फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 19 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 19-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 19-Jan-2025

MP News: होसबोले बोले- युवाओं को अच्छा नागरिक बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं, अपराध बढ़ना चिंताजनक

मुख्यमंत्री ने भी खिलाड़ियों की माताओं के योगदान की सराहना की और कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में माता-पिता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मानित माताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में उसके माता-पिता का अहम योगदान होता है। और पढ़ें

10:18 PM, 19-Jan-2025

MP News: मध्य प्रदेश के बाघों को दूसरे राज्यों में भेजने से रोकें, एनटीसीए से तत्काल दखल की मांग

मध्यप्रदेश के बाघों को ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भेजने की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्तियां उठाई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई को रोकने की मांग की है।  और पढ़ें

10:11 PM, 19-Jan-2025

MP: महाकुंभ 2025 की व्यवस्था में जुटे संगठनों और स्टार्टअप का उज्जैन में होगा सम्मेलन, सरकार की तैयारी शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कि योजना है कि उज्जैन और इंदौर को सिंहस्थ के मुख्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां परिवहन, जल आपूर्ति, सीवेज सिस्टम और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:05 PM, 19-Jan-2025

MP Crime: ट्रेन में लूट से रोकने पर दो जीआरपी कर्मियों पर हमला, एक पर रॉड से मारा तो दूसरे पर बरसाए पत्थर

कटनी जंक्शन के आउटर पर चोरी लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते वक्त पहुंचे जीआरपी जवानों पर 4 बदमाशों ने लोहे की रॉड और रेल लाइन किनारे पड़े पत्थर से हमला करते हुए घायल किया है। और पढ़ें

09:49 PM, 19-Jan-2025

Panna News: तेलंगाना से झांसी जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, तीन की मौत

पन्ना जिले के अमानगंज में घने कोहरे के कारण इटौरी मोड़ पर तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और दो गंभीर घायल हुए। परिजन तेलंगाना से झांसी शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 19-Jan-2025

Ujjain News: बस में सवार होकर जा रहे थे नागपुर लूटकांड के आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

उज्जैन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए नागपुर में 1.5 लाख की लूट के दो आरोपियों, यश गुण्डानिया और ऋषभ अग्रवाल, को गिरफ्तार कर नागपुर पुलिस को सौंपा। दोनों आरोपी बस से उदयपुर जा रहे थे। यह गिरफ्तारी नागपुर में धनश्याम पर चाकू से हमला कर लूटपाट के मामले में हुई। और पढ़ें

09:30 PM, 19-Jan-2025

Anuppur News: अमरकंटक के ज्वालेश्वर धाम में बाघ की दस्तक, पहले कुत्ते को बनाया शिकार फिर गाय को खींच ले गया

अनूपपुर जिले के अमरकंटक के पास ज्वालेश्वर धाम में बाघ की सक्रियता से ग्रामीण और श्रद्धालु दहशत में हैं। बाघ ने कुत्ते और गाय को शिकार बनाया। वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ाई, सीसीटीवी में मूवमेंट रिकॉर्ड हुआ। ग्रामीणों को सतर्क रहने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।  और पढ़ें

09:25 PM, 19-Jan-2025

Bhopal: MP के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण, केन्द्रीय खेल मंत्री बोले-लेकर आ रहे  नई राष्ट्रीय खेल नीति

प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण किया गया। इस दौरन केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा है कि हम बहुत जल्द नई राष्ट्रीय खेल नीति लेकर आएंगे। CM ने कहा कि हम खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। और पढ़ें

09:00 PM, 19-Jan-2025

Shahdol News: शादी पक्की करने जा रहे पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दोनों ही परिवार में गम का माहौल

लौड़ी गांव के रहने वाले रामनरेश अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर करकी गांव जा रहा था। तभी बीच रास्ते में जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के सामने कोयले से लोड ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। और पढ़ें

08:58 PM, 19-Jan-2025

Mp Weather Today: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहडोल, दिन का तापमान बढा,20 से ज्यादा जिलों में सुबह छाया रहा कोहरा

Mp Weather Today:मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। शहडोल सबसे ठंडा रहा यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गाय। रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। जबकि सुबह 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा।  और पढ़ें

08:56 PM, 19-Jan-2025

Chhindwara News: बचपन के दोस्तों ने मिलकर बना ली बाइक चोरी गैंग, पहले करते रैकी फिर कर देते थे पार, ऐसे धराए

छिंदवाड़ा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर 20 बाइक जब्त की, जिनकी कीमत 15 लाख है। आरोपियों ने चोरी की बाइक बेचकर नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाई थी। चोरी के वाहन भानादेही-घोघरा रोड स्थित घर में छिपाए गए थे। पुलिस जांच जारी है।  और पढ़ें

08:41 PM, 19-Jan-2025

Indore News: मेट्रो के पांच फेरे शुरू, हर सफर में अधिकारियों की टीम, बन रही कमियों की रिपोर्ट

Indore News: मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। रोज पांच से दस फेरे लग रहे हैं। अधिकारी खुद मेट्रो में बैठकर कर रहे हैं हर सफर की समीक्षा। गांधी नगर स्टेशन से एससी 3 तक शुरू होगा पहला चरण।
  और पढ़ें

08:39 PM, 19-Jan-2025

Jabalpur News: बॉडी फ्लूड के नमूने देने की शर्त पर मिली अग्रिम जमानत, बैंक अधिकारी को मिली हाईकोर्ट से राहत

पूर्व सहकर्मी के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए बैंक अधिकारी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। कोर्ट ने इसे बदले और नागरिक अधिकारों का मिश्रित मामला मानते हुए सशर्त अग्रिम जमानत दी। अधिकारी को जांच में सहयोग और आवश्यक नमूने प्रदान करने का निर्देश दिया गया।  और पढ़ें

08:35 PM, 19-Jan-2025

Ratlam: रतलाम में लाखों की चोरी, परिवार शादी की रस्म में था व्यस्त, 12 लाख नकद समेत 50 लाख का माल ले उड़े चोर

रतलाम के दीनदयाल नगर में बेटे की शादी के दौरान घर सूना पाकर चोरों ने 12 लाख नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत 50 लाख का सामान चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

08:29 PM, 19-Jan-2025

Jabalpur News: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की पहली व दूसरी मंजिल में भड़की आग, चार व्यक्तियों को रेस्क्यू कर निकाला

Fire broke out on the first and second floors of the shopping complex और पढ़ें

08:15 PM, 19-Jan-2025

Bhopal: ग्रामीण स्तर पर महिला,युवा,किसानों को जोड़ने की बनी रणनीति,कांग्रेस पंचायती राज संगठन की बैठक का आयोजन

कांग्रेस संगठन को गांव-गांव में मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को कांग्रेस पंचायती राज संगठन की बैठक का आयोजन पीसीसी में किया गया। इस बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को उठाने की रणनीति बनाई गई। और पढ़ें

08:13 PM, 19-Jan-2025

Bhopal: संविधान बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज,पटवारी और सिंघार एक-एक जिला में ले रहे हैं बैठक

 प्रदेश के महू में होने वाले संविधान बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एक-एक जिले में पहुंच कर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। कार्यक्रम में भीड़ जुटाना बड़ा चैलेंज बना हुआ है।
  और पढ़ें

07:59 PM, 19-Jan-2025

Indore News: इंदौर में निर्माणाधीन बंगले में खेलते बच्चे की दर्दनाक मौत, 10 साल के मासूम ने तोड़ा दम

Indore News: इंदौर के आरटीओ रोड पर एक निर्माणाधीन बंगले में खेलते हुए 10 वर्षीय बच्चे की ऊपरी मंजिल से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मासूम बलराम को बचाने की कोशिश के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। और पढ़ें

07:58 PM, 19-Jan-2025

Indore News: पत्नी से विवाद और सहकर्मी की धमकी के बाद ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव ने ली जान

Indore News: लसूडिया में 40 वर्षीय मनोज चौहान ने पत्नी से विवाद और कंपनी के सहकर्मी की धमकी के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है, जिसमें पारिवारिक तनाव मुख्य वजह माना जा रहा है। और पढ़ें

07:55 PM, 19-Jan-2025

Indore News: हज कमेटी अध्यक्ष की कार पर नशेड़ियों का हमला, सीसीटीवी से एक आरोपी गिरफ्तार

Indore News: चंदन नगर थाना क्षेत्र में हज कमेटी अध्यक्ष की रेंज रोवर कार में नशेड़ियों ने तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। और पढ़ें

07:52 PM, 19-Jan-2025

Indore News: बंदर का आतंक, महिला पर हमला, छत से गिरकर दर्दनाक मौत, पूरा गांव सहमा

Indore News: बड़वाह के पास उमरिया गांव में एक बंदर के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। एक महिला पर बंदर के झपटने से वह छत से गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

07:41 PM, 19-Jan-2025

Viral Monalisa: इंदौर की नहीं, महेश्वर की रहने वाली है हसीन आंखों वाली मोनालिसा, कुंभ से लौटने की बात भी झूठी

वायरल गर्ल मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली है। मोनालिसा का पूरा परिवार कई सालों से यहां रह रहा है। फिलहाल तो सभी लोग महाकुंभ में गए हैं, पर घर पर उसके दादा रहते हैं।  और पढ़ें

07:16 PM, 19-Jan-2025

Bhopal: MPPSC चयन प्रक्रिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने खड़े किए सवाल, पूछा-चयन में पारदर्शिता क्यों नहीं?

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एमपीपीएससी की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।  सिंघार ने कहा कि आयोग की भूमिका छात्रों के हित में होनी चाहिए।

  और पढ़ें

06:56 PM, 19-Jan-2025

Bhopal Crime: डीपीएस की कक्षा 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुई थी बेटी

नौकरानी खाना लेकर जब आध्या के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज देने पर कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद चचेरी मौसी पहुंची और आवाज दी। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आध्या फंदे पर लटकी हुई थी।   और पढ़ें

05:49 PM, 19-Jan-2025

Indore News: मध्य प्रदेश शासन लिखी गाड़ी में गौमांस की तस्करी, बजरंगियों ने गाड़ी फोड़ी, तीन गिरफ्तार

गाड़ी पर पथराव हुआ तो ड्रायवर ने गाड़ी रोकी। काले रंग की गाड़ी पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ था, ताकि पुलिस जांच में वाहन न रोका जाए। पदाधिकारियों ने ड्रायवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए ड्रायवर का नाम इमरान खटखट है। और पढ़ें

05:47 PM, 19-Jan-2025

Damoh News: जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर उड़ रहा हवाई जहाज बना चर्चा का केंद्र, दो दिन से लगा रहा चक्कर

पहली बार इतनी कम ऊंचाई पर उड़ने वाले जहाज को देख लोग घरों से निकलकर बाहर आए और जहाज को देख अपने परिचितों व रिश्तेदारो को जहाज की सूचना दी। यह हवाई जहाज पंडा बाबा से सैलवाडा, पाजी पिंडरई तक कई बार चक्कर लगाता दिखाई दिया। और पढ़ें

05:41 PM, 19-Jan-2025

Chhindwara News: शादी का झांसा देकर सेल्समैन करता था युवती का शोषण, गर्भपात भी कराया; अब दुष्कर्म का केस दर्ज

गुलाबरा की 25 वर्षीय युवती ने मेडिकल स्टोर सेल्समैन धर्मेंद्र मिश्रा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 6 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

और पढ़ें

04:53 PM, 19-Jan-2025

Agar Malwa News: आगर में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा, टक्कर के बाद बेकाबू होकर पलटी बस, 17 यात्री घायल

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में रविवार की सुबह फिर से घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया,जिसमे एक बस अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद पलट गई जिसमे सवार 30 लोगों में से 17 घायल हुए है जिनमें से 2 को इंदौर रेफर किया गया है। और पढ़ें

04:40 PM, 19-Jan-2025

Rajgarh: रजिस्ट्रेशन से पहले मंत्री से फीता कटवाया और हो गए शुरू, महिला मरीज की मौत; 12 दिन बाद ही अस्पताल सील

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में संचालित होने वाले एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद खुलासा हुआ है कि,उक्त अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के ही संचालित किया जा रहा था,जिसे सीएमएचओ के निर्देश पर सील किया गया है। और पढ़ें

04:37 PM, 19-Jan-2025

Damoh News: हाथबोर करते समय हाईटेंशन लाइन में टच हो गई लोहे की रॉड, एक युवक की मौत-दो मजदूर गंभीर घायल

दमोह के खोजाखेड़ी गांव में हाथबोर करते समय लोहे की रॉड हाई टेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

04:16 PM, 19-Jan-2025

Damoh News: ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे न्यायाधीश, बोले-लोग पुलिस की बात नहीं मान रहे इसलिए हमें आना पड़ा

दमोह में न्यायाधीश राम सिंह बघेल और उत्कर्ष दिवाकर यातायात व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे। पुलिस के साथ मिलकर गंदगी फैलाने, बिना दस्तावेज और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। न्यायाधीशों की इस पहल से शहर में हड़कंप मच गया और यातायात नियमों के पालन की अपील की गई। 

और पढ़ें

04:11 PM, 19-Jan-2025

Anuppur News: चार महीने पहले हुई चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 4 महीने पुरानी चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सोनू सिंह और चोरी का माल खरीदने वाले राजेश सोनी व उनकी पत्नी सुधा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद हुए। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

और पढ़ें

03:39 PM, 19-Jan-2025

MP News: हाथियों को जंगल में रखने MP में असम मॉडल होगा लागू, CM बोले- वन विभाग के साथ मिलकर प्रबंधन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 118वीं कड़ी में हाथियों को जंगल में रखने असम मॉडल की सफलता की कहानी बताई। वहीं, एमपी के रातापानी टाइगर रिजर्व का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एक नया टाइगर रिजर्व मिलना। हमारे के लिए गौरव की बात है। 
  और पढ़ें

03:00 PM, 19-Jan-2025

Shivpuri News: पुलिस ने सड़क पर रखे साउंड वाले साइलेंसर और फिर चलवा दिया रोड रोलर; चालान भी काटे गए

तवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि साउंड वाले साइलेंसरों से ध्वनि प्रदूषण होता है और अराजक माहौल निर्मित होता है, जो कानून के खिलाफ है। ऐसे साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। और पढ़ें

02:47 PM, 19-Jan-2025

Indore: इंदौर में फिर लगी मेघदूत चौपाटी को हटाने पहुंचा निगम का अमला, दुकानदारों ने किया हंगामा

काफी देर तक हंगामा होता रहा। गैंग ने चौपाटी से दुकानें हटाना शुरू की तो दुकानदारों ने निगम की गाडि़यां रोक ली और उन्हें जाने नहीं दिया। इस बीच मौके पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे भी आ गए। उन्होंने कहा कि रिमूवल गैंग गुमटियों को जब्त नहीं कर सकती है। और पढ़ें

02:25 PM, 19-Jan-2025

MPPSC topper deepika patidar: टाॅपर दीपिका की कहानी-दोस्तों ने ‘डिप्टी कलेक्टर’ के नाम से कर रखा था नंबर सेव

मध्य प्रदेश के छोटे से गांव जामगोद की दीपिका ने कभी नहीं सोचा था कि वह राज्य सेवा परीक्षा की टाॅपर बनेगी। दीपिका बताती है कि मैं तो इंदौर में सिर्फ काॅलेज में पढ़कर शिक्षित होना चाहती थी। मेरी एक सहेली ने मुझे प्रेरणा दी। और पढ़ें

01:55 PM, 19-Jan-2025

Sagar News: कठपुतली के माध्यम से दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, शहर को साफ करने की कवायद जारी

कलाकारों के दल ने कठपुतली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि घरों में गंदगी होने से परिवार के बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है। मच्छरों के प्रकोप से बुखार और अन्य बीमारियां फैलती हैं। इसलिए जीवन में स्वच्छता अनिवार्य है। और पढ़ें

01:42 PM, 19-Jan-2025

MPPSC Recruitment: मध्य प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के 895 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, अभी यहां से भर दें फॉर्म

MPPSC Medical Officer Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आज यानी 19 जनवरी 2025 को मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बंद कर रहा है। योग्य उम्मीदवारों को 895 रिक्तियों को भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।  और पढ़ें

01:17 PM, 19-Jan-2025

Sagar News: गांव से निकलने वाले रास्ते पर दबंगों का कब्जा, बीमार और मृतकों खटिया पर लेना जाना पड़ता है

भागीरथ लोधी ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत में गांव के लोगों ने सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया, लेकिन नयानगर पंचायत द्वारा कोई पहल नहीं की गई। सिद्धों के टोला में 200 से अधिक लोग निवास करते हैं, लेकिन आने-जाने का रास्ता सकरा और खराब है। सरकारी रास्ते में कुछ किसानों ने कब्जा कर रखा है। और पढ़ें

12:52 PM, 19-Jan-2025

MP News: जहां हर पत्थर के नीचे था नाग का वास, अब वहां मिले 11 हजार साल पुराने सात मंदिर; कलचुरी काल से है नाता

दोनी गांव में कलचुरी शासक के समय के मंदिर और उनके बाजू में प्राचीन बावड़ी बनी है। जिसका जीर्णोधार पंचायत स्तर पर कराया गया है। बावड़ी खुदाई के दौरान हर पत्थर के नीचे नागदेवता का वास मिला था। जो विनती के बाद वहां से हटे थे।  और पढ़ें

12:36 PM, 19-Jan-2025

Shahdol News: जैतपुर के बाद धनपुरी के शराबी डॉक्टर चर्चा में, अस्पताल में की तोड़फोड़, CMHO ने बनाईं जांच टीम

अस्पताल में पदस्थ डॉ. सचिन कारखुर के अनुसार, डॉ. अभिषेक अक्सर शराब के नशे में अस्पताल आते हैं। उनके द्वारा स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। अब उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ की है। और पढ़ें

12:18 PM, 19-Jan-2025

Khargone: दिग्विजय बोले-अरुण के सवाल पर ध्यान दें CM, सौरभ को 3 एजेंसी, केंद्र और राज्य सरकार ढूंढने में असफल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर कहा कि कांग्रेस हर चुनाव मजबूती और विचारधारा के आधार पर लड़ती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने वक्तव्यों में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है, जिसका असर भी हो रहा है। और पढ़ें

12:00 PM, 19-Jan-2025

MP News: आर्मी मैराथन 2025’ में दौड़ा भोपाल,  21KM की हाफ मैराथन समेत सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन

भारतीय सेना दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में आर्मी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर भर के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस मैराथन में हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह आयोजन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और भारतीय सेना के सहयोग से आयोजित किया गया।
  और पढ़ें

10:40 AM, 19-Jan-2025

Damoh News: छोटे ने बड़े भाई और भतीजे पर किया कटर से हमला, घायलों का कराया गया इलाज, पुलिस दर्ज किया केस

दमोह में मामूली विवाद पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर हमला कर दिया। कटर से हमला करने के कारण दोनों घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

09:43 AM, 19-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 19 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पुलिस ने बताया कि अंधेरे में खड़ी ट्राली बाइक सवारों को दिखाई नहीं दी, जिससे यह हादसा हुआ।  हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम ने ट्राली मालिक की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें