राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। पटवारी भर्ती के लिए 957 पदों में इजाफा किया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, उनको एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। बढ़ी हुई रिक्तियों के लिए इसी महीने से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से निकाली गई पटवारी भर्ती के पदों की संख्या अब 5,378 हो गई है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए इससे पहले 4421 पदों को भरा जाना था, लेकिन पदों की संख्या में बढ़ोतरी करके अब 5,378 कर दिया गया है। वहीं, परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी हैं।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों के कुल 5807 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, नई अधिसूचना जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। यानी अब इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की साइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
कोल इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक साइट Coalindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2021 तक है।