फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live: ईस्टर्न रेलवे-एम्स पटना सहित कई क्षेत्रों में भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर

Thu, 28 Sep 2023 05:47 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Live: ईस्टर्न रेलवे, एम्स पटना, यूपी में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसके साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में भी नौकरी के अवसर हैं। नौकरी, रिजल्ट से जुड़ी किसी भी खबर की अपडेट के लिए आप अमर उजाल https://www.amarujala.com/jobs पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:46 PM, 28-Sep-2023

CPCB Recruitment 2023

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अनुबंध के आधार पर सलाहकारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

05:45 PM, 28-Sep-2023

NHAI Recruitment 2023

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रबंधक, उप प्रबंधक, महाप्रबंधक और जूनियर हिंदी अनुवादक के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

04:03 PM, 28-Sep-2023

SBI SCO Recruitment 2023

बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए इस दौरान अपना साकार करने का सुनहरा मौका है। रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कई अन्य बैंकों में इस दौरान विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट - sbi.co.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
03:48 PM, 28-Sep-2023

Jharkhand Lady Supervisor Recruitment 2023

झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर

02:17 PM, 28-Sep-2023

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से चल रही स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर फॉर्म भरकर जमा कर दें। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
12:36 PM, 28-Sep-2023

CG JE AE Recruitment 2023

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर की तरफ से राज्य में सहायक अभियंता (एई) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:32 AM, 28-Sep-2023

Bihar SSC Inter Level Recruitment 2023

बिहार एसएससी ने राज्य में 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर दी है। दरअसल बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अब 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 27 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। बस आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है। पूरी खबर यहां पढ़ें

11:31 AM, 28-Sep-2023

UPPSC Recruitment आयुसीमा

होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के 54 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष (पदानुसार) और अधिकतम आयु 50 वर्ष (पदानुसार) होनी चाहिए। इसके साथ ही यूपीपीएससी के नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

11:23 AM, 28-Sep-2023

Sarkari Naukri Live: ईस्टर्न रेलवे-एम्स पटना सहित कई क्षेत्रों में भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर खबर

UPPSC MO Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें