फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 31 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 31-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 31-Jan-2025

MP News: पूर्व विधायक का बेटा गुजरात में चेन स्नेचिंग करते गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बना लुटेरा,VIDEO

नीमच जिले के मनासा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक व वर्तमान भाजपा नेता के बेटे ने अहमदाबाद में गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। अहमदाबाद की घाटलोडिया पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

11:04 PM, 31-Jan-2025

MP News: मध्य प्रदेश में एवीजीसी-एक्सआर नीति-2025 लॉन्च, क्रिएटिव इकोनॉमी के लिए बड़ा कदम

मध्य प्रदेश पहले से ही आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है और अब यह नीति इन क्षेत्रों को एकीकृत कर एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और एक्सआर तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए एक समग्र वातावरण तैयार करेगी। और पढ़ें

10:59 PM, 31-Jan-2025

MP News: मध्य प्रदेश ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स पॉलिसी लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बना

विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के एसीएस संजय दुबे ने बताया कि भारत पहले से ही वैश्विक जीसीसी परिदृश्य में अग्रणी है, और इस क्षेत्र में भारत की 50% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। 2023 में यह सेक्टर 46 अरब डॉलर का था, जो 2030 तक 110 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:46 PM, 31-Jan-2025

Ujjain News: 60000 का इनामी बदमाश सलमान लाला आया उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में, मप्र व राजस्थान में कई अपराध दर्ज

60 हजार का इनामी बदमाश सलमान लाला उज्जैन पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में नागदा के ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार हुआ। मध्यप्रदेश और राजस्थान में उसके खिलाफ फिरौती, हमला और अवैध हथियारों सहित कई संगीन मामले दर्ज थे। फरारी के दौरान उसने व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगी थी। और पढ़ें

10:43 PM, 31-Jan-2025

MP News:वीडी शर्मा बोले- झूठ बोलकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे अरविंद केजरीवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार ने झूठ, फरेब, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार किया। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:42 PM, 31-Jan-2025

Gwalior: 'अतीक अहमद की तरह सौरभ शर्मा की हो सकती है हत्या', पूर्व RTO आरक्षक के वकील की याचिका पर 4 को सुनवाई

वकील राकेश पराशर ने भोपाल कोर्ट में सौरभ शर्मा केस से जुड़ा महत्वपूर्ण आवेदन लगाया है, जिसमें सौरभ शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक और लापरवाही को बताया गया है।  और पढ़ें

10:33 PM, 31-Jan-2025

Barwani: SDO की गाड़ी की टक्कर से दो लोगों की मौत, कार चालक प्यून खेतों में भागा तो ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

पुलिस पूछताछ में सुरेश ने बताया कि वह एनवीडीए के पीडब्ल्यूडी ऑफिस धरमपुरी में प्यून है । वह एसडीओ एएस खरे साहब के साथ धरमपुरी से मनावर आया हुआ था । जहां एसडीओ खरे तो अपने घर रुक गए, और उन्होंने उसे और ड्राइवर संतोष को बड़वानी भेज दिया और पढ़ें

10:32 PM, 31-Jan-2025

MP News: महाकुंभ में प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं की मौत, सीएम ने सहायता राशि दो से बढ़ाकर चार लाख की

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में मध्य प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी और सहायता राशि को दो लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपये करने की घोषणा की। और पढ़ें

10:25 PM, 31-Jan-2025

Shahdol News: कोयले से लोड मिनी ट्रक जब्त, चार लोगों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने बताया कि अमलाई थाना क्षेत्र से यह सीमा सटी हुई है, अनूपपुर पुलिस की मिली भगत से कोयल का अवैध खनन बकही से हो रहा है। और जगह-जगह कोयले का अवैध परिवहन भी किया जा रहा है। कोयले से लोड मिनी ट्रक हुआ जप्त और पढ़ें

10:18 PM, 31-Jan-2025

Damoh News: दमोह छतरपुर हाइवे पर सुनार नदी के पुल पर लटका ट्रक, चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

नरसिंहगढ़ के पास सुनार नदी के पुल पर एक ट्रक रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर दोनों बाल-बाल बच गए। यदि थोड़ा ही ट्रक आगे बढ़ता तो नीचे बह रही नदी में गिर जाता। और पढ़ें

10:11 PM, 31-Jan-2025

MP: राज्य सरकार ने केंद्र से बकाया 17 हजार करोड़ मांगे, बजट में सड़क और पुल निर्माण के लिए 3000 करोड़ मिलेंगे

मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से 17 हजार करोड़ रुपये मांगे हैं। बजट में सड़क और पुल निर्माण के लिए, किसानों की योजना और नदी जोड़ा परियोजना के लिए केंद्र सरकार बजट जारी करेगी।   और पढ़ें

10:06 PM, 31-Jan-2025

MP News: एसएन मिश्रा हुए रिटायर, जेएन कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, अनिरुद्र मुखर्जी की एमपी वापसी

अपर मुख्य सचिव गृह, जेल और परिवहन एसएन मिश्रा शुक्रवार को रिटायर हो गए। उनके स्थान पर जेएन कंसोटिया को अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है।  और पढ़ें

10:02 PM, 31-Jan-2025

Damoh News: गुबरा गांव के जिस हैंडपंप में मिलाया गया था जहर, उसके पानी को खाली कर बदले गए पाइप

पीएचई एसडीओ अशोक मुखाती द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पानी में बदबू है कौन सा पदार्थ डाला गया है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पा रही है, लेकिन बदबू होने के कारण अब हैडपंप के बोर को साफ कराया जा रहा है। और पढ़ें

09:56 PM, 31-Jan-2025

Jabalpur News: शूटिंग खिलाड़ी के आत्महत्या के मामले में सीनियर को अग्रिम जमानत, खुद को अकादमी में मारी थी गोली

भोपाल एमपी शूटिंग अकादमी में जूनियर खिलाड़ी की आत्महत्या के मामले में हाईकोर्ट ने सीनियर खिलाड़ी दिव्यांश ठाकुर को अग्रिम जमानत दी। अदालत ने कहा कि वह भी एक खिलाड़ी है और जेल जाने से उसका भविष्य प्रभावित हो सकता है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए उकसाने का स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला। और पढ़ें

09:31 PM, 31-Jan-2025

MP News: टोक्यो की बुलेट ट्रेन में सीएम का सफर, बोले- जापान के निवेशक मध्य प्रदेश में बढ़ाएंगे नया निवेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वह इस ट्रिप में अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ चार दिन की यात्रा पर रहे। जापान की संस्कृति को देखने, समझने के लिए धार्मिक स्थानों पर गए। बौद्ध धर्म के धर्मस्थलों पर सपत्नीक जाने की हमारे यहां की अपनी परंपरा है। मुझे अच्छा लगा कि बौद्ध संस्कृति भगवान सूर्य से जोड़ती और गौतम बुद्ध से जोड़ती है। और पढ़ें

09:31 PM, 31-Jan-2025

Ujjain News: बाबा महाकाल के खजाने में पहुंचा रजत का छत्र व मुकुट, बाबा का आशीर्वाद लेकर चढ़ाई भेंट

श्री महाकालेश्वर मंदिर में जावरा से पधारे भक्त निकुंज सिंह भाटी द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर जी को से एक नग रजत छत्र भेंट किया गया। इनका कुल वजन लगभग 1009 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर मंदिर के आशीष दुबे द्वारा विधिवत रसीद प्रदान की गई। और पढ़ें

09:06 PM, 31-Jan-2025

Bhopal:हमीदिया में पेट की गंभीर बीमारियों होगी जांच,आएंगे 3 करोड़ 45 लाख के अत्याधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपकरण

हमीदिया अस्पताल में 3 करोड़ 45 लाख की अत्याधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपकरण आएंगे। इनमें एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (EUS), एसोफेजियल मैनोमेट्री, पीएच मैट्री और ब्रीथ एनालाइज़र शामिल हैं। इससे पेट की गंभीर बीमारियों की सटीक और त्वरित पहचान संभव हो सकेगी। और पढ़ें

08:57 PM, 31-Jan-2025

Anuppur News: अमरकंटक में दहशत फैला रही बाघिन का हुआ रेस्क्यू, संजय टाइगर रिजर्व में भेजा

Anuppur News tigress spreading terror in Amarkantak was rescued and sent to Sanjay Tiger Reserve और पढ़ें

08:51 PM, 31-Jan-2025

MP News: महाकुंभ भगदड़ के चार दिन बाद कई किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे बुजुर्ग दंपती, बताई अपनी आपबीती

सतना के बुजुर्ग दंपती महाकुंभ स्पेशल बस से प्रयागराज के लिए निकले थे। मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ में दंपती तो सुरक्षित रहे। लेकिन साथ में गए लोग और उनका सामान सहित कपड़े सब गुम गए।  और पढ़ें

08:45 PM, 31-Jan-2025

Jabalpur News: धोखाधड़ी की पचास प्रतिशत राशि जमा करने की शर्त पर मिली जमानत, 21 लोगों को लगाई थी 34 लाख की चपत

रीवा निवासी कथित बसपा नेता ओमप्रकाश आनंद ने 21 लोगों से प्लॉट एग्रीमेंट कर 34 लाख रुपये की ठगी की। हाईकोर्ट ने 50% राशि जमा करने की शर्त पर उसे जमानत दी। आरोपी पांच अगस्त से जेल में था। शर्तों के उल्लंघन पर जमानत रद्द करने का आदेश दिया गया।  और पढ़ें

08:44 PM, 31-Jan-2025

Harda: नर्मदापुरम कमिश्नर ने गांवों का दौरा कर देखी सिंचाई व्यवस्था, अंतिम खेत तक नहर से पानी पहुंचाने निर्देश

Harda Narmadapuram commissioner visited villages and saw irrigation system directed to deliver water  और पढ़ें

08:38 PM, 31-Jan-2025

Ujjain: सिंहस्थ 2028 में सिक्सलेन निर्माण पूरा होने पर इंदौर से उज्जैन आना होगा आसान, महज 45 मिनट का होगा सफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विजन अनुरूप संत-महंत और श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान उज्जैन-इंदौर फोरलेन मार्ग को सिक्सलेन मय पेव्हड शोल्डर में हाइब्रिड एन्यूटी मोड के तहत निर्माण किया जा रहा है। और पढ़ें

08:31 PM, 31-Jan-2025

Shahdol News: महाकुंभ मेला से लापता पिता की तलाश में दर-दर भटक रहा बेटा, बुढार का है मामला

बुढार थाना प्रभारी से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पकरिया के रहने वाले जगदीश बरगाही महाकुंभ स्नान के दौरान से लापता हैं। पुत्र आज बुढार थाने में जानकारी दी है। मामला यूपी का है, इसलिए हमने अभी गुम इंसान दर्ज नहीं किया है। और पढ़ें

08:28 PM, 31-Jan-2025

Bhopal News: नशे में 80 फीच ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया युवक, कभी टॉवर हिलाता तो कभी कूदने की धमकी देता

जहांगीराबाद में बरखेड़ी अंडरब्रिज के पास एक युवक नशे की हालत में 80 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और उसे हिलाने लगा। पुलिस और बचाव दल की समझाइश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक विवेक ठाकुर को पुलिस ने संरक्षण में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।  और पढ़ें

08:27 PM, 31-Jan-2025

Bhopal: नेता प्रतिपक्ष बोले-सौरभ शर्मा के सुरक्षा के साथ कर रहे खिलवाड़, जान का है खतरा, कड़ी सुरक्षा की मांग

 काली कमाई के सरगना सौरभ शर्मा की सुरक्षा को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि जिस तरह भोपाल पुलिस उसे खुले में घुमा रही है, उसकी जान खतरे में है। क्योंकि अगर सौरभ की जुबान खुली तो कई बड़े BJP नेताओं के काले कारनामे बेनकाब हो जाएंगे।
  और पढ़ें

08:25 PM, 31-Jan-2025

Dewas: कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिला अस्पताल में किया निरीक्षण, स्टॉफ और मरीजों से की चर्चा, प्रशासक सस्पेंड

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिला अस्पताल में निरीक्षण किया। इस दौरान एक कर्मचारी के मौके पर न होने पर निलंबित कर दिया। और पढ़ें

08:02 PM, 31-Jan-2025

Mandsaur News: सीएम राइज स्कूल परिसर में बस के नीचे दबने से 11वीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मंदसौर के सीएम राइज स्कूल परिसर में बस के नीचे दबने से 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने जमकर हंगामा किया। और पढ़ें

08:01 PM, 31-Jan-2025

Bhopal: जीआई समिट से पहले सज रहा भोपाल, तैयारी में जुटे कई विभाग, 23- 24 फरवरी को आएंगे 30 देश के उद्यमी

GI Summit: राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जएगा। इससे पहले भोपाल को पूरी तरह सजाया जा रहा है। दीवारों पर कलात्मक चित्रकारी कराई जा रही है। सड़को को सुधारा जा रहा है। अगले 15 दिन के भीतर पूरा शहर अलग ही नजर आएगा। और पढ़ें

07:42 PM, 31-Jan-2025

Indore News: सांवेर में युवती पर हमले का आरोपी अमन शेख गिरफ्तार, चावड़ा ने की पीड़िता से मुलाकात

Indore News: इंदौर के सांवेर में एक युवती पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी पिछले तीन साल से जबरन दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था और मना करने पर जानलेवा हमला कर भाग गया। और पढ़ें

07:33 PM, 31-Jan-2025

Bhopal: भोपाल में बढ़ रहे फर्जी नर्सिंग होम, NSUI ने सीएमएचओ से की शिकायत, पोर्टल पर दिखे डॉक्टरों की जानकारी

भोपाल में फर्जी क्लीनिक और नर्सिंग होम की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे लेकर एनएसयूआई ने इसकी शिकायत भोपाल सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी से की है। और शिकायत कर एक विशेष जांच समिति गठित करने की मांग की है।
  और पढ़ें

07:06 PM, 31-Jan-2025

Indore Weather: जनवरी में नहीं लगा ठंड का झटका ! क्या होगा फरवरी में?

Indore Weather: जनवरी में इंदौर में ठंड का असर कम रहा, लेकिन फरवरी में फिर से ठंड लौट सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। और पढ़ें

07:02 PM, 31-Jan-2025

Indore: इंदौर के बीआरटीएस की मोटर व्हीकल लेन होगी चौड़ी, साइिकल ट्रेक, सर्विस लेन हटाने की तैयारी

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक मेें बीआरटीएस की चौड़ाई को लेकर बात उठी थी। बीआरटीएस के दोनों तरफ जो नए निर्माण हुए है, उसे सैडबेक की जमीन छोड़कर बनाया गया है। वहां कुछ अस्थाई निर्माण है। और पढ़ें

06:53 PM, 31-Jan-2025

Bhind News: भिंड में जिंदा जल गया बुजुर्ग किसान, पशुओं के बाड़े में लगी आग बुझाने गया था पर लौट नहीं सका

भिंड में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग किसान की जिंदा जलने से मौत हो गई। वह पशुओं के बाड़े में लगी आग को बुझाने गया था पर पैर फिसलने से वह गिर गया और आग की लपटों से झुलस गया। और पढ़ें

06:51 PM, 31-Jan-2025

Khargone: अलमारी की चाबी बनाने घर में घुसे बदमाशों ने किया पानी लाने का बहाना, और उड़ा दिए लाखों के जेवरात

Khargone miscreants entered house make key cupboard made an excuse of bringing water stole jewellery lakhs और पढ़ें

06:42 PM, 31-Jan-2025

Ratlam News: सहायक लेखा अधिकारी को 15 हजार रिश्वत लेते EOW ने किया गिरफ्तार, इसलिए मांगा था घूस

रतलाम जिले की आलोट जनपद पंचायत के सहायक लेखा अधिकारी, मनरेगा को EOW ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा नंदन फलोद्यान योजना के दो लाख रुपये के बिल का भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। और पढ़ें

06:35 PM, 31-Jan-2025

Tikamgarh News: तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव गिरफ्तार, इस एवज में मांगा था घूस

मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत पाली में शुक्रवार दोपहर सागर लोकायुक्त की टीम ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:27 PM, 31-Jan-2025

Balaghat News: ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आशा कार्यकर्ता ने की थी शिकायत

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, एक आशा कार्यकर्ता ने ऑफिसर के खिलाफ शिकायत की थी। और पढ़ें

06:19 PM, 31-Jan-2025

MP High Court: सामान्य वर्ग को मॉप अप राउंड में दिया जाएगा योग्यता और च्वाइस के अनुसार दाखिला, HC में जवाब पेश

सामान्य वर्ग को मॉप अप राउंड में योग्यता और च्वाइस के अनुसार दाखिला दिया जाएगा। एनआरआई कोटे की रिक्त सीटों के संबंध में सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में जवाब पेश किया गया। और पढ़ें

06:11 PM, 31-Jan-2025

Mandsaur News: जिला अस्पताल में पहली बार जटिल सिंडैक्टली सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न, जानें बीमारी के बारे में

मंदसौर जिला चिकित्सालय में आए नए चिकित्सकों की टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में पहली बार जटिल सिंडैक्टली सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह सर्जरी 14 वर्षीय बालक के हाथों की चिपकी हुई उंगलियों को अलग करने के लिए की गई। और पढ़ें

05:58 PM, 31-Jan-2025

Indore News: इंदौर के मशहूर डॉक्टर से 29 लाख की ठगी, ऑनलाइन डील का भयानक सच आया सामने

Indore News: इंदौर के एक नेत्र विशेषज्ञ से 29 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑनलाइन डील के जरिए डॉक्टर को महंगे उपकरण देने का झांसा देकर ठग ने रकम हड़प ली। और पढ़ें

05:09 PM, 31-Jan-2025

Gwalior News: सातवीं की छात्रा से दरिंदगी, कत्ल की धमकी देकर किया दुष्कर्म, डरी बच्ची ने पेड़ के नीचे काटी रात

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना इलाके में रहने वाली 14 साल की छात्रा को उसके घर से कुछ दूर रहने वाला सोहेल उर्फ तस्लीम खान बाइक पर बैठाकर रायरू गांव में सुनसान मंदिर के पास ले गया और छात्रा के साथ गलत काम किया। छात्रा की हालत खराब थी। ऐसे में वह रातभर पेड़ के नीचे बैठी रही। और पढ़ें

05:07 PM, 31-Jan-2025

Indore: सुरेश सोनी बोले- जब तक मजहबी मतांनता रहेगी,तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा

सोनी ने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे देश में इस्लाम और ईसाईयत सभ्यता के आक्रमण हुए। उनसे देश राजनीतिक रुप से तो लड़ता रहा,लेकिन विचारधारा के स्तर पर कभी शास्त्रार्थ नहीं हुए, इसलिए इस्लाम और ईसाईयत को हिन्दू अपनी दृष्टि से समझने की कोशिश करता रहा। और पढ़ें

04:40 PM, 31-Jan-2025

Shivpuri: पूर्व MP केपी यादव का अपमान, सांसद निधि से दिए टैंकरों पर छपे फोटो पर सफेदा पोतकर लिख दिया चार नंबर

पूर्व सांसद केपी यादव के अपमान का मामला सामने आया है। दरअसल, सांसद निधि से दिए टैंकरों पर छपे फोटो पर सफेदा पोतकर चार नंबर लिख दिया गया है। और पढ़ें

04:37 PM, 31-Jan-2025

Damoh News: जमीन विवाद में आशा कार्यकर्ता की जान लेने की कोशिश, पांच लोगों पर लगा जहर पिलाने का आरोप

घर के सामने कचरा फेंकने की मामूली बात पर आशा कार्यकर्ता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने महिला को जबरन जहर पिलाया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

04:16 PM, 31-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 31 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Simhastha 2028: हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भगदड़ जैसी दुर्घटना हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। इसके कई कारण हो सकते हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें