फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023 Live: कांग्रेस ने चार प्रत्याशी बदले; सागर में नेता समर्थक भिड़े, कमलनाथ कल भरेंगे नामांकन

Wed, 25 Oct 2023 11:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 अक्तूबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और फिर चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:58 PM, 25-Oct-2023

विशाल रैली के साथ नामांकन दाखिल करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
26 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विशाल रैली के साथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12:00 बजे कमलनाथ शिकारपुर से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:15 पर छोटी बाजार पहुंचेंगे। जहां पर श्रीराम मंदिर एवं बड़ी माता मंदिर में पूजा अर्चन करेंगे। तदुपरांत 12:40 बजे कमलनाथ श्याम टॉकीज स्थित प्राचीन राम मंदिर पहुंचेंगे। वहीं से पूजन उपरांत कमलनाथ रथ पर सवार होंगे। उसके बाद 12:50 बजे विशाल रैली प्रारंभ होगी। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए 2: 00 बजे कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचेगी। जहां कमलनाथ नामांकन दाखिल करेंगे। तदुपरांत 2:25 बजे वे सभा स्थल मानसरोवर कांप्लेक्स पहुंचेंगे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

07:04 PM, 25-Oct-2023

सागर के मकरोनिया में कांग्रेस के दो गुटों में हुई मारपीट
मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी, दावेदार शारदा खटीक और अन्य दावेदार के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चलाए गए। बताया जा रहा है कि असंतुष्ट लोग दिग्विजय सिंह और सुरेंद्र चौधरी का विरोध स्वरूप पुतला जलाने लगे थे, तभी विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए।
 

02:49 PM, 25-Oct-2023

MP Election 2023: पूर्व मंत्री माया सिंह ने नामांकन दाखिल किया
ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री माया सिंह ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व मंत्री माया सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा कि लोगों की जरूरत के हिसाब से और उनकी परेशानियों को ध्यान में रखती हुईं, वह जनता के बीच पहुंच रही हैं। उनका कहना है कि विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और बच्चे और महिलाओं के लिए नए रास्ते खुलेंगे ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो।

विज्ञापन
02:25 PM, 25-Oct-2023

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी के विरोध में उतरी जनता
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सिंगरौली के देवसर विधानसभा सीट से राजेंद्र मेश्राम को टिकट दिया गया है। वहीं, माड़ा सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीणों ने राजेन्द्र मेश्राम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देवसर विधानसभा के लोग इस बार स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे थे। 

01:59 PM, 25-Oct-2023

MP Election 2023: चुनाव से पहले 67 लाख का सोना पकड़ा, 11 लाख कैश भी मिले
आचार संहिता लगने के बाद से इटारसी में सोने के आभूषण और नकदी पकड़े जाने लगातार दो मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार-मंगलवार रात सिटी पुलिस ने बस स्टैंड से 38 लाख 67 हजार रुपए के सोने के आभूषणों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं जीआरपी ने दोपहर को स्टेशन से युवक को छह लाख रुपये नकदी के साथ पकड़ा है। दोनों मामलों की जानकारी पुलिस ने आयकर विभाग की टीम को दे दी है। पिछले दोे दिनों में इटारसी से 67 लाख 6220 रुपये का सोना जब्त हुआ है। वहीं, 11 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
01:30 PM, 25-Oct-2023

MP Election 2023: भाजपा जीती तो विजयवर्गीय बन सकते हैं सीएम!

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश के इंदौर-एक विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। कैलाश विजयवर्गीय का नाम जब मध्यप्रदेश में बतौर प्रत्याशी सामने आया, तो सियासत में तमाम तरह की चर्चाएं भी होने लगीं। खुद कैलाश विजयवर्गीय भी प्रत्याशी बनाए जाने से अवाक रह गए। अब चर्चाएं हैं कि अगर कैलाश विजयवर्गीय चुनाव जीतते हैं और भाजपा बहुमत से सरकार में आती है, तो मुख्यमंत्री के चेहरे भी हो सकते हैं। वह खुद भी कहते हैं पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका वह निर्वहन करेंगे। सरकार बनाने पर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उनका कहना है कि बहुमत आने के साथ ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। 

12:49 PM, 25-Oct-2023

MP Election 2023: 18 बार चुनाव हार चुके तोलानी ने फिर से भरा नामांकन

इंदौर में कई प्रत्याशी निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। इनमें से एक हैं परमानंद तोलानी वे 18 बार चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 से चुनाव लड़ रहे हैं। तोलानी रियल एस्टेट कारोबारी हैं। निर्दलीय खड़े परमानंद तोलानी का परिवार दो पीढ़ियों से लगातार चुनाव लड़ने के लिए मशहूर है। हैरानी यह है कि हर बार इसके सदस्यों की जमानत जब्त हुई है। हालांकि हौसले अब भी बुलंद हैं और इरादे मजबूत हैं।

12:09 PM, 25-Oct-2023

MP Chunav 2023: कांग्रेस ने चार प्रत्याशी बदले

कांग्रेस ने सुमावली, जावरा, बड़नगर और पिपरिया सीट पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। सुमावली से पार्टी ने पहले अजब सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर कुलदीर शिकरवार को दिया था, जिसके बाद अजब सिंह बगावत अमादा थे। अब पार्टी ने सुमावली से एक बार फिर अजब सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

बड़नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी की जगह विधायक मुरली मोरवाल पर भरोसा जताया है। इसके अलावा पिपरिया से गुरुचरण की जगह वीरेंद्र बेलवंशी और जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।

11:03 AM, 25-Oct-2023

मुरैना में सत्ता का संग्राम

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मुरैना जिले में पहुंचा है। जहां युवाओं से शिक्षा, रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। लाइव देखने के लिए लिंक पर जाएं

10:36 AM, 25-Oct-2023

निशा बांगरे ने किया चुनाव लड़ने का एलान

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने सरकार की तरफ से इस्तीफा स्वीकार करने के अगले ही दिन चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। निशा बांगरे ने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगी। वह बुधवार, गुरुवार या शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने के बाद अब निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर निशा बांगरे ने कहा कि कांग्रेस ने आमला सीट मेरे लिए छोड़ने की बात कही थी। अब इस्तीफा मंजूर हो गया है। उनसे उनका निर्णय पूछा है। उनका जो भी फैसला हो मैं चुनाव लड़ूंगी और सत्य पर चलने वालों की बाधा बनने वालों को जवाब दूंगी। बता दें राज्य सरकार की तरफ से सोमवार को निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था, लेकिन आदेश मंगलवार को सामने आया। जिसके बाद देर शाम निशा बांगरे ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। 

09:52 AM, 25-Oct-2023

गोविंद सिंह राजपूत पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आचार संहिता का मामला दर्ज कर लिया गया है। एक वीडियो सामने आने के बाद  शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर ये कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रशासन आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कर रहा है। आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद सागर की सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मंत्री गोविंद के खिलाफ एक वीडियो सामने आने के बाद शिकायत दर्ज कराई हैं। 

09:17 AM, 25-Oct-2023

MP Election 2023 Live: कांग्रेस ने चार प्रत्याशी बदले; सागर में नेता समर्थक भिड़े, कमलनाथ कल भरेंगे नामांकन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 अक्तूबर को उज्जैन आ सकते हैं। गृहमंत्री अमित शाह उज्जैन आकर सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधान सभा में चुनावी रथ पर सवार होकर प्रचार करेंगे। अमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर मालवा क्षेत्र में पहले प्रचार का शंखनाद करेंगे। वहीं, रोड शो के लिए भाजपा के स्थानीय नेताओं ने प्रदेश कार्यालय से मिली गाइडलाइन अनुसार तैयारियां शुरू कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें