर्ड ऑफ ऑनर और नम आंखों से दी गई प्रदीप पटेल को अंतिम विदाई, शहीद के नाम गांव में बनेगा प्ले-ग्राउंड

कटनी जिले के हरदुआ कलां गांव के शहदी वीर सपूत प्रदीप पटेल का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां हजारों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शहीद प्रदीप की स्मृति में गांव में एक प्ले ग्राउंड और मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की। प्रदीप, अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी शादी अगले साल तय थी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:55 PM, 07-Sep-2024

MP News: इंदौर में तीज पूजा में महिलाओं से गंदी हरकत, युवकों ने पहले बताए हिंदू नाम, आधार कार्ड से पता चला सच

Indore Crime News: 22 साल पुरानी राजबाड़ा की तीज पूजा में पहली बार महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हुई है। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में दस युवकों को पकड़ा है। पहले उन्होंने हिंदू नाम बताए, लेकिन बाद में आधार कार्ड से उनके असली नाम पता चले हैं।    और पढ़ें

09:49 PM, 07-Sep-2024

Indore: मुख्यमंत्री रविवार को करेेंगे इंदौर के प्रोेजेक्टों पर मंथन, अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

जिले के प्रभारी मंत्री के रुप मेें यह उनकी पहली बड़ी बैठक हैै। इससे पहले उन्होंने विमानतल पर जलजमाव को लेकर अफसरों की बैठक ली थी और फिर से ट्रैफिक जाम और जलजमाव नहीं होने की चेतावनी अफसरों को थी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:48 PM, 07-Sep-2024

Indore News: डेंगू मलेरिया की मौतें कैसे छुपाती है सरकार, रोज सैकड़ों मरीज, रिकॉर्ड में गायब

प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू मलेरिया के मरीजों की लाइन लगी हुई है लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ दस से बीस मरीज दर्ज हो रहे हैं। 
  और पढ़ें

09:33 PM, 07-Sep-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश में कानून का राज, गलती करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य में कानून का राज कायम रहेगा और किसी भी अपराधी को कानून के शिकंजे से बचने का मौका नहीं मिलेगा। और पढ़ें

09:23 PM, 07-Sep-2024

MP News: दिग्गी के बयान पर वीडी का पलटवार, बोले- मैं इस पौरुषत्व को चैलेंज करता हूं


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। वीडी शर्मा ने कहा कि मैं अनुसूचित जाति और जनजाति के भाइयों का हक मुसलमानों को देने का विरोध करता हूं, तो मुझे यह नपुंसकता स्वीकार है। और पढ़ें

09:23 PM, 07-Sep-2024

Khandwa News: होनहार का सपना पूरा करेगी सरकार, गांव की झोपड़ी से निकलकर लंदन की यूनिवर्सिटी में पढे़गा आशाराम

एक।आदिवासी समाज का युवा मध्य प्रदेश सरकार की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत, इंग्लैंड के लंदन में जाकर, वहां की यूनिवर्सिटी से अपनी मास्टर की डिग्री पूरी करने वाला है । 100% स्कॉलरशिप सहायता के जरिए 35 लाख रु का इसमे खर्च आएगा । और पढ़ें

09:03 PM, 07-Sep-2024

Damoh News: वैन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और बेटे की मौत, चालक फरार, बेलखेड़ा के कटायाघाट के पास हादसा

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत हनुमतबरो गांव के तीन लोगों की जबलपुर जिले के बेलखेड़ा के कटायाघाट में सड़क हादसे में मौत हो गई। एक मारुति वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  और पढ़ें

08:57 PM, 07-Sep-2024

MP News: 'विकसित मध्य प्रदेश 2047' का विजन डॉक्युमेंट निजी एजेंसी की मदद से बनेगा, चार माह में होगा तैयार

प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक संरचना को सुदृढ़ करने के लिए कृषि, उद्योग, और शहरीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि में सुधार के लिए मिलेट्स अन्न को बढ़ावा देने तथा प्रसंस्करण सुविधाओं के विकास की योजना बनाई है। और पढ़ें

08:50 PM, 07-Sep-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव ने शहीद प्रदीप पटेल को दी श्रद्धांजलि, माता-पिता को एक करोड़ देने की घोषणा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद प्रदीप पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्रहित में अपना जीवन समर्पित करने से बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने शहीद के माता-पिता को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। और पढ़ें

08:49 PM, 07-Sep-2024

Chhatarpur News: अस्पताल परिसर में रील बनाते युवती का वीडियो वायरल, प्रशासन करेगा कार्रवाई

Chhatarpur News: अस्पताल परिसर में रील बनाते युवती का वीडियो वायरल, प्रशासन करेगा कार्रवाई और पढ़ें

08:47 PM, 07-Sep-2024

MP News: दिग्विजय नए जिन्ना बन रहे हैं, रामेश्वर शर्मा बोले- SC-ST, OBC का आरक्षण मुसलमानों को नहीं देंगे



विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह नए जिन्ना बनते जा रहे हैं और एससी-एसटी का आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। और पढ़ें

08:36 PM, 07-Sep-2024

Indore: सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में महिला गार्ड के साथ एंट्री की बात पर मारपीट, तीन पर एफआईआर

परिजनों ने पहले गालियां देना शुरू कर दी। मैने इस पर आपत्ति ली तो हिना और राखी ने मेरे साथ हाथापाई की। उनके साथ आया युवक रोकने के बजाए मेरे साथ बदलसूकी करने लगा। विवाद होता देख दूसरे सुरक्षाकर्मी भी बीच-बचाव के लिए आए और विवाद शांत कराया। और पढ़ें

08:32 PM, 07-Sep-2024

MP News: पैरालंपिक में कांस्य विजेता को पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- कपिल ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कपिल की वजह से आज पूरी दुनिया भारत की जय जयकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आपकी इस सफलता में आपके कोच का अविस्मरणीय योगदान है। और पढ़ें

08:18 PM, 07-Sep-2024

Ujjain News: रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 160 किमी लंबी दीवार बढ़ाएगी ट्रेनों की रफ्तार, जानिए क्या है मामला

मंडल के नागदा-भोपाल खंड में 21 किलोमीटर, रतलाम-खंडवा सेक्शन में 4 किमी, चंदेरिया-मंदसौर के मध्य 6.20 किमी तथा मंदसौर रतलाम के मध्य 3.70 किमी में फेंसिंग का कार्य प्रगति पर है। 160 किमी में 93.20 किलोमीटर बाउंड्री वॉल का निमार्ण पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य को इस वित्त वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। और पढ़ें

08:09 PM, 07-Sep-2024

तीज पूजा में महिलाओं से गंदी हरकत, युवकों ने पहले बताए हिंदू नाम, आधार कार्ड से पता चला सच

इंदौर में शुक्रवार की रात हरतालिका तीज की पूजा में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हुई। राजबाड़ा पर 22 वर्षों से हो रही भजन संध्या में पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में शामिल 8 से 10 युवकों को पकड़ा है। और पढ़ें

08:05 PM, 07-Sep-2024

MP News: बारिश के मौसम में जरा संभलकर, बाइक में छिपे पांच फीट लंबे सांप को वन विभाग कर्मी ने किया रेस्क्यू

मैहर नगर के वार्ड क्रमांक 6 के गुरुद्वारा के पास खड़ी बाइक में 5 फीट लंबा जहरीला सांप घुसने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर बाइक मालिक ने तुरंत सर्प विशेषज्ञ को बुलाया। वन विभाग के कर्मचारी गफ्फार भाई ने मशक्कत कर सांप को टॉर्च की रोशनी में पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। और पढ़ें

07:56 PM, 07-Sep-2024

Wethear: प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश तो कुछ जगह धूप ने किया परेशान, भोपाल में औसत से 14% अधिक हुई बारिश

प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम कमजोर होने से कहीं बारिश तो कहीं धूप लोगों को परेशान कर रही है शनिवार को भी मौसम के दो रंग देखने को मिले। कुछ जिलों में बारिश हुई, कुछ जिलों में तेज धूप निकली। और पढ़ें

07:53 PM, 07-Sep-2024

Indore: घर-घर विराजे गणेश, राजसी ठाठ से होलकर राजवंश के गणेश पालकी में पहुंचे राजवाड़ा

प्रतिमा को होलकर शैली की पगड़ी पहनाई जाती हैै। मूर्ति बनाने का काम बसंत पंचमी के दिन शुभ मुर्हूत मेें किया जाता हैै। प्रतिमा में पीली मिट्टी  और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता हैै। और पढ़ें

07:48 PM, 07-Sep-2024

Indore News: सोने, चांदी और हीरे से बनी एशिया की सबसे विशाल प्रतिमा, बड़ा गणपति नाम पड़ा

Bada Ganpati Indore: 119 साल पुरानी 25 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को सजाने में 15 दिन का समय लगता है। यह सोना चांदी, हीरा, मोती, पुखराज, माणिक से बनाई गई है।
  और पढ़ें

07:31 PM, 07-Sep-2024

Mp: दिग्विजय बोले-हिटलर की तरह मुसलमानों को टारगेट कर रहा है आरएसएस, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को कहा नपुंसक

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सीपीआईएम के दफ्तर प्रेस वार्ता कर आरएसएस और वीडी शर्मा पर जमकर हमला बोला। दिग्विजय ने कहा मुसलमानों को हिटलर की तरह RSS टारगेट कर रहा है। उन्होंने वीडी शर्मा को नपुंसक तक कह दिया।
  और पढ़ें

07:28 PM, 07-Sep-2024

Ganesh Chaturthi Special: ग्वालियर के अर्जी वाले गणेश जी... यहां कुंवारे युवक-युवतियों की खूब लगती है अर्जी

ग्वालियर के शिंदे की छावनी इलाके में स्थित लगभग 300 साल पुराना अर्जी वाले गणेश जी का मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां मान्यता है कि जो भी भक्त भगवान गणेश के दरबार में अर्जी लगाता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर में विशेष रूप से व्यापारी, नौकरी और विवाह की कामना लेकर कुंवारे युवक-युवतियाँ आते हैं। और पढ़ें

06:54 PM, 07-Sep-2024

MP News: बैलगाड़ी आगे नहीं बढ़ी और नाम पड़ गया गणपति चौक, जानिए दशपुर से जुड़ी द्विमुखी भगवान गणेश की कहानी

मध्य प्रदेश के दशपुर (मंदसौर) की पहचान यहाँ स्थित अद्वितीय द्विमुखी भगवान गणेश की प्रतिमा से है। यह 7 फीट ऊंची पाषाणयुगीन प्रतिमा न केवल कलात्मक है, बल्कि इसके आगे का मुख पंचसुण्डी रूप में और पीछे का मुख सेठ की मुद्रा में है। प्रतिमा का इतिहास लगभग 95 वर्ष पुराना है, जिसका प्राकट्य नाहर सय्यद दरगाह की पहाड़ी पर हुआ था।  और पढ़ें

06:09 PM, 07-Sep-2024

Guna News: एडिशनल एसपी के गनमैन से चली गोली ड्राईवर के पैर के आरपार निकली, बंदूक की सफाई करते समय हुआ हादसा

Guna News: एडिशनल एसपी के गनमैन से चली गोली ड्राईवर के पैर के आरपार निकली, बंदूक की सफाई करते समय हुआ हादसा और पढ़ें

06:04 PM, 07-Sep-2024

Aiims news: एम्स का एप घर बैठे व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य का सटीक आकलन कर सिखाएगा योग के स्टेप,मिला कॉपीराइट

एम्स भोपाल के फीजियोलॉजी विभाग के छः डॉक्टरों की टीम के द्वारा विकसित मोबाइल फोन आधारित योगा एप को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति और संवर्द्धन विभाग द्वारा कॉपीराइट प्रदान किया गया है। और पढ़ें

05:58 PM, 07-Sep-2024

Satna News: लेदरा गांव में 16 गायों की संदिग्ध मौत, जहरीला चारा खाने का शक, अधिकारियों ने दफनाए मृत पशु

सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के लेदरा गांव में 16 गायें मृत पाई गईं, जिससे हड़कंप मच गया। प्रशासन का अनुमान है कि गायों की मौत जहरीला चारा खाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घास पर दवा के छिड़काव की पुष्टि हुई है, जिससे गायों की मृत्यु हुई। और पढ़ें

05:45 PM, 07-Sep-2024

Satna News: सतना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ, व्यंकटेश मंदिर की प्रतिकृति पर किया जाएगा विकसित

सतना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को सांसद गणेश सिंह और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की उपस्थिति में किया गया। 265.32 करोड़ की लागत से बनने वाला यह स्टेशन व्यंकटेश मंदिर की थीम पर आधारित होगा। और पढ़ें

05:28 PM, 07-Sep-2024

Gwalior Crime: ग्वालियर में रंजिश के चलते युवक की चाकू गोदकर हत्या, पांच हमलावरों में से दो हिरासत में

ग्वालियर के गदाईपुरा राठौर चौक में शनिवार दोपहर 3 बजे रंजिश के कारण ऋतिक वर्मा नामक युवक की पांच हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी दीपक तिवारी ने 15 दिन पहले हुए विवाद के चलते हमला किया। हमलावरों ने ऋतिक को गणेश पंडाल से घसीटकर सड़क पर फेंका और ताबड़तोड़ चाकू मार दिए। और पढ़ें

05:16 PM, 07-Sep-2024

Bhopal: BMHRC में शुरू होगा आई बैंक, 90% कार्य पूरा, कर्मचारी के प्रयास से 61 वर्षीय बुजुर्ग का हुआ नेत्रदान

बीएमएचआरसी मे जल्द ही नेत्र बैंक की शुरुआत की जाएगी। इसका 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है। नेत्र रोग विभाग के एक कर्मचारी नरेश तीर्थानी के अथक प्रयास से 61 वर्षीय नामदेव गायकवाड़ का नेत्रदान संभव हुआ है। और पढ़ें

05:11 PM, 07-Sep-2024

MP News: रतलाम में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी पिकअप, 12 वर्षीय बालक समेत तीन की मौत, 20 घायल

रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप खाई में पलट गई। हादसे में एक 12 वर्षीय बालक सहित 3 की मौत हो गई। वहीं 20 मजदूर घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर है।  और पढ़ें

04:45 PM, 07-Sep-2024

Bhopal: मशावरती जलसा कार्यक्रम में शहर काजी बोले- भारत इकलौता देश, जहां अल्पसंख्यकों को मिले एक्स्ट्रा अधिकार

भोपाल के गांधी नगर में आयोजित मशावरती जलसा कार्यक्रम में शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने कहा कि संविधान की धारा 28, 29 और 30 अल्पसंख्यकों को शिक्षा के विशेष अधिकार प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में प्रो हलीम खान, मुफ्ती मोहम्मद अहमद और अन्य वक्ताओं ने भी मदरसों के नियमों और वर्तमान परिस्थितियों पर विचार साझा किए। और पढ़ें

04:36 PM, 07-Sep-2024

Indore: दिल्ली, कटरा, अमृतसर जाने वाली ट्रेनें 15 दिनों के लिए रद्द, बसों पर बढ़ा यात्रियों का दबाव

इंदौर से अमृतसर के लिए जाने वाली ट्रेन (19325) भी 10 और 13 सितम्बर तक नहीं चलेगी। इसके अलावा  8, 11,13 और 15 सितम्बर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी (संख्या 20957) इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। और पढ़ें

04:24 PM, 07-Sep-2024

Bhopal News: मुस्लिम प्रोफेशनल्स अवार्ड सेरेमनी, फैज और आबिद को भी मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के कार्यक्रम में मेहमानों ने कहा कि जिस मजहब में शिक्षा को अव्वल दर्जे पर बताया है, उस कौम के लोगों के लिए किए जाने वाले यह प्रयास सराहनीय हैं। और पढ़ें

03:57 PM, 07-Sep-2024

Ujjain News: कोयला फाटक दुष्कर्म कांड; वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रदेश की राजनीति गरमाई

उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में हुए दुष्कर्म मामले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जहां बीजेपी आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस इसे जंगलराज बता रही है। इस बीच, पुलिस ने वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले आरोपी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

03:29 PM, 07-Sep-2024

MP: भाजपा नेत्री के सात साल के बेटे की हार्ट अटैक से मौत, साइकिल चलाकर घर आया, फिर सीने में उठे दर्द ने ली जान

Heart Attack: मृतक बच्चे के पड़ोसी भगत परिहार ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय बच्चे के सीने में दर्द बढ़ता जा रहा था। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। इस दौरान उसे उल्टी भी हुई और फिर उसकी सांसें थम गईं।  और पढ़ें

03:27 PM, 07-Sep-2024

Jabalpur: दमोह एसपी के खिलाफ आपराधिक अवमानना याचिका दायर, मिशन अस्पताल के संचालक डॉ. लाल से जुड़ा है मामला

दमोह के पुलिस अधीक्षक ने महाधिवक्ता कार्यालय को गलत जानकारी दी कि डॉ. अजय लाल देश छोड़कर चले गए हैं। अब इस मामले एसपी के खिलाफ आपराधिक अवमानना याचिका दायर की गई है। और पढ़ें

03:14 PM, 07-Sep-2024

Damoh News: फैक्टरी में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, रेकी कर घटना को अंजाम दिया था अंजाम, माल बरामद

जबलपुर नाका चौकी प्रभारी बीएस हजारी ने बताया कि केबिल फैक्ट्री में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। और पढ़ें

02:50 PM, 07-Sep-2024

Mp: VD शर्मा को कांग्रेस नेता ने दिया तीखा जवाब, बोले- वीडी भाईसाहब आपकी राजनीतिक समझ और अक्ल पर तरस आ रहा है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को तीखा जवाब दिया है। केके मिश्रा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर कहा है कि आपकी राजनैतिक समझ और अक़्ल पर तरस आ रहा है। और पढ़ें

02:36 PM, 07-Sep-2024

Shahdol: डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर ठगी, गूगल पर नंबर सर्च कर किया था कॉल, फिर खाते से निकले रुपये

पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर 1930 और NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और तुरंत साइबर सेल को सूचित करें। सेक्सटॉर्शन, फेक ट्रेडिंग, फेक लोन ऐप और ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित साइबर अपराधों से बचें।   और पढ़ें

02:13 PM, 07-Sep-2024

Sagar: कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, सोनोग्राफी कक्ष से नदारद डॉक्टर को नोटिस, यह निर्देश भी दिए

कलेक्टर संदीप जीआर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र डिस्चार्ज होने से पहले प्रसूता के पलंग तक पहुंचाया जाए। एक प्रमाण पत्र की कॉपी उसके व्हाट्सएप पर भी शेयर की जाए। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अतिरिक्त काउंटर भी स्थापित किए जाएं।  और पढ़ें

01:51 PM, 07-Sep-2024

Umaria News: सीएसपी के बेटों ने शराब के नशे में किसान और उसके परिवार के सदस्यों को पीटा, देर रात घर में घुसे

पीड़ित ने बताया कि आराेपी  रात करीब डेढ़ बजे उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही उन्होंने पैसे के लेन-देन की बात करते हुए गाली-गलौज शुरू की और फिर मारपीट शुरू कर दी। पत्नी और पिता उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।  
  और पढ़ें

01:23 PM, 07-Sep-2024

Ujjain News: दो साल में तैयार होगा महाकाल रोप वे, अक्टूबर महीने से शुरू होगा काम; बैठक में निर्णय

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के पदाधिकारी जिगर ने बताया कि रोपवे के प्रत्येक केबिन की बैठने की क्षमता लगभग 10 व्यक्तियों की होगी और यात्रा का समय लगभग 7 मिनट होगा। रोपवे में मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। और पढ़ें

01:08 PM, 07-Sep-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

इंदौर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वीके शुक्ला ने आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज (निजी मेडिकल कॉलेज) उज्जैन को नोटिस जारी किया है। अब मामले को अंतिम बहस के लिए 12 सितंबर को सूचीबद्ध किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें