रिटर्निंग अधिकारी खरगोन संसदीय क्षेत्र से जीत का प्रमाण पत्र लेते नवनिर्वाचित सांसद गजेंद्रसिंह पटेल
भोपाल से भाजपा के आलोक शर्मा जीते
भोपाल में आलोक शर्मा 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत कर बनाया रिकॉर्ड, जीत के बाद आलोक शर्मा ने कहा कि ये मोदी मैजिक का असर रहा है। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शर्मा को 9 लाख 81 हजार 109 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव को 4 लाख 89 हजार 610 वोट प्राप्त हुए।
मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी जीते
मंदसौर में 498627 मतों से भाजपा के सुधीर गुप्ता चुनाव जीते। उन्होंने बैलेट पेपर की गिनती के बाद 5 लाख 655 वोटों से जीत दर्ज की है।
खरगोन में बीजेपी प्रत्याशी ने फिर लहराया भाजपा का परचम, लेकिन जीत का अंतर हुआ कम
देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की अजजा आरक्षित खरगोन लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है तो वहीं उनकी पार्टी ने इस सीट पर जीत का चौका लगाया है । हालांकि बीजेपी प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल साल 2019 के चुनाव में करीब 2 लाख 2 हजार वोटों से जीते थे, जोकि इस बार महज 1 लाख 34 हजार 513 वोट के अंतर से अपनी कुर्सी बचाये रखने में कामयाब हुए हैं ।
भारतीय जनता पार्टी के शहडोल लोकसभा सीट के प्रत्याशी हिमाद्री सिंह 396510 वोटों से जीतीं।
Loksabha News: सागर संसदीय सीट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत
सागर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लता वानखेड़े ने सागर संसदीय सीट में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इसके पहले इस संसदीय सीट पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2019 में बीजेपी प्रत्याशी राज बहादुर की जीत का था, जिन्होंने 3 लाख 5 हजार मतों से जीत हासिल की थी, यहां बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े को 784953 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण बुंदेला को 315870 मत मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी ने 469083 मतों से जीत हासिल की है
मीडिया से बोले सांसद अनिल फिरोजिया- यह जीत प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की जीत है
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया ने चुनाव में 3 लाख वोटों से अधिक की बढ़त बनाने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है, मैंने पहले ही यह कहा था कि इस बार हम पिछला रिकॉर्ड तोड़ेंगे और इसे तोड़ने भी वाले हैं।
Lok Sabha 2024: वीरेंद्र कुमार चार लाख वोटों से जीतें
टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के डा. वीरेंद्र कुमार चार लाख से अधिक मतों से जीते है। चुनाव जीतने के बाद वीरेंद्र कुमार मतगणना केंद्र पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ विक्ट्री साइन दिखाया। साथ ही कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं वजह से सफलता मिली है।
Loksabha 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 512158 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर एक बार फिर सिंधिया ने अपनी वापसी की है। 2019 के चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए इस बार उन्होंने जी तोड़ मेहनत कर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। सिंधिया को 880666 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव को 368502 मत मिले। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 512158 मतों से जीत दर्ज कर इतिहास बनाया।
दमोह में भाजपा की रिकॉर्ड जीत
दमोह से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने पिछले 35 साल के जीत का रिकार्ड तोड़ा है। राहुल सिंह लोधी 389900 वोटों से आगे है, जबकि पूर्व दमोह सांसद और वर्तमान पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल 3 लाख 53 हजार 411 वोटों से जीते थे। राहुल सिंह को अब तक 678409 मत मिले जबकि निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी को मिले 288509 मत मिले हैं।
बीजेपी के ग्वालियर कलस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने दी प्रतिक्रिया
प्रदेश और देश में पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है। पिछले 20 सालो में बीजेपी सरकार के कार्यों और मौजूद सरकार के अच्छे कामों के चलते सभी 29 सीटे जीती है। एमपी में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के नतीजों से साबित हो गया कि एमपी में कांग्रेस खत्म हो गई है।
उमा भारती ने एक्स पर दी जानकारी
Lok Sabha 2024: बड़ी जीत की ओर बीजेपी
सागर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी लता वानखेड़े अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के चन्द्र भूषण बुंदेला से निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी है। अगर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो पिछली बार बीजेपी 3 लाख 5 हजार मतों से चुनाव जीती थी, इस बार इस जीत का आंकड़ा पार हो सकता है। बीजेपी प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त मिलने पर स्थानीय बीजेपी नेताओं में उत्साह का माहोल है।
Loksabha 2024: 12वें चरण की मतगणना में भाजपा 2 लाख 49 हजार 668 मतों से आगे
शहडोल लोकसभा क्षेत्र की मतगणना अनूपपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में जारी है। जहां 12 चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। 12वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को 4 लाख 43 हजार 660 मत प्राप्त हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी फुदेलाल सिंह को 1 लाख 93 हजार 992 मत प्राप्त हुए है। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी लगातार मतगणना में बिछड़ते जा रहे हैं। अभी तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह कांग्रेस प्रत्याशी फुदेलाल सिंह से 2 लाख 49 हजार 668 मत से आगे है।
Loksabha 2024: इंदौर बना फिर नंबर वन
नंबर वन रहने की आदत बना चुका इंदौर अब लोकसभा चुनाव में भी कई मामलों में नंबर वन रहा है। नोटा में सबसे ज्यादा वोट देने के साथ यहां लोकसभा चुनाव की इतिहास में सबसे बड़ी जीत भी हुई है। भाजपा के शंकर लालवानी रिकॉर्ड वोटों से जीते हैं।
Loksabha 2024: दमोह में भाजपा आगे
दमोह संसदीय क्षेत्र में अभी तक राउंड में दमोह संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह 500886 मत लेकर 285203 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह से आगे है। तरवर सिंह को 215683 मत प्राप्त हुए।
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 22327 वोटों से आगे
Loksabha 2024 भोपाल से भाजपा के आलोक शर्मा आगे
भोपाल से बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी 1 लाख 81 हजार वोटों से आगे हैं। आलोक शर्मा को अभी तक 4,58,957 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव को 2,77,353 वोट मिले।
Lok Sabha 2024: भाजपा सांसद प्रत्याशी ने कहा- स्वास्थ्य शिक्षा और बेरोजगारी दूर करने करूंगी प्रयास
शहडोल लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने मतगणना स्थल अनूपपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंची। जहां उन्होंने जीत के बाद शहडोल लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहले कौन से कार्य प्राथमिकता के रूप में करेंगे, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पहले भी मैंने कोई कमी नहीं छोड़ी और जीत के बाद भी यह प्रयास जारी रहेगा। स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार को लेकर के शहडोल लोकसभा क्षेत्र को सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी।
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 178400 वोटों से आगे
Loksabha 2024: विष्णुदत्त शर्मा ने बढ़ाई बढ़त
खजुराहों लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा 203527 आगे चल रे है। बीजेपी प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा के अबतक 28,03,130 मत मिले हैं। वहीं बीएसपी के कमलेश के 79,603 मत मिले हैं।
Lok Sabha 2024: 83308 मतों से आगे चल रही भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी
लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना में लगातार मतगणना के आंकड़े आ रहे है, जिसमें अब तक के सामने आए आंकड़े में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी 83308 वोटों से आगे चल रही है। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी को 377404 वोट और कांग्रेस के सम्राट सरस्वार को 294096 वोट मिले हैं। जबकि तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे को 18907 मत मिले हैं। अब तक 737000 मतों की गिनती पूरी हो गई है।
Lok Sabha 2024: जीत की मार्जिन से भी पीछे हुए कांग्रेस के उम्मीदवार
शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह 2 लाख 4 हजार 858 लाख वोट से आगे चल रहीं हैं। हिमाद्री सिंह को अब तक कुल 365919 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह को 161061 मत मिले हैं।
Lok Sabha 2024: खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र रूझान
भाजपा के गजेन्द्र सिंह पटेल को 499449 मत मिले, कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते को 408980, सीपीआई के देवीसिंह नरगावे के 8071, बसपा के शोभाराम डावर को 6989, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह सोलंकी को 5166 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 90469 मतों से आगे चल रहे हैं।
बैतूल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके 230702 मतों से आगे। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके 474945 तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को 244243 मत मिले हैं।
Loksabha 2024: खंडवा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र पटेल ने लगाए EVM के साथ छेड़छाड़ के आरोप
मतगणना स्थल पहुंचे पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन क्षेत्रों में EVM के साथ छेड़छाड़ करती है जहां उन्हें हारने का अंदेशा होता है । हमने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी हार मान ली है, तो उन्होंने कहा कि मैं अंतिम मतगणना तक लड़ता रहूंगा। वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले प्रदेश में 29 सीटों पर ही आने का दावा कर रहे थे जिसके लिए वे यहां मशीनों से छेड़छाड़ करते हुए हर संभव अपनी जीत के लिए कोशिश कर रहे हैं।
Loksabha 2024: लालवानी ने अपना ही रिकार्ड तोड़ा
इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी ने जीत की लीड का अपना ही पिछला रिकार्ड तोड दिया है। पिछले चुनाव में 5 लाख 47 हजार वोटों के मार्जिन से चुनाव जीता था, जो इंदौर लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ी जीत थी। लालवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय सोलंकी से 5 लाख 79 हजार 137 वोटों की लीड सातवें राउंड में बना ली।
Lok Sabha 2024: भाजपा की हिमाद्री सिंह 1 लाख 60 हजार से आगे
भाजपा की हिमाद्री सिंह सुबह 11:45 बजे तक 1 लाख 60 हजार 822 वोट से बढ़त बनाए हुए है। शहडोल लोकसभा की आठों विधानसभा में भाजपा लगातार पहले राउंड से लीड लेकर चल रही है। अभी तक भाजपा को कुल 284357 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार फुंडेलाल सिंह को 123535 वोट मिले हैं। इनके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अनिल सिंह धुर्वे को 16596, बहुजन समाज पार्टी के धनीराम धुर्वे को 10990, कामयुनिष्ट पार्टी of इंडिया के समर शाह सिंह को 8884, निर्दलीय केशलकली बैगा को 4361, गुंजन सिंह को 3393, अमृत लाल सिंह को 2134, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रविकरण सिंह धुर्वे को 2073, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी की डॉक्टर दुर्गावती को 1595 और नोटा को 8581 वोट मिले हैं।
मप्र कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव के परिणाम देखते हुए ।
मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता 159636 से आगे
Lok Sabha 2024: उज्जैन आलोट लोकसभा सीट के द्वितीय राउंड तक परिणाम
उज्जैन आलोट लोकसभा सीट के द्वितीय राउंड तक परिणाम जारी हो चुका है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को 88125 तो कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार 48775 को मत मिले हैं।
Lok Sabha 2024: जैतपुर सीट में ईवीएम की शिकायत
शहडोल लोकसभा सीट में मतगणना के दौरान जैतपुर विधानसभा सीट में ईवीएम को लेकर कांग्रेस के पोलिंग बूथ एजेंट ने शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस का कहना था कि जब ईवीएम को टेबल में लाया गया तब उसकी बैटरी 100 प्रतिशत ही थी। जो संदेह पैदा करती है। इसलिए मतगणना को रोका जाए। शिकायत के बाद मतदान अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस अपनी शिकायत दर्ज करा दे उसकी जांच करवा ली जाएगी लेकिन मतगणना किसी भी स्थिति में नहीं रोकी जाएगी।
Loksabha 2024: भोपाल में शुरू हुआ जीत का जश्न
बीजेपी सांसद प्रत्याशी आलोक शर्मा की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाए हैं। रेत घाट पर हवा में भगवा बैलून लहरा रहा है। वहीं शाम 5 बजे अटल बिहारी की प्रतिमा से लेकर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक भव्य जुलूस निकलेगा।
Lok Sabha 2024: 400 पार का नारा ध्वस्त
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात की। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा ध्वस्त हो गया है।
समूचे देशभर का प्यार एवं आशीर्वाद INDIA गठबंधन को मिलने वाला है।
Lok Sabha 2024: मंदसौर में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 84 हजार वोट से आगे
मंदसौर के पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के सुधीर गुप्ता और कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर के बीच है। इस सीट से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। काउंटिंग 3 लेयर सिक्योरिटी में की जा रही है। यहां मीडिया के अलावा किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं मिली। मंदसौर लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र के कुल 18 लाख 98 हजार 60 वोटर में से 14 लाख 28 हजार 383 ने मतदान किया था। सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हो गई थी।
बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा की लीड बढ़ी
बीजेपी के प्रत्याशी आलोक शर्मा 59799 वोट से आगे। बीजेपी के आलोक को 148048 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव को 88249 वोट मिले हैं।
कमलनाथ पहुंचे पीसीसी
चुनाव परिणामों के बीच मुख्यमंत्री डॉ यादव और उपस्थित मंत्रियों ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के जन्म दिवस पर उन्हें बधाई दी।
Lok Sabha 2024: सागर में बीजेपी नेता अभिषेक भार्गव पहुंचे मतगणना स्थल
बीजेपी नेता अभिषेक भार्गव मतगणना स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि 400 सीटों का लक्ष्य लेकर चली थी, जिसके करीब पहुंचने की उम्मीद है और दमोह सागर लोकसभा सीट उनके प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेंगे।
Lok Sabha 2024: खंडवा लोकसभा में कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल
लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के बीच ही कांग्रेस ने अब ईवीएम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। खंडवा लोकसभा में कांग्रेस के निर्वाचन अभिकर्ता आलोक सिंह रावत ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि मतदान के 20 दिन बाद भी ईवीएम 99% तक चार्ज अवस्था में मिली है। उन्हें शंका है कि ईवीएम के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की गई होगी। कांग्रेस के चुनाव अभिकर्ता ने खंडवा निर्वाचन अधिकारी से अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है।
शहडोल में हिमाद्री सिंह को बढ़त
हिमाद्री सिंह को लगातार लोकसभा सीट से बढ़त मिल रही है। सुबह 10 बजे तक हिमाद्री सिंह को कुल 94689 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार फुंडेलाल सिंह को 37957 वोट मिले हैं। भाजपा ने अब तक 56732 वोट से बढ़त बनाए हुए है।
Lok Sabha 2024: आलोक शर्मा आगे
भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा 19119 वोट से आगे चल रहे हैं। बीजेपी को 62395 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव को 43276 वोट मिले है।
Lok Sabha 2024: महाकाल के दर पर अनिल फिरोजिया
उज्जैन आलोट क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और सांसद अनिल फिरोजिया आज मतगणना के पहले बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और झोली फैलाकर बाबा महाकाल से उनका आशीर्वाद मांगा।
LOK SABHA 2024: शहडोल में भाजपा की बड़ी बढ़त
शहडोल संसदीय क्षेत्र से भाजपा को अभी तक सबसे ज्यादा बढ़त कोतमा विधानसभा सीट से मिली है। पहले राउंड की गिनती में कोतमा विधानसभा सीट से भाजपा 4859 वोट से आगे है। वहीं जयसिंहनगर सीट में 4412 वोट से भाजपा लीड कर रही है। इसके अलावा जैतपुर में 1863, पुष्पराजगढ़ में 1188 और अनूपपुर में 1991 से भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।
Loksabha Seat: दमोह में भाजपा आगे
दमोह में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी 27053 वोटों से आगे आगे चल रहे हैं। राहुल सिंह लोधी को अब तक 50740 मत मिले हैं। उनके निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी को मिले 23687 मत मिले हैं।
इंदौर में नोटा ने पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में दूसरे ही चरण में दोगुने मत हासिल किए। पिछले चुनाव में नोटा को 5 हजार वोट मिले थे, इस बार 10 हजार 168 वोट दूसरे राउंड में।
शंकर लालवानी को 32083 वोट मिले
पहले राउंड में कुल 38770 वोटों की गिनती हो गई है। बीजेपी के शंकर लालवानी को 32083 वोट मिले है, वहीं नोटा का 4883 वोट मिले है। बसपा के संजय सोलंकी को 735 वोट मिले है।
2. MP Election Result 2024: रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट पहला राउंड
रतलाम शहर विधानसभा सीट
बीजेपी 5195
कांग्रेस 2442
लगभग 2753 लीड
सैलाना विधानसभा सीट बीजेपी 3850
कांग्रेस 2890
लगभग 970 लीड
जावरा विधानसभा बीजेपी 6968
कांग्रेस 2370
लगभग 4600 की लीड
रतलाम ग्रामीण विधानसभा
बीजेपी 6751
कांग्रेस 2655
लगभग 4096 की लीड
उज्जैन आलोट बीजेपी 6782 कांग्रेस 2083 बीजेपी आगे 4699 से
2. MP Election Result 2024: शहडोल में भाजपा आगे
शहडोल में पहले राउंड की गिनती पूरी हुई। भाजपा की उम्मीदवार हिमाद्रि सिंह कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह से आगे चल रहीं हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती में भी भाजपा की उम्मीदवार आगे हैं
बड़वानी में बीजेपी आगे
पानसेमल विधानसभा में कांग्रेस 3259 वोट से आगे चल रही है। जबकि राजपुर विधानसभा 6674 वोट से भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। वहीं सेंधवा में कांग्रेस 5119 की बढ़त ले रही है। जबकि बड़वानी में 1298 से बजेपी आगे चल रही है।
निर्वाचन अधिकारी ने 16-16 टेबल लगवाई है।
खजुराहों और शहडोल लोकसभा की मतगणना हुई शुरू हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम निकली गई है। मतगणना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 16-16 टेबल लगवाई है।
भोपाल में बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा आगे
भोपाल में डाक मतों की मतगणना के पहले रुझान में बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव से आगे चल रहे हैं। भोपाल में अभी डाक मतों की मतगणना चल रही है
सीधी में भाजपा-कांग्रेस में झड़प
EVM में 99 परसेंट बैटरी होने की वजह से BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हो रही है। मौके पर मौजूद प्रशासन दोनों में आपसी सामंजस बनाने की बात कर रहे हैं। सभी EVM मशीनों में 99 पर्सेंट बैटरी होने की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है।
भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते बोले- जनता का आशीर्वाद मुझे
मंडला से भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि जल्द ही मतगणना शुरू होगी। मैं पार्टी दफ्तर जाऊंगा और मुझे उम्मीद है कि हमेशा की तरह इस बार भी जनता का आशीर्वाद मुझे बना लेगा।
वीडी शर्मा ने लिया आशीर्वाद
वीडी शर्मा ने पन्ना के जुगल किशोर मंदिर पहुंच कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतने का दवा किया। उन्होंने कहा कि, देश में अबकी बार बीजेपी 400 पार करेगी।
MP Election Result 2024: सतना में 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
सतना लोकसभा सीट पर 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो जाएगी। इसके बाद 8:30 बजे से दर्ज मतों की गणना शुरू की जायेगी। पूरी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू होगी।
2. MP Election Result 2024: परिणाम से पहले बीजेपी ने की जीत के जश्न की तैयारी
परिणाम आने से पहले ही खंडवा शहर बैनर पोस्ट से पटा चुका है। लोकसभा चुनाव- 2024 के परिणाम आने से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं की निगाह मतगणना पर है। लेकिन जीत के जश्न को लेकर तैयारियों में भाजपा आगे निकल चुकी है। भाजपा के नेताओं ने परिणाम आने के पहले ही खंडवा में जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 1 क्विंटल फूल और लड्ड बनाने का आर्डर दे दिए गए है।
MP Election Result 2024: भोपाल में मतगणना की तैयारी शुरू
कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल में मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, मतगणना कर्मचारियों का मतगणना स्थल पुरानी जेल परिसर में पहुंचना शुरू हो गया है।
स्ट्रांग रूम के खोले गए ताले
भाजपा के कंट्रोल रूम प्रभारी सबनानी, उप्पल और द्विवेदी कमान संभालेंगे
MP Election Result 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में उत्सुकता का माहौल है। भाजपा को जहां प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का भरोसा है, वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि वह प्रदेश की कम से 5 से 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। दोनों ही पार्टियों ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मतगणना की निगरानी और समीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
MP Election Result Time: कांग्रेस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पूर्व सीएम कमलनाथ सुबह 10:30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में ही चुनाव परिणाम देखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, सांसद विवेक तन्खा, सांसद अशोक सिंह, संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह समेत पीसीसी के इलेक्शन टास्क फोर्स कमेटी की सदस्य भी मतगणना की निगरानी करेंगे। पीसीसी के सेंट्रल वार रूम ने 3 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिनसे मतगणना स्थल के पार्टी कार्यकर्ता संपर्क में रहेंगे।
MP Election Result Time: इंदौर में खोला गया स्ट्रांग रूम
मतगणना स्थल पर प्रत्याशी पहुंचना शुरू हो गए हैं। बता दें कि वोटों की गिनती से पहले मतगणना केंद्र की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अब से ठीक एक घंटे के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। वहीं इंदौर में स्ट्रांग रूम को खोल दिया गया है।
MP Election Result 2024: इन 7 सीटों पर कांग्रेस मजबूत?
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, राजगढ़, रतलाम-झाबुआ, मंडला, मुरैना, ग्वालियर और खरगोन लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन सीटों पर कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है, इसका नुकसान बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है। अगर इंडिया एलायंस का ये दावा सही साबित होता है तो छिंदवाड़ा के साथ-साथ बीजेपी के हाथ से 6 और सीटें भी जा सकती हैं।
MP Election Result 2024: शिवराज-सिंधिया की सीट पर भी रहेगी नजर
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। वह भी दो दशक बाद केंद्रीय राजनीति में लौट रहे हैं। इसी तरह गुना संसदीय सीट से 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।