बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती आज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर महारैली को संबोधित कर रही हैं। जिसके लिए अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ता व समर्थक लखनऊ आए हैं। रैली स्थल के आसपास समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ है। देखें, सभी लाइव अपडेट्स:
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती आज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर एक महारैली को संबोधित करेंगी। जिसके लिए अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ता व समर्थक लखनऊ पहुंच चुके हैं। रैली स्थल के आसपास समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
रैली को मायावती के साथ ही आकाश आनंद भी संबोधित करेंगे। दरअसल, लगातार वोट बैंक गिरने और लोकसभा व विधानसभा में सिर्फ एक ही सदस्य होने के कारण बसपा अपने संगठन का पुनर्गठन कर दलितों में दोबारा पैठ बनाने का प्रयास कर रही हैं। यही कारण है कि इस बार कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।