फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Farmers Protest: किसानों का सड़क पर डेरा, दाल-बाटी बनाया; कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे

Tue, 28 Jul 2026 08:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Farmers Protest Live updates, samyukt kisan morcha updates in hindi: मूंग की फसल के उचित दाम को लेकर किसान नर्मदापुरम से भोपाल पहुंच गए हैं। किसान आंदोलन के कारण  होशंगाबाद रोड पर जाम लग गया है। किसान सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
किसानों का भोपाल में आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मूंग की पूरी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने समेत किसानों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया है। नर्मदापुरम से भोपाल के लिए निकली संयुक्त किसान मोर्चा की पदयात्रा सोमवार को प्रशासन की रोक-टोक के बावजूद भोपाल में दाखिल हो गई है। 
विज्ञापन

किसानों का कहना सरकार नहीं कर रही मदद

नर्मदापुरम के किसानों का कहना है कि वे जरूरी काम छोड़कर मजबूरी में भोपाल में आएं हैं। सरकार कृषि कल्याण वर्ष मना रही है। इसके बाद भी किसान परेशान हो रहे हैं। सरकार मदद नहीं कर रही है।

 

अभी कहीं भी नहीं हुई किसानों पर कार्रवाई


किसानों ने दोपहर में अब्दुल्लागंज से भोपाल की तरफ बढ़ना शुरू किया था। इसके बाद उनको 11 मील पर रोकने की कोशिश की गई लेकिन किसान  बैरिकेडिंग पार करके भोपाल की तरफ बढ़ते गए । किसानों का कहना है वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करके ही रहेंगे।  


 

किसानों के प्रदर्शन के कारण जाम में फंसी एम्बुलेंस

आंदोलन के कारण होशंगाबाद रोड पर भारी जाम लग गया है। करीब पांच किलोमीटर लंबे जाम के कारण कई सड़कों पर  हालात खराब हो गए हैं। जाम में एम्बुलेंस भी फंस गई। कटारा हिल्स रोड पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है। 

किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात

सावरकर सेतु के पास भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बीच रोड में बसें खड़ी कर दी गईं हैं। खुद पुलिस कमिश्नर मौके पर मोर्चा संभाल रहे हैं। एसपी रैंक के अधिकारी भी यहां मौजूद हैं। करीब 20 थाने के थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। 

मूंग की फसल का नहीं मिल रहा दाम

नर्मदापुरम के किसान नितिन पवार ने बताया कि सरकार मूंग की फसल को लेकर उचित रकम नहीं दे रही है। इस वजह से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को कई जगह रोका गया है लेकिन किसान लगातार आगे बढ़ रहे हैं।  

किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा

किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। होशंगाबाद रोड पर पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। युवा किसानों को पुलिस ने भगाया है। सड़क पर किसान बैठ गए हैं। किसान लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सड़क पर किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। 

मूंग खरीदी पर जल्द फैसला होगा

मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी समेत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और मांगें मंत्री के समक्ष विस्तार से रखीं।

कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को लेकर गंभीर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मूंग खरीदी सहित किसानों से जुड़े सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

ऐदल सिंह कंसाना ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खरीदी व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने किसानों से शांति बनाए रखने तथा संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की।

बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने मूंग खरीदी के अलावा अन्य कृषि संबंधी समस्याओं और मांगों को भी विस्तार से रखा। कृषि मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर इन मुद्दों पर जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और किसान मिलकर काम करेंगे तो सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान निकाला जा सकेगा।बैठक में कृषि विभाग के सचिव निशांत बड़वाड़े, विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

किसानों ने रोका मार्च, सड़क पर डाला डेरा

कई किसान सड़क पर ही लेटकर विश्राम करते नजर आए। कुछ किसान अलग-अलग समूहों में बंटकर नारेबाजी कर रहे हैं, जबकि कुछ दाल-बाटी बनाते दिखाई दिए। उधर, पुलिस प्रशासन का रुख पहले की तुलना में कुछ नरम जरूर नजर आ रहा है, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। किसानों का कहना है कि फिलहाल उनका आगे बढ़ने का कोई इरादा नहीं है। वे यहीं रात्रि विश्राम करेंगे और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

सड़क पर दाल बाटी बनाते किसान

विज्ञापन

कृषि मंत्री ऐदल सिंह ने लिखा पत्र

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने प्रदेश में मूंग उत्पादन और किसानों की संख्या के आंकड़े देते हुए 8.06 लाख मीट्रिक टन खरीदी की अनुमति देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें