प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के भोपाल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी रविवार की शाम पांच बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजकीय विमानतल पर पहुंचे। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री वी डी शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाई
पीएम मोदी के आगमन के बाद भोपाल के कई मार्गों की ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई। शाम पांच बजे से लाल घाटी मार्ग पट ट्रैफिक रोक दिया गया। इसके बाद वाहन चालकों ने गलियों का रुख किया, लेकिन वहां भी जाम मिला। पुराने भोपाल के मार्गों पर भी वाहन गुत्थमगुत्था होते रहे। शाम सात बजे तक ऐसे ही हाल कई मार्गों पर रहे।
पीएम मोदी कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर पहुंच चुके हैं। यहां वे कुशाभाऊ ठाकरे के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और कन्वेंशन सेंटर के मंच पर दीप प्रज्जवित करेंगे। कार्यक्रम में दो मिनट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और दो मिनट की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संबोधित करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 15 मिनट संबोधित करेंगे।
एयरपोर्ट पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर के लिए हुए रवाना। विधायकों, सांसदों, पदाधिकारीयों की बैठक में होंगे शामिल।
PM मोदी की बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि मुलाकात हो रही है, संवाद हो रहा है चर्चा हो रही है यही खास बात है। बात कहां से शुरू होगी कहां तक जाएगी उन पर डिपेंड करता है। जहां से शुरू करेंगे स्वागत है। संवाद का स्वागत है इसकी आवश्यकता भी थी,इस आवश्यकता को उन्होंने समझा है उनको प्रणाम है। मेरे पास बहुत फीड बैक है,पूछेंगे तो जरूर बताऊंगा। संवाद की आवश्यकता हमेशा रहती है। आज संवाद को इस स्तर तक पहुंचाया जा रहा है इसलिए उनको धन्यवाद।
मैं शास्त्रीजी की बारात में भी आऊंगा
आज मैं हनुमान दादा के चरणों में आया। तो मुझे लगा कि क्या ये धीरेंद्र शास्त्री ही अकेले ही पर्ची निकाल पाएंगे या मैं भी निकाल पाऊंगा। तो मैंने देखा कि हनुमान दादा की मुझ पर कृपा होती है कि नहीं। तो हनुमान दादा ने मुझे आशीर्वाद दिया। तो मैंने पहली पर्ची निकाली, उनकी माताजी पर्ची निकाली। इसकी बात शास्त्रीजी ने बता दी आपको। खैर साथियों ये बहुत बड़ा अवसर है। बहुत बड़ा काम है। संकल्प बड़ा हो, संतों का आशीर्वाद हो, प्रभु की कृपा हो तो संकल्प समय पर पूरा होता है। आपने कहा है कि इसके उद्घाटन के लिए मैं आऊं और दूसरा कहा है कि उनकी बारात में मैं आऊं। तो मैं सार्वजनिक रूप से वादा करता हूं कि दोनों काम कर दूंगा। आप सभी को एक बार फिर मेरी बहुत शुभकामनाएं, धन्यवाद
तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
भाइयों-बहनों बुंदेलखंड समृद्ध बने, इसके लिए जरूरी है महिलाएं भी उतनी ही सशक्त बनें। इसलिए हमने कई योजनाएं शुरू की हैं। हम तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। बहनों को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है, यहां सिंचाई का पानी पहुंचेगा। बहनें ड्रोन से फसलों पर छिड़काव करेंगी। वो इससे खेती में मदद करेंगी। तो हमारा बुंदेलखंड समृद्धी की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
बुंदेलखंड समृद्धि के हम दिनरात कर रहे मेहनत
गांव में ड्रोन तकनीक से एक और बड़ा जरूरी काम हो रहा है। स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन से जमीन का पैमाइश कराई जा रही है। उसके पुख्ता कागज तैयार किए जा रहे हैं। एमपी में इसे लेकर बहुत अच्छा काम हुआ। अब इन कागजों पर बैंक से आसानी से लोन ले रहे हैं। ये लोन रोजगार-धंधे में काम आ रहा है। लोगों की आय बढ़ रही है। बुंदेलखंड की इस महान की धरती को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए डबल इंजिन की सरकार दिनरात मेहनत कर रही है। मैं बागेश्वर धाम में कामना करता हूं, बुंदेलखंड समृद्धि और विकास की राह पर इसी तरह आगे बढ़ता रहे।
सीएम मोहन यादव का मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन वास्तव में आनंद का दिन है। आज बागेश्वर धाम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है। उसके साथ-साथ सारे संत महात्मा आज यहां विराजमान हैं। आज देवता भी आशीर्वाद दे रहे होंगे। इतना सुंदर अपना ये धाम जगमगा रहा है। हमारे लिए ये गर्व की बात है कि बुंदेलखंड में पहली बार इतनी सौगातें मिलीं। केन बेतवा लिंक परियोजना जैसी सौगात उसी का एक अहम हिस्सा है और फिर आज कैंसर अस्पताल की नींव।
हमारे प्रधानमंत्री गाय, गंगा और गरीबी की बात करते। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है। हमारे प्रधानमंत्री ने रामलला को बैठा दिया। तमाम सनातनियों के दिल में रहते हैं प्रधानमंत्री मोदी। अभी तक अस्पतालों में मंदिर थे, अब मंदिर में अस्पताल होगा। ये बुंदेलखंड के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम सभी लोगों का दिल से आभार करते हैं। जो आज अपने प्रधानमंत्री को सुनने आए हैं।
बागेश्वर धाम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालाजी के दर्शन किए। अब अस्पताल का भूमि पूजन करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री के दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हैलिपेड पर उनकी अगवानी की।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर कई विशेष लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। उनके गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज भी बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। रामभद्राचार्य महाराज खजुराहो एयरपोर्ट से बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए हैं।
बागेश्वर धाम में अन्य राज्यों से भी लोग पहुंच रहे है। कैंसर अस्पताल को लेकर सभी में खुशी है। यहां आने वाले लोगों के लिए कार्यक्रम स्थल के पास ही भोजन व्यवस्था की गई है। बागेश्वर धाम आ रहे लोगों के स्वागत की तैयारी सुबह से ही चल रही है।
अस्थायी मिनी चिकित्सालय बनाया गया
बागेश्वर धाम में जिला प्रशासन की ओर से 20 बेड का अस्थायी मिनी अस्पताल बनाया गया है। इसमें 20 बेड हैं। अस्थायी आईसीयू भी है। यहां 15-15 डॉक्टरों के दो ग्रुप दो शिफ्ट में तैनात रहेंगे।
पहली बार भोपाल में होगा रात्रि विश्राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छतरपुर में बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद कल यानी सोमवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सीधे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। एसपीजी की टीम ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, श्यामला हिल्स स्थित मानव संग्रहालय, रात्रि विश्राम स्थल राजभवन का प्रसीडेंट सुईट को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। एसपीजी के अधिकारी स्टेट हैंगर पर भी तैनात हैं। वहीं सुरक्षा के चलते ठाकरे सभागार के पास लाल परेड मैदान में भी हेलीपैड बनाया गया है।
ये भी पढ़ें...
Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में 21 से 27 फरवरी तक कथा और विवाह कार्यक्रम, ऐसा रहेगा यातायात और पार्किंग प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 23 फरवरी को बागेश्वर धाम गढ़ा पहुंचे। वहां कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे।
ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
ये भी पढ़ें...
MP News: न भटकना पड़ेगा न होंगे लाखों खर्च, मंदिरनुमा इस अस्पताल मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज, देखें तस्वीरें
प्रधानमंत्री के दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। मैं स्वयं छतरपुर जाकर उनकी अगवानी करने जा रहा हूं। प्रधानमंत्री पहले बागेश्वर धाम जाकर कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन करेंगे साथ ही संतों का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद शाम को हमारी पूरी सरकार के मंत्री-विधायकों की मीटिंग लेंगे। आज का दिन हमारे लिए एक नया इतिहास बनेगा। आज पहली बार प्रधानमंत्री हमारे राजभवन में अतिथि बनेंगे।
मंदिर की तरह होगा अस्पताल
बागेश्वर धाम में बनने जा रहे कैंसर अस्पताल को सीएम मोहन यादव ने एक मंदिर कहा है। सीएम ने कहा कि ये अस्पताल गरीबों की सेवा के मंदिर की तरह होगा। बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सहयोग देने की बात कहते हुए सीएम ने कहा कि जब वे कैंसर अस्पताल की बात करते हैं, तो गरीबों की सेवा की बात कर रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें सहयोग मिलना चाहिए। बता दें कि इससे पहले सीएम धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए गए विपक्ष के विवादित बयान का विरोध भी जता चुके हैं।
ये भी पढ़ें...
PM Modi: ‘अगले दो दिन मप्र को समर्पित’ दौरे से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी; कल आएंगे बागेश्वर धाम
छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पास आज रविवार को 200 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले कैंसर अस्पताल की नींव रखी जाएगी। इसका भूमि पूजन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 12.55 हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का विधि-विधान से शिलान्यास करेंगे। वे करीब एक घंटे बागेश्वर धाम में रहेंगे, जिसके बाद दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना होंगे।