फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live 2022: राजस्थान पीएससी, एसएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sat, 05 Feb 2022 09:46 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही हैं। भारतीय रेलवे और बीपीएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया ...
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:46 PM, 05-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: इन बातों का रखें ख्याल

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवंटित किए गए परीक्षा केंद्र के अलावा उन्हें अन्य किसी भी केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, बिना इसके उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़ें दिशा-निर्देश दिए गए हैं, इनका पालन करें।

08:29 PM, 05-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

जम्मू केंद्र
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, रेशम घर कॉलोनी, जम्मू।
सरकार एमएएम, कॉलेज, यूनिवर्सिटी रोड, जम्मू।

श्रीनगर केंद्र
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, सोलिना श्रीनगर।
सरकार गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कोठी बाग, श्रीनगर।

 

07:35 PM, 05-Feb-2022

Sarkari Naukri: 14 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की ओर से अभियोजन अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा 14 फरवरी, 2022 से लेकर 24 फरवरी, 2022 तक होगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार जो भी उम्मीदवार 10 फरवरी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड न कर पाएं, वह आयोग के कार्यालय पहुंच कर प्रवेश पत्र ले सकते हैं।

विज्ञापन
06:50 PM, 05-Feb-2022

Sarkari Naukri: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

05:47 PM, 05-Feb-2022

Govt Jobs Update: जेकेपीएससी अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने अभियोजन अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा, 2021 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
05:01 PM, 05-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: परीक्षा में ये सामाग्री लेकर आएं

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का प्रवेश पत्र और एक वैद्य पहचान पत्र लेकर आएं। बिना इसके केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अपने साथ तीन पासपोर्ट साइज फोटो और ब्लू या ब्लैक बॉल पेन लेकर आएं। इनके अलावा किसी भी अन्य सामाग्री को ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

03:26 PM, 05-Feb-2022

सरकारी नौकरी: परीक्षा की तिथियां

पेपर 1 - 12 फरवरी, 2022 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।
पेपर 2 - 12 फरवरी, 2022 को दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक।
पेपर 3 - 13 फरवरी, 2022 को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक।

02:29 PM, 05-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: 7 फरवरी को जारी होंगे प्रवेश पत्र

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 7 फरवरी, 2022 को जारी करेगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 


 

01:37 PM, 05-Feb-2022

Sarkari Naukri: राजस्थान मोटर वाहन एसआई भर्ती परीक्षा 12, 13 फरवरी को होगी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर की ओर से मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा 12 और 13 फरवरी, 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कुछ समय पूर्व ही बोर्ड ने इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। 

01:02 PM, 05-Feb-2022

Sarkari Result: 3 मार्च तक कर लें डाउनलोड

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर कुंजी केवल 3 मार्च, 2022 तक ही डाउनलोड की जा सकेगी। इसलिए इसे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।

 

12:26 PM, 05-Feb-2022

Sarkari Result 2022: इन पदों होनी है भर्तियां

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ में रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आयोग ने इससे पहले परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को 18 नवंबर, 2021 को जारी कर दिया था। वहीं, परीक्षा के परिणाम को 6 जनवरी, 2022 को जारी कर दिया गया था।

12:07 PM, 05-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट: नवंबर 2021 में हुई परीक्षा

उम्मीदवार उत्तर कुंजी के साथ ही अपने प्रश्नपत्र को भी डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ परीक्षा (पेपर-2), 2020 का आयोजन 8 नवंबर, 2021 को किया था। 

11:29 AM, 05-Feb-2022

Sarkari Result: दिल्ली पुलिस एसआई और सीएपीएफ परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ परीक्षा (पेपर-2), 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

10:41 AM, 05-Feb-2022

Govt Jobs Update: RPSC Recruitment 2022 आवेदन शुल्क

सामान्य/बीसी/ओबीसी (क्रीमी लेयर)- 350 रुपये
ईडब्ल्यूएस/बीसी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)- 250 रुपये
अन्य सभी के लिए: 150 रुपये

10:29 AM, 05-Feb-2022

सरकारी नौकरी: RPSC Recruitment 2022 भर्ती का विवरण

जूनियर जियो फिजिसिस्ट के लिए - 5 पद
जूनियर हाइड्रोलॉजिस्ट के लिए - 8 पद
तकनीकी सहायक (केमेस्ट्री) के लिए - 4 पद
तकनीकी सहायक (हाइड्रोलॉजिस्ट) के लिए - 36 पद

09:52 AM, 05-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: 2 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख

आरपीएससी भू-जल विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च, 2022 तक निर्धारित की है। सभी उम्मीदवार नोटिफिकेशन को पढ़ के सावधानीपूर्वक अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

09:16 AM, 05-Feb-2022

Sarkari Naukri: आवेदन प्रक्रिया शुरू 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आावेदन कर सकते हैं। 

08:31 AM, 05-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: राजस्थान पीएससी, एसएससी समेत कई विभागों में मिल रहीं नौकरियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य भू-जल विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से जूनियर जियो फिजिसिस्ट, जूनियर हाइड्रोलॉजिस्ट, तकनीकी सहायक आदि के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें