12:23 PM, 09-Aug-2021
सरकारी नौकरी 2021: इंडिया पोस्ट की नौकरियों के लिए 19 अगस्त तक करें आवेदन
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को न्यूनतम 14 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए।
महत्वपूर्ण तिथियां -
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई, 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, 2021
आवेदन शुल्क - आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।