छिंदवाड़ा में बेलगाम पिकअप चुनरी यात्रा में जा घुसी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। लोगों ने घटना को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कराया। और पढ़ें
बैतूल की फैक्ट्री में 15 किलो बारूद के लाइसेंस के बावजूद 60 किलो बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा था। 25 हजार अवैध रूप से तैयार रस्सी बम भी मिले हैं। इसके अलावा, पुलिस ने नाबालिग बच्चों से काम करवाए जाने का भी खुलासा किया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें
आपत्ति का मुख्य बिंदु यही है कि देश को आजादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से मिली थी। इसके बावजूद अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा था कि 1947 में जो आजादी मिली वह आजादी नहीं भीख थी, असली आजादी तो 2014 में मिली। अब कोर्ट ने कंगना को नोटिस जारी किया है। और पढ़ें
रेल प्रशासन ने त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे गाेरखपुर पुणे के बीच 21-21 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। और पढ़ें
सतना में एक महिला ने माता को अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। ज्यादा खून बह जाने से महिला की हालत खराब हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया है। और पढ़ें
भोपाल में फैक्ट्री में 1800 करोड़ की ड्रग मिलने के बाद प्रदेश सरकार फैक्ट्रियों में लीज अनुबंध की शर्तों के पालन को लेकर परीक्षण करेगी। वहीं, जिस फैक्टरी में ड्रग्स मिले उसकी लीज निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
संजय टाइगर रिजर्व में सीधी जिले में आने वाले सोन घडियाल अभयारण्य रामपुर नैकिन में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा बिना अनुमति के निर्माण किया गया था। और पढ़ें
गुजरात एटीएस की टीम करीब एक महीने तक भोपाल में रहकर तस्कर सान्याल बाने और अवैध मादक पदार्थ बनाने वाली फैक्टरी की रेकी करती रही, लेकिन मध्य प्रदेश और भोपाल पुलिस को साथ नहीं लिया, यानी इन पर भरोसा नहीं किया। और पढ़ें
हिन्दू संगठनों ने महाराष्ट्र के नदीम को पुलिस को सौंपा, विराट नाम बताकर दोस्ती की फिर युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा।
और पढ़ें
हादसा एक अक्टूबर की शाम को हुआ। पूजा ने इलाज के दौरान 2-3 अक्टूबर की दरमियानी रात दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के बड़वाह वनक्षेत्र की जयंती माता ने सोमवार सुबह 4 बजे अपना नवीन चोला छोड़कर हजारों साल पुराने स्वरूप में दर्शन दिए। पंडित महेंद्र शर्मा ने इस घटना को दैवीय चमत्कार बताया और कहा कि माता ने नगर पर आने वाले संकट को दूर कर मंगल का आशीर्वाद दिया है। सोमवार को माता के दर्शन बंद रहे, और विधिवत पूजा-अर्चना की गई। और पढ़ें
डिंडौरी में एक युवती गड्ढे की झाड़ियों में बेहोश मिली है। उसने पुलिस को जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। युवती के साथ दोस्तों ने ही दगा कर दिया। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
दुष्कर्म के मामले में राजीनामा नहीं करने पर पीड़िता को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। आरोपी ने उसके घर में घुसकर गोलियां चला दीं, जिससे पीड़िता के दादा की मौत हो गई। पीड़िता खुद भी घायल है, उसके चाचा को भी गोली लगी है। और पढ़ें
दीक्षांत समारोह में 1,426 छात्रों को डिग्रियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 19 पीएचडी प्राप्तकर्ता भी शामिल थे। इसके अतिरिक्त 14 मेधावी विद्यार्थी को अपने-अपने पाठ्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। और पढ़ें
चेन्नई के श्रद्धालु दीपक कुमार और प्रवीण कुमार ने बाबा महाकाल के शृंगार के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चंदन, इत्र और अन्य शृंगार सामग्री भेंट की। इस सामग्री का उपयोग बाबा महाकाल के शाम के शृंगार में किया गया। और पढ़ें
रविवार दोपहर 6 वर्षीय बच्ची घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक गुरु प्रसाद (21) फुसलाकर अपने घर ले गया। युवक ने घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। और पढ़ें
जैविक कपास से किसान की आय बढ़ाने पर मंथन, धार के पास सरकार बनाएगी 10 हजार करोड़ रुपए का कॉटन और टेक्सटाइल इंडस्ट्री हब
और पढ़ें
खरगोन कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार करने की मांग की। समाजजन का कहना था कि पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी असहनीय है। इस तरह के बयान न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में अशांति फैलाने का काम करते हैं। और पढ़ें
विधानसभा उप चुनाव के पहले ही बुधनी के गौडवाना गणतंत्र पार्टी और भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के समक्ष सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
और पढ़ें
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारी एक साल बाद गूंजी है। बीते दिनों बाघिन P141 ने चार शावकों को जन्म दिया है। अब उनकी पहली झलक सामने आई है। अब यहां 90 बाघ हो गए हैं। और पढ़ें
आरोपी अमित चतुर्वेदी का इंदौर के कई केमिकल व्यापारियों से संपर्क है। वह सीधे इंदौर से फैक्ट्री में कच्चा माल मंगवा लेता था। इसकी भी जानकारी संबंधित विभागों को नहीं लगी। इस बड़ी खेप के पकड़े जाने के बाद प्रदेश के खुफिया तंत्र पर सवाल उठ रहे है। और पढ़ें
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा में तीन घरों में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर करीब ढाई लाख रुपये की पटाखा निर्माण सामग्री जब्त की। तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपी अपने घरों में अवैध पटाखा निर्माण का कार्य कर रहे थे। और पढ़ें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पलटवार किया। साथ ही उन्होंने उप मुख्यमंत्री के साथ फोटो पर दिख रहे आरोपी को लेकर जवाब देते हुए कहा कि उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। और पढ़ें
सोमवार को न्यायालय के कर्मचारियों ने छतरपुर नगर पालिका पहुंचकर CMO माधुरी शर्मा के चेम्बर की 7 कुर्सी, टेबल, 2 पंखे और AC जब्त कर लिए हैं। कुर्की की जानकारी और कार्यवाही होता देख CMO माधुरी शर्मा खुद को मीडिया से बचाते हुए मौके से गाड़ी लेकर निकल गईं। और पढ़ें
जबलपुर में दुखद घटना सामने आई है। दो मासूम बच्चे तालाब में डूब गए। दोनों की लाशे तालाब में उतराते मिली हैं। वे घर पर बिना बताए तालाब में नहाने पहुंचे थे, तभी हादसा हो गया। और पढ़ें
अतिथि शिक्षकों ने बीते 2 अक्टूबर को हुई लाठी चार्ज और हुई एफआईआर के विरोध में स्कूलों का बहिष्कार कर दिया है । कई जिलों में रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन की चेतावनी।
और पढ़ें
स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल लिमिटेड कंपनी के फील्ड ऑफिसर अंजय मालवी की झरना-दमुआ क्षेत्र में हत्या कर दी गई। अंजय की गुमशुदगी के बाद 5 अक्तूबर को ग्राम कोठीदेव के जंगल में उनका शव मिला, जिसमें उनके हाथ-पैर और गले में रस्सी बंधी थी।
और पढ़ेंशिवपुरी में मंत्री के सामने आदिवासी युवक ने फांसी लगाकर जान देने की बात कही। हाथ में रस्सी दिखाते हुए ऊर्जा मंत्री से कहा कि आपके पटवारी शिवा पांडेय ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसकी कई शिकायतें तहसील से लेकर कलेक्टर से कर चुका हूं। इसलिए वह फांसी लगाकर जान दे देगा। और पढ़ें
हिंडोरिया-कुंडलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। पिता कोमल अठया अपने तीन बच्चों को बाइक पर लेकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। आठ वर्षीय बेटे आनंद की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी शांति को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। और पढ़ें
मध्य प्रदेश में 5G अपडेट के नाम पर एक फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है, जो आपके मोबाइल को हैक कर सकता है। इस मैसेज में एक एपीके फाइल "iosoftwareupdate" भेजी जा रही है, जिसे इंस्टॉल करने से आपका मोबाइल और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। और पढ़ें
शिवपुरी में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक आरोपी ने अपनी मां और भाई के सिर पर फावड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। और पढ़ें
टीकमगढ़ शहर के पुष्पा स्कूल में सोमवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि एक एक करके सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक अटैंडेंस का सिस्टम बनेगा। अधिकारियों को मौके पर जाकर लाइव रिपोर्ट भी एप के माध्यम से सब्मिट करना होगी। और पढ़ें
दमोह में पुलिस ने पूर्व पार्षद के घर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में भैंस का मांस बरामद किया। सूचना मिली थी कि गोवंश वध कर मांस बेचे जाने की तैयारी हो रही है, लेकिन जांच में भैंस का मांस पाया गया। जिले में कोई भी लीगल स्लॉटर हाउस नहीं होने के कारण पुलिस ने पूर्व पार्षद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
और पढ़ेंप्रभारी मंत्री राधा सिंह ने वीडियो में कहा कि मैंने रात में ही एसडीएम से खाने की व्यवस्था को लेकर पूछा। एसडीएम ने जवाब दिया कि मैंने खाने के लिए बोला था। हो सकता है ज्यादा रात की वजह से खाना उपलब्ध नहीं हो सका होगा। और पढ़ें
Bhilwara News Rajput community worshiped 551 girls in Dhanop Shaktipeeth watch video और पढ़ें
भोपाल के बगरोदा पठार इंडस्ट्रियल एरिया में गुजरात एटीएस और एनसीबी द्वारा छापेमारी में 1814 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़े जाने के बाद सियासत शुरू हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। और पढ़ें
MP News: कटनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना में दादी और पोते की मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर घायल दादा को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। और पढ़ें
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में बीकानेर मिष्ठान भंडार, सेसई बाला मिष्ठान भंडार और श्रीकृष्णा मिष्ठान भंडार से ढोकला, जलेबी, और इमरती के सैंपल लिए गए। और पढ़ें
राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में हंगामा खड़ा हो गया, जिसमें झाकी समिति सदस्यों ने ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ पर झाकी में रखी टेबल पर लात मारने के आरोप लगाए हैं। और पढ़ें
पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आई, और डीएनए टेस्ट के बाद सोनी का शव नदी के दलदल से बरामद हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी उदयभान सिंह समेत उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सास-ससुर फरार हैं। और पढ़ें
गुजरात एटीएस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में एक बंद फैक्ट्री पर छापा मारकर 60 किलो एमडी पाउडर और 907 किलो लिक्विड ड्रग्स जब्त की, जिसकी कीमत 1800 करोड़ रुपये आंकी गई है। फैक्ट्री संचालक अमित चतुर्वेदी और प्रकाश सान्याल को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें
MP: शहडोल में जनप्रतिनिधियों ने खुद मिलकर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब कार्रवाई कर रही है। मामला देवलोंद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिहाई गांव का है। और पढ़ें
MP: छिंदवाड़ा में नवरात्र पर्व के मौके पर जहां दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। वहीं यहां रावण की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। हालांकि महापौर विक्रम अहके ने रामलीला कार्यक्रम में खुलकर रावण के पुजारियों पर कटाक्ष किया एवं भगवान श्रीराम में अपनी आस्था को प्रकट किया। और पढ़ें
MP: जिले के सीधी थाना क्षेत्र के बुधसार गांव में दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार किसान की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई है। और पढ़ें