फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Cabinet Expansion Live: मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, वर्मा सबसे बुजुर्ग, बागरी सबसे युवा

Mon, 25 Dec 2023 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

खास बातें

Madhya Pradesh Cabinet Expansion, MP Cabinet Minister List 2023 News:  मप्र में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई भाजपा सरकार बनने के 12 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन व अटकलों का दौर चल रहा था। नए मंत्रियों को सोमवार दोपहर तीन बजे बाद शपथ दिलाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:52 PM, 25-Dec-2023

क्षेत्रीय संतुलन को भी साधा
मध्य प्रदेश की नई कैबिनेट में मालवा-निमाड़ से सबसे अधिक 10 मंत्री हैं। इनमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी इसी इलाके से आते हैं। विंध्य से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को मिलाकर तीन मंत्री हैं। मध्य भारत से छह, महाकौशल से पांच, ग्वालियर-चंबल से चार और बुदेलखंड से तीन मंत्री हैं। जातिवार देखें तो मोहन सरकार में एससी और एसटी के पांच-पांच, ओबीसी के 13 और सवर्ण समाज से आठ मंत्री हैं। 

उमा भारती ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नवगठित मंत्रिमंडल को क्षेत्रीय और जातिगत तौर पर संतुलित बताया है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व को शुभकामनाएं भी दी हैं। 

03:30 PM, 25-Dec-2023
प्रहलाद पटेल ने कैबिनेट पद की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला

क्रमवार मंत्रियों की शपथ

कैबिनेट मंत्री

  1. प्रहलाद सिंह पटेल
  2. कैलाश विजयवर्गीय
  3. तुलसी सिलावट
  4. उदय प्रताप सिंह
  5. विजय शाह 
  6. राकेश सिंह
  7. प्रदुम्न सिंह तोमर
  8. एदल सिंह कसाना
  9. नारायण सिंह कुशवाहा
  10. संपतिया उईके
  11. करण सिंह वर्मा 
  12. निर्मला भूरिया
  13. विश्वास सारंग
  14. गोविंद सिंह राजपूत
  15. इंदर सिंह परमार
  16. नागर सिंह चौहान
  17. चैतन्य कश्यप
  18. राकेश शुक्ला 
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  1. कृष्णा गौर
  2. धर्मेंद्र लोधी 
  3. दिलीप जायसवाल 
  4. गौतम टेटवाल
  5. लखन पटेल 
  6. नारायण पवार 
राज्यमंत्री 
  1. राधा सिंह
  2. प्रतिमा बागरी
  3. दिलीप अहिरवार
  4. नरेन्द्र शिवाजी पटेल

03:22 PM, 25-Dec-2023

कृष्णा गौर ने माना आभार
भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर राजभवन पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, सीएम मोहन यादव का आभार व्यक्त करती हूं, कि उन्होंने मुझे प्रदेश की सेवा का अवसर दिया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी राजभवन पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
02:58 PM, 25-Dec-2023
मंत्री बनाए जाने वाले विधायक राजभवन पहुंच गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

मंत्रिमंडल शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, चैतन्य कश्यप, नागर सिंह चौहान राजभवन में पहुंच चुके हैं। वहीं कई और नेता भोपाल पहुंचे हैं। बता दें कि दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ समारोह होगा। 

02:01 PM, 25-Dec-2023
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

मंत्रिमंडल पर बोले शिवराज
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि अटल जी की जयंती पर नई सरकार आकार ले रही है। मंत्रिमंडल में अनुभव की भट्टी में पके वरिष्ठ राजनेता और युवा जोश शामिल हैं। मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित और क्षेत्रिय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है। पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन और सीएम मोहन यादव जी की अगुवाई में प्रदेश को सुशासन देगी नई सरकार। प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार। मुझे विश्वास है कि, संकल्प पत्र के वचनों को पूरा करेगी नई सरकार। सभी मंत्री मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। नया मंत्री मंडल पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा का नया इतिहास रचेगा।
 

विज्ञापन
01:22 PM, 25-Dec-2023
विश्वास सारंग पहले भी मंत्री रह चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला

मोहन सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ साढ़े तीन बजे होने वाली है। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्री बनाए जा रहे हैं। यहां देखें लिस्ट

कैबिनेट मंत्री 

  1. प्रदुम्न सिंह तोमर
  2. तुलसी सिलावट
  3. एदल सिंह कसाना
  4. नारायण सिंह कुशवाहा
  5. विजय शाह 
  6. राकेश सिंह
  7. प्रहलाद सिंह पटेल
  8. कैलाश विजयवर्गीय
  9. करण सिंह वर्मा 
  10. संपतिया उईके
  11. उदय प्रताप सिंह
  12. निर्मला भूरिया
  13. विश्वास सारंग
  14. गोविंद सिंह राजपूत
  15. इंदर सिंह परमार
  16. नागर सिंह चौहान
  17. चैतन्य कश्यप
  18. राकेश शुक्ला 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
  1. कृष्णा गौर
  2. धर्मेंद्र लोधी 
  3. दिलीप जायसवाल 
  4. गौतम टेटवाल
  5. लखन पटेल 
  6. नारायण पवार 

राज्यमंत्री 
  1. राधा सिंह
  2. प्रतिमा बागरी
  3. दिलीप अहिरवार
  4. नरेन्द्र शिवाजी पटेल

01:09 PM, 25-Dec-2023
तुलसीराम सिलावट के बंगले पर जश्न की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया

जश्न की तैयारी
मंत्री बनने से पहले विधायकों के बंगलों पर जश्न की तैयारी। सांवेर विधायक तुलसी सिलावट के बंगले पर टेंट तंबू लग रहे हैं। मंत्रिमंडल की शपथ के बाद बंगले पर कार्यकर्ताओं के लिए आयोजन रखा गया है। 

01:00 PM, 25-Dec-2023
उदय प्रताप सिंह सांसद से विधायक बने हैं। - फोटो : अमर उजाला

पुराना अनुभव, नई ऊर्जा और नई उमंग के समीकरण से बना मंत्रिमंडल
नए मंत्रिमंडल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुराना अनुभव, नई ऊर्जा और नई उमंग के समीकरण से मंत्रिमंडल बनाया गया है। नया मंत्रिमंडल जनता की आशाओं के अनुरूप काम करेगा। टीम स्प्रिट से सब मिलकर साथ काम करेंगे। दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से भाजपा विधायक लखन पटेल और जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी को फोन आया है और उन्हें भोपाल बुलाया गया है। विधायक कृष्णा गौर को मंत्री बनाए जाने को लेकर गौर के बंगले पर खुशी का माहौल है। 

11:47 AM, 25-Dec-2023
राकेश सिंह सांसद से विधायक बने हैं। - फोटो : अमर उजाला

रतलाम शहरी क्षेत्र के विधायक चैतन्य काश्यक को भी फोन पहुंचा है। इधर भोपाल पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा मैं भूल जाता हूं कि मैं विधायक हूं। याद नहीं रहता एक नंबर का विधायक हूं। जीतू पटवारी के लिए कहा मधु वर्मा ने बड़ा शिकार किया चुनाव में। सिंगरौली जिले की चितरंगी विधानसभा क्षेत्र की विधायक राधा सिंह भी ले सकती है मंत्री की शपथ। 

11:09 AM, 25-Dec-2023
चितरंगी से भाजपा विधायक राधा सिंह को भी भोपाल से बुलावा पहुंचा है। - फोटो : अमर उजाला

भोपाल पहुंचने लगे नेता
मोहन सरकार के मंत्रिमंडल गठन के लिए उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला भी जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रहलाद सिंह पटेल भी जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। सतना जिले की रैगांव सीट से पहली बार विधायक बनी प्रतिमा बागरी भी मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें भी फोन पहुंचा है। 

10:56 AM, 25-Dec-2023
संपतिया उईके भी मोहन सरकार में मंत्री बनी हैं। - फोटो : अमर उजाला

इंदौर से बन सकते हैं दो मंत्री
इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट के मंत्री बनने की चर्चा जोरों पर है। इंदौर की सभी सीटों पर भाजपा के विधायक चुनाव जीते हैं। इससे पहले महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर मंत्री रह चुके हैं और मालिनी गौड़ महापौर रह चुकी हैं। तुलसी सिलावट भी पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। इस बार कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट के साथ रमेश मेंदोला का नाम भी मंत्री बनने के लिए चल रहा है। एक क्लिक पर खबर विस्तार से 



सांसद से विधायक बने नेताओं को भी करेंगे शामिल
वहीं  प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, राकेश शुक्ला, नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदु्यमन सिंह तोमर, कृष्णा गौर, एदल सिंह कंषाना, संपतिया उईके, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, अर्चना चिटनिस के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं निर्मला भूरिया, ईश्वर सिंह परमार को भी फोन पहुंचने की खबर है। 
 

10:46 AM, 25-Dec-2023
गोविंद सिंह राजपूत पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला

पहुंचने लगे भावी मंत्रियों को कॉल

मंत्रिमंडल में शपथ लेने को लेकर विधायकों को कॉल पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, कृष्णा गौर, तुलसी सिलावट को कॉल पहुंच गए हैं। वह मंत्री बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में 18 कैबिनेट, चार राज्यमंत्री और छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ लेंगे। पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह की पुत्र वधु चितरंगी से विधायक राधा सिंह को भी कॉल आने की सूचना है। वह सीधी से भोपाल के लिए रवाना हो गई है। 

10:23 AM, 25-Dec-2023
इंदौर से तुलसीराम सिलावट भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मंत्रियों की गाड़ियां पहुंचेंगे राजभवन
भोपाल में मंत्रिमंडल को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शपथ राजभवन में होगी। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के लिए सरकारी वाहन तैयार किए हैं। कुछ देर में कारें राजभवन पार्किंग में पहुंच जाएंगी। यानी जो विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं, वे अपने वाहनों से राजभवन पहुंचे लेकिन मंत्री की शपथ के बाद सरकारी कार से लौटेंगे। 

10:14 AM, 25-Dec-2023
भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी भोपाल पहुंच रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

20 मिनट तक की मुलाकात
प्रदेश के मंत्रिमंडल गठन को लेकर सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को मंत्रियों के नामों वाली सूची सौंप दी है। करीब 20 मिनट तक सीएम यादव और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई है। साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इधर मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे। जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है, उन्हें फोन पर सूचना मिलने लगी है। भोपाल आने का न्योता दिया जा रहा है। 

09:45 AM, 25-Dec-2023
सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया

मंत्रियों की संख्या पर कुछ नहीं बोले सीएम
राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन में होगा। हालांकि उन्होंने मंत्रियों के नाम और उनकी संख्या पर कोई जवाब नहीं दिया। सीएम यादव ने कहा कि आज दोपहर साढ़े तीन बजे माननीय राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगा। इधर राज्यपाल को नाम सौंपे जाने के बाद संभावित मंत्रियों को सूचना भेजने का क्रम जारी हो गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम यादव निवास के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ देर में वे इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर में हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे भोपाल लौटेंगे और दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
 

08:39 AM, 25-Dec-2023
करण सिंह वर्मा ने शपथ ली - फोटो : अमर उजाला

राजभवन के आस पास बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
भोपाल स्थित राजभवन में मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी। दोपहर 13ः30 बजे से कई इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पाॅलिटेक्निक चैराहा से राजभवन, बाणगंगा से राजभवन, एमएलए रेस्ट हाउस से राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें।

 

12:43 AM, 25-Dec-2023

MP Cabinet Expansion Live: मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, वर्मा सबसे बुजुर्ग, बागरी सबसे युवा

रविवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लग गई। आज दोपहर मंत्रियों की शपथ होने जा रही है। सीएम डॉ. यादव सोमवार राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मिलने पहुंच गए हैं। उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को उन विधायकों के नाम सौंपे हैं, जो मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

बता दें कि आज 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन है, भाजपा इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इस मौके पर मंत्रिमंडल का विस्तार कर भाजपा सुशासन को और बढ़ावा देने का संदेश देना चाहती है।

बन सकते हैं 28 मंत्री
बताया जा रहा है कि 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें नए चेहरे के साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों को मौका देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मंत्रियों के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। राज्यपाल को नाम सौंपे जाने के बाद संभावित मंत्रियों को सूचना भेजी जा रही है। बता दें, इससे पहले 13 दिसंबर को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए डॉ. मोहन यादव को शपथ दिलाई गई थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शपथ दिलाई थी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें