यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम जनहित के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। वहीं, सदन पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई और मणिपुर हिंसा के मामले पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां देखें सभी अपडेट्स:
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जिसके लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं का सदन पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सदन में जनहित के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं और सभी सदस्यों से उम्मीद करते हैं कि वह सदन की कार्यवाही को चलाने में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीते छह वर्षों में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। हम विधानसभा अध्यक्ष और विपक्षी दलों से अपील करते हैं कि बाढ़ और सूखे पर चर्चा करें।