सिंधिया ने कहा- बीमारू राज्य को बनाया विकसित
श्योपुर-कोटा रेल लाइन को मंजूरी
श्योपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ अवसर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्योपुर-कोटा रेल लाइन को मंजूरी देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि ग्वालियर-श्योपुर रेल लाइन को गति मिल गई है। 188 किमी की लाइन ग्वालियर से सुमावली तक 38 किमी तक बन चुकी है। मंत्री जी से अनुरोध है कि गाड़ी को रवाना करें। सुमावली से कोलारस तक 28 किमी तक की लाइन चार महीने में बन जाएगी। जल्द ही गाड़ी पहुंचाएंगे। उसके बाद सबलगढ़ और श्योपुर तक भी लाइन बन जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लाइन श्योपुर में नहीं रुकेगी, कोटा तक जाएगी। जल्द से जल्द इस पर काम शुरू करेंगे।
रेलवे स्टेशन बनाने के लिए समिति बनाएंगे
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि श्योपुर का रेलवे स्टेशन कैसा होना चाहिए? वर्ल्ड क्लास होना चाहिए। मैं आह्वान करता हूं कि युवा आगे आएं और पांच लोगों की कमेटी बनाकर खुद ही स्टेशन को डिजाइन करें। आप लोग तय कीजिए। 10-15 दिन में हम शिलान्यास करेंगे और काम शुरू हो जाएगा।
मैडम सोनिया और मौनी बाबा नहीं देते थे मध्य प्रदेश को पैसा
वैष्णव ने कहा कि मध्य प्रदेश इतना बड़ा प्रदेश है। इसके बाद भी जब केंद्र में हमारे करप्शन नाथ की पार्टी की सरकार थी। मैडम सोनिया और मौनी बाबा की सरकार थी, तब मध्य प्रदेश को चने बराबर बजट मिलता था। रेलवे पर 632 करोड़ रुपये का बजट दिया था। मोदी जी आए और उन्होंने मध्य प्रदेश का बजट बढ़ाया। पहले इसे 1200 किया, फिर 2400 और फिर 5 हजार करोड़ रुपये किया। इस साल रेल बजट में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी 13 हजार करोड़ रुपये रखे हैं।
अमित शाह और शिवराज का दौरा रद्द
ग्वालियर में तेज बारिश की वजह से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का श्योपुर दौरा रद्द हो गया। इस वजह से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ही केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने जनसभा को संबोधित किया। तोमर ने कहा कि शाह, चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी श्योपुर आने वाले थे। ग्वालियर में तेज बारिश की वजह से वह लोग यहां नहीं आ पा रहे हैं। वर्चुअली संबोधित करेंगे।
शाह ने की शिवराज की तारीफ, बोले- बीमारू राज्य को बेमिसाल बनाया
विंध्य की यात्रा निकली मैहर से
विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को मैहर से प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह एवं जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने यात्रा का शुभारंभ किया।
मालवा क्षेत्र की यात्रा का दूसरा दिन
मालवा क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को नीमच से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं मंत्री मोहन यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया।