फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की रामलला की आरती, भव्यता देख हुईं भावविभोर

Thu, 09 Oct 2025 12:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने श्रीरामलला की आरती की और राम मंदिर की भव्यता को निहारा। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किए रामलला के दर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभु श्रीराम की नगरी में बृहस्पतिवार सुबह भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह छह बजे श्रीरामलला की श्रृंगार आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान उन्होंने श्रद्धा से आराध्य के दर्शन किए और मंदिर की दिव्यता और भव्यता को निहारा। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे।

विज्ञापन


आरती के बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में राम मंदिर भवन निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने व्यवस्था की सराहना की और कहा कि ध्वजारोहण समारोह के आयोजन में समरसता व सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें