Sarkari Naukri Result 2023 Live: एसबीआई, आईडीबीआई, एम्स, रेलवे और एसएससी सहित कई महकमों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। यहां यूपीएससी, एसएससी, बिहार-यूपी पुलिस, बोर्ड परीक्षा आदि से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी अपडेट की जा रही है। इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने लाइट व्हीकल ड्राइवर और हेवी व्हीकल ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.vssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
05:35 PM, 26-Nov-2023
सरकारी नौकरी 2023: रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती
NCR Prayagraj Apprentice Recruitment 2023: उत्तर मध्य रेलवे, आरआरसी प्रयागराज ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस को 1664 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें
04:23 PM, 26-Nov-2023
NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2023
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना ने अधीक्षक (Superintendent), तकनीकी सहायक (Technical Assistant), तकनीशियन (Technician), कनिष्ठ सहायक (लेखा) (Jr. Assistant (Accounts), कार्यालय परिचर (Office Attendant),सहित विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर जाकर 29 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
Sarkari Naukri 2023: डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
03:11 PM, 26-Nov-2023
NLCIL Recruitment 2023
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए 295 ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (जीईटी) पदों को पर भर्ती चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर, 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
03:10 PM, 26-Nov-2023
IB Recruitment 2023
इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय ने IB ACIO ग्रेड 2/ कार्यकारी भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II/कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। पंजीकरण प्रक्रिया कल, यानी 25 नवंबर से शुरू हुई है जोकि 15 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
12:24 PM, 26-Nov-2023
Sarkari Naukri 2023: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में भर्ती
MPHC Recruitment 2023: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (एमपीएचसी) ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन (प्रवेश स्तर) भर्ती परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2023 रात 09 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
12:24 PM, 26-Nov-2023
SBI Clerk 2023
भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क के 8200 से भी अधिक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2023 है। ...अधिक पढ़ें
10:38 AM, 26-Nov-2023
IDBI JAM and ESO Recruitment 2023
बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका देख रहे लोगों के लिए एक अवसर है। दरअसल, आईडीबीआई बैंक ने जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी - बिक्री और संचालन (ईएसओ) के पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया आज, 22 नवंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
10:25 AM, 26-Nov-2023
Government Jobs Live: कानून-मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भर्तियां, पढ़ें सरकारी नौकरी की हर ताजा अपडेट
SSC GD Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें