फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live: 10वीं-12वीं पास के लिए इन क्षेत्रों में निकलीं ढेरों भर्तियां, यहां पढ़े नौकरी की हर खबर

Thu, 26 Oct 2023 05:43 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें


 Sarkari Naukri 2023 Live Update: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और 10वीं-12वीं तर पढ़ें हैं तो कई क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं। जहां आप अपनी योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से जुड़ी खबरों की लाइव अपडेट के लिए आप अमर उजाला के नौकरी सेक्शन https://www.amarujala.com/jobs में भी जाकर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:42 PM, 26-Oct-2023

DRDO RAC Scientist Recruitment 2023

 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डीआरडीओ आरएसी भर्ती 2023 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती अधिसूचना देखने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - rac.gov.in या drdo.gov.in पर जाएं।

05:42 PM, 26-Oct-2023

CG Police Constable Recruitment 2023

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (आरक्षी)  जीडी / ट्रेड / ड्राइवर के 5967 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। राज्य के युवा जो पुलिस विभाग में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।

 

02:44 PM, 26-Oct-2023

SFIO Recruitment 2023

गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) ने संगठन में सलाहकारों और युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अक्तूबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sfio.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर, 2023 तक है।

 

विज्ञापन
01:41 PM, 26-Oct-2023

DRDO Apprentice Recruitment 2023

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अप्रेंटिस के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट - drdo.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

12:09 PM, 26-Oct-2023

RCF Apprentice Recruitment 2023

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने अपरेंटिस के 408 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 07 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है। परीक्षा की तिथि और प्रवेश के बारे में जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी।

विज्ञापन
11:37 AM, 26-Oct-2023

AIIMS Bhopal Senior Resident Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल ( AIIMS Bhopal) में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:31 AM, 26-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: 10वीं-12वीं पास के लिए इन क्षेत्रों में निकलीं ढेरों भर्तियां, यहां पढ़े नौकरी की हर अपडेट

Teacher Recruitment Board: शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु ने स्कूल शिक्षा और अन्य विभागों में ग्रेजुएट टीचर्स/ब्लॉक रिसोर्स टीचर एजुकेटर्स (BRTE) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रहा है। बोर्ड ने इस सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन जमा करने के लिए कहा है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई तिथि से आधिकारिक वेबसाइट - trb.tn.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें